India vs New Zealand (IND vs NZ) 2nd Test Highlights: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरे मैच में 2 दिन का खेल हो गया है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुरुवार (24 अक्टूबर) को टेस्ट मैच शुरू हुआ। 25 अक्टूबर को टेस्ट मैच के दूसरा दिन भारतीय टीम बैकफुट पर है। दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड के पास 301 रन की बढ़त हो गई।
IND vs NZ 2nd Test LIVE Score: Watch Here
न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 198 रन बना लिए। ग्लेन फिलिप्स 9 और टॉम ब्लंडेल 30 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम लैथम 86, डेवोन कॉन्वे 17, विल यंग 23, रचिन रविंद्र 9 और डेरिल मिचेल 18 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर ने 4 और रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट लिए। इससे पहले भारतीय टीम 45.3 ओवर में 156 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 103 रन की बढ़त मिली।
रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल 30-30 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा खाता नहीं खोल पाए। विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 18 और सरफराज खान 11 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन 4 रन बनाकर आउट हुए। आकाशदीप ने 6 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह बगैर खाता खोले आउट। मिचेल सैंटनर ने 7 विकेट लिए। ग्लेन फिलिप्स ने 2 और टिम साउदी ने 1 विकेट लिए।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की पहली पारी चायकाल के बाद 79.1 ओवर में 259 रन पर ऑलआउट हुई। उसके आखिरी 7 विकेट महज 62 रन के भीतर गिरे। उसकी ओर से डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने अर्धशतक लगाए। मिचेल सैंटनर ने 51 गेंद में 33 रन की तेज पारी खेली। इन तीनों के अलावा उसका कोई भी बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाया। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 7 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिये।
New Zealand in India, 3 Test Series, 2024
India
156(45.3)& 245(60.2)
New Zealand
259(79.1)& 255(69.4)
Match Ended ( Day 3 – 2nd Test )
New Zealand beat India by 113 runs
कीवी टीम में एक बदलाव हुआ। चोट के कारण मैट हेनरी की जगह मिचेल सैंटनर को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 की बात करें तो 3 बदलाव हुए हैं। शुभमन गिल, आकाशदीप और वाशिंगटन सुंदर की वापसी हुई। केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को बेंच पर बैठाया गया। बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है। 2013 से 2022 तक दस वर्षों में सिर्फ घरेलू सरजमीं पर 2 टेस्ट हारने के बाद भारत ने अगले दो वर्षों में तीन टेस्ट गंवाए हैं।
भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिचेल सैंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओ’रोर्के।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का आज दूसरा दिन है। भारतीय टीम को मैच में बढ़त बनाने के लिए अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल पर दारोमदार होगा।
इस मैदान पर जो पहला टेस्ट खेला गया था, उसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रन बनाए थे और उसने 333 रन से मैच जीत लिया था। न्यूजीलैंड की टीम आज 259 रन पर ऑलआउट हुई। न्यूजीलैंड की ