इंडियन प्रीमियर लीग 2022(IPL 2022) का रोमांच जारी है। इस बीच हरभजन सिंह ने टी-20 की ऑल टाइम प्लेइंग 11 चुनी है। टीम में 10 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी उम्र 30 साल से ज्यादा है। केवल जसप्रीत बुमराह 30 साल से नीचे हैं। टर्बनेटर ने 5 भारतीय और 3 कैरेबियाई खिलाड़ियों को चुना है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के एक प्लेयर को चुना है। महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाया है।

स्पोर्ट्सकीडा पर अपनी टीम चुनते हुए हरभजन सिंह ने फैंस को चैलेंज दिया और कहा कि उन्होंने जो टीम चुनी है वो किसी मात दे सकती है। हरभजन ने कैरेबियाई स्टार क्रिस गेल और टीम इंडिया के अलावा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को ओपनर चुना है। रोहित ने 378 टी-20 मैचों में 6 शतक की मदद से 10048 रन बनाए हैं, वहीं गेल ने 22 शतक की मदद से 14562 रन बनाए हैं।

मध्यक्रम में, भज्जी ने विराट कोहली, शेन वॉटसन, एबी डिविलियर्स और एमएस धोनी को चुना है । धोनी कप्तान और विकेटकीपर हैं। कोहली ने 334 मैचों में 10392 रन बनाए हैं। इसी तरह डिविलियर्स 9424 रन, वॉटसन ने 8821 रन और धोनी ने 7067 रन बनाए हैं। 41 वर्षीय ने रवींद्र जडेजा, कीरोन पोलार्ड और सुनील नरेन को अपने ऑल-टाइम इलेवन में ऑलराउंडर के तौर पर चुना।

पोलार्ड ने 589 मैचों में 11542 रन बनाए हैं और 307 विकेट लिए हैं। इसी तरह, जडेजा ने लगभग 3034 रन बनाए और 191 विकेट लिए हैं । नरेन ने 435 विकेट लिए और 2953 रन बनाए हैं। इसके अलावा लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह उनकी टीम में दो तेज गेंदबाजी विकल्प हैं। मलिंगा ने 390 और बुमराह ने 243 विकेट लिए हैं।

हरभजन की टीम:

क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शेन वॉटसन, एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), रवींद्र जडेजा, कीरोन पोलार्ड, सुनील नरेन, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह