चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 5वां मैच में रविवार (23 फरवरी) को भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 49.4 ओवर में 241 रन पर आउट हो गई। भारत ने 42.3 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया। पाकिस्तान का बोरिया बिस्तर लगभग पैक हो गया।

Match Ended

ICC Champions Trophy, 2025

Pakistan 
241 (49.4)

vs

India  
244/4 (42.3)

Match Ended ( Day – Match 5 )
India beat Pakistan by 6 wickets

IND vs PAK Champions Trophy 2025 LIVE Streaming: Watch Here

भारत के लिए विराट कोहली ने 111 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 56 और शुभमन गिल ने 46 रन बनाए। रोहित शर्मा 20 और हार्दिक पंड्या 8 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल 3 रन बनाकर नाबाद रहे। शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट लिए। अबरार अहमद और खुशदिल शाह ने 1-1 विकेट लिए। कोहली का वनडे क्रिकेट में 51वां शतक था। चैंपियंस ट्रॉफी में यह उनका पहला शतक था। कोहली ने 2023 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद वनडे में पहली बार शतक लगाया।

अब बांग्लादेश भरोसे पाकिस्तान, भारत से हार के बाद ये है चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित

पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने 62 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 46 रन बनाए। खुशदिल शाह ने 38 रन बनाए। इमाम उल हक 10, बाबर आजम 23, सलमान आगा 19, तैयब ताहिर 4, नसीम शाह 14 और हारिस रऊफ 8 रन बनाकर आउट हुए। शाहीन अफरीदी बगैर खाता खोले और अबरार अहमद बगैर खाता खोले नाबाद रहे। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट लिए। हर्षित राणा, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 2 रन आउट किए।

मोहम्मद शमी को 5वें ओवर में पैर में दिक्कत महसूस हुई। वह ओवर पूरा करने के बाद मैदान से बाहर गए। हालांकि, भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि वह मैदान पर लौटे और गेंदबाजी भी की। पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। फखर जमान की जगह इमाम उल हक को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

पाकिस्तान की प्लेइंग 11: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।

Live Updates
21:52 (IST) 23 Feb 2025
भारत बनाम पाकिस्तान मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच मैच पर निगाहें

चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को भारत की जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया। पाकिस्तान का बोरिया बिस्तर लगभग पैक हो गया। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को होने वाला मैच काफी महत्वपूर्ण होगा।

21:50 (IST) 23 Feb 2025
LIVE Cricket Score: विजयी चौके से कोहली का शतक पूरा

विराट कोहली ने चौके से मैच खत्म किया। इस चौके से कोहली का शतक भी पूरा हुआ। भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। 241 रन के टारगेट को 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। भारत ने इस जीत के साथ 2017 फाइनल की हार का बदला लिया।

21:36 (IST) 23 Feb 2025
India vs Pakistan LIVE: हार्दिक पंड्या को शाहीन अफरीदी ने आउट किया

हार्दिक पंड्या को शाहीन अफरीदी ने आउट किया। उन्होंने 8 रन बनाए। भारत का स्कोर 40 ओवर में 4 विकेट पर 223 रन। जीत के लिए 60 गेंद पर 19 रन चाहिए।

21:31 (IST) 23 Feb 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव: श्रेयस अय्यर आउट

श्रेयस अय्यर 67 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट। विराट कोहली 85 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 38.5 ओर में 3 विकेट पर 214 रन। जीत के लिएल 67 गेंद पर 28 रन चाहिए।

21:22 (IST) 23 Feb 2025
Champions Trophy LIVE: श्रेयस अय्यर का अर्धशतक

भारत ने 37 ओवर में 2 विकेट पर 201 रन बनाए। जीत के लिए 78 गेंद पर 41 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 50 और विराट कोहली 81 रन बनाकर क्रीज पर। 117 गेंद पर 101 रन की साझेदारी।

21:14 (IST) 23 Feb 2025
IND vs PAK LIVE Score: श्रेयस अय्यर अर्धशतक के करीब

भारत ने 35 ओवर में 2 विकेट पर 189 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 90 गेंद पर 53 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 48 और विराट कोहली 71 रन बनाकर क्रीज पर। 105 गेंद पर 89 रन की साझेदारी।

20:59 (IST) 23 Feb 2025
Champions Trophy LIVE: भारत को जीत के लिए 67 रन चाहिए

भारत ने 32 ओवर में 2 विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 67 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 41 और विराट कोहली 65 रन बनाकर क्रीज पर।

20:50 (IST) 23 Feb 2025
IND vs PAK LIVE Score: भारत को जीत के लिए 92 रन चाहिए

भारत ने 29 ओवर में 2 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 92 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 17 और विराट कोहली 64 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 69 गेंद पर 50 रन की साझेदारी।

20:40 (IST) 23 Feb 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: विराट कोहली ने चौके से अर्धशतक पूरा किया

विराट कोहली ने चौके से अर्धशतक पूरा किया। वह 62 गेंद पर 51 रन बनाकर क्रीज पर। श्रेयस अय्यर 12 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 26.2 ओवर में 2 विकेट पर 133 रन। जीत के लिए 109 रन चाहिए।

20:32 (IST) 23 Feb 2025
India vs Pakistan LIVE: भारत को जीत के लिए 118 रन चाहिए

भारत ने 24 ओवर में 2 विकेट पर 124 रन बनाए। जीत के लिए 118 रन चाहिए। विराट कोहली 45 और श्रेयस अय्यर 10 रन बनाकर क्रीज पर। 39 गेंद पर 24 रन की साझेदारी।

20:22 (IST) 23 Feb 2025
IND vs PAK LIVE Score: विराट कोहली अर्धशतक के करीब

विराट कोहली 41 और श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 21 ओवर में 2 विकेट पर 115 रन। जीत के लिए 127 रन चाहिए।

20:09 (IST) 23 Feb 2025
IND vs PAK LIVE Score: शुभमन गिल को अबरार अहमद ने बोल्ड किया

शुभमन गिल को अबरार अहमद ने बोल्ड किया। उन्होंने 52 गेंद पर 46 रन बनाए। भारत का स्कोर 17.3 ओवर में 2 विकेट पर 100 रन। जीत के लिए 142 रन चाहिए। विराट कोहली 31 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर नए बल्लेबाज हैं।

19:54 (IST) 23 Feb 2025
IND vs PAK LIVE Score: भारत को 155 रन चाहिए

भारत ने 14 ओवर में 1 विकेट पर 87 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 155 रन चाहिए। विराट कोहली 23 और शुभमन गिल 41 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 54 गेंद पर 56 रन की साझेदारी।

19:47 (IST) 23 Feb 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत को जीत के लिए 173 रन चाहिए

भारत ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 173 रन चाहिए। विराट कोहली 10 और शुभमन गिल 36 रन बनाकर क्रीज पर। 42 गेंद पर 39 रन की साझेदारी।

19:39 (IST) 23 Feb 2025
India vs Pakistan LIVE: भारत को जीत के लिए 178 रन चाहिए

भारत ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 178 रन चाहिए। शुभमन गिल 35 रन और विराट कोहली 6 रन बनाकर क्रीज पर। 29 गेंद पर 33 रन की साझेदारी।

19:25 (IST) 23 Feb 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव: शुभमन गिल ने शाहीन अफरीदी को 3 चौके लगाए

शुभमन गिल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने शाहीन अफरीदी को 3 चौके लगाए। वह 26 गेंद पर 25 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 7 ओवर में 1 विकेट पर 46 रन। जीत के लिए 196 रन चाहिए। विराट कोहली बगैर खाता खोले और शुभमन गिल 25 रन बनाकर क्रीज पर।

19:15 (IST) 23 Feb 2025
Champions Trophy LIVE: शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा को बोल्ड किया

शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा को बोल्ड किया। उन्होंने 15 गेंद पर 20 रन बनाए। शुभमन गिल 10 रन बनाकर क्रीज पर। विराट कोहली नए बल्लेबाज हैं। भारत का स्कोर 5 ओवर में 1 विकेट पर 31 रन। जीत के लिए 211 रन चाहिए।

19:10 (IST) 23 Feb 2025
IND vs PAK LIVE Score: भारत की अच्छी शुरुआत

भारत ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 26 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 216 रन चाहिए। शुभमन गिल 9 और रोहित शर्मा 16 रन बनाकर क्रीज पर। शाहीन अफरीदी और नसीम शाह गेंदबाजी कर रहे हैं।

19:01 (IST) 23 Feb 2025
IND vs PAK LIVE Score: रोहित शर्मा ने तेवर दिखाए

भारत ने 1 ओवर में 2 रन बगैर किसी विकेट के। रोहित शर्मा 1 और शुभमन गिल बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत का स्कोर 2 ओवर में बगैर विकेट के 12 रन। जीत के लिए 230 रन चाहिए। शुभमन गिल बगैर खाता खोले और रोहित शर्मा 11 रन बनाकर क्रीज पर।

18:54 (IST) 23 Feb 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर। शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। तीसरी गेंद लेग स्टंप पर किया। रोहित शर्मा ने सिंगल से खाता खोला। भारत ने 1 ओवर में 2 रन बगैर किसी विकेट के। रोहित शर्मा 1 और शुभमन गिल बगैर खाता खोले क्रीज पर।

18:28 (IST) 23 Feb 2025
भारत बनाम पाकिस्तान मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत की गेंदबाजी

भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट लिए। हर्षित राणा, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 2 रन आउट किए।

18:27 (IST) 23 Feb 2025
LIVE Cricket Score: पाकिस्तान की बल्लेबाजी

पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने 62 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 46 रन बनाए। खुशदिल शाह ने 38 रन बनाए। इमाम उल हक 10, बाबर आजम 23, सलमान आगा 19, तैयब ताहिर 4, नसीम शाह 14 और हारिस रऊफ 8 रन बनाकर आउट हुए। शाहीन अफरीदी बगैर खाता खोले और अबरार अहमद बगैर खाता खोले नाबाद रहे।

18:23 (IST) 23 Feb 2025
India vs Pakistan LIVE: पाकिस्तान 241 पर ऑल आउट

पाकिस्तान की टीम 50 ओवर नहीं खेल पाई। 49.4 ओवर में 241 रन पर आउट। खुशदिल शाह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट। उन्होंने 39 गेंद पर 38 रन बनाए। अबरार अहमद बगैर खाता खोले नाबाद रहे।

18:18 (IST) 23 Feb 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव: हारिस रऊफ रन आउट

हारिस रऊफ रन आउट हुए। उन्होंने 8 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर 49 ओवर में 9 विकेट पर 241 रन। खुशदिल शाह 38 और अबरार अहम क्रीज पर।

18:12 (IST) 23 Feb 2025
Champions Trophy LIVE: खुशदिल शाह और हारिस रऊफ क्रीज पर

पाकिस्तान 48 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाए। खुशदिल शाह 31 और हारिस रऊफ 1 रन बनाकर क्रीज पर। 8 गेंद पर 5 रन की साझेदारी।

18:05 (IST) 23 Feb 2025
IND vs PAK LIVE Score: कुलदीप यादव ने नसीम शाह को पवेलियन भेजा

कुलदीप यादव ने नसीम शाह को पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। खुशदिल शाह 27 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 46.4 ओवर में 8 विकेट पर 222 रन।

18:03 (IST) 23 Feb 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: खुशदिल शाह और नसीम शाह क्रीज पर

पाकिस्तान ने 46 ओवर में 7 विकेट पर 219 रन बनाए। खुशदिल शाह 26 और नसीम शाह 12 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 19 गेंद पर 19 रन की साझेदारी।

17:50 (IST) 23 Feb 2025
भारत बनाम पाकिस्तान मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: शाहीन अफरीदी को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा

शाहीन अफरीदी को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाए। कुलदीप यादव हैट्रिक नहीं ले पाए। नसीम शाह ने डिफेंड किया। पाकिस्तान का स्कोर 43 ओवर में 7 विकेट पर 200 रन। खुशदिल शाह 20 और नसीम शाह बगैर खाता खोले क्रीज पर।

17:46 (IST) 23 Feb 2025
LIVE Cricket Score: कुलदीप यादव ने आगा सलमान को पवेलियन भेजा

कुलदीप यादव ने आगा सलमान को पवेलियन भेजा। उन्होंने 19 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर 42.4 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन। खुशदिल शाह 20 रन बनाकर क्रीज पर। आगा सलमान और खुशदिल शाह के बीच 39 गेंद पर 35 रन की साझेदारी हुई।

17:43 (IST) 23 Feb 2025
India vs Pakistan LIVE: सऊद शकील ने पाकिस्तान की पारी का पहला छक्का जड़ा

सऊद शकील ने पाकिस्तान की पारी का पहला छक्का जड़ा। अक्षर पटेल के ओवर में 9 रन बने। पाकिस्तान का स्कोर 42 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन। सलमान आगा 18 और खुशदिल शाह 18 रन बनाकर क्रीज पर।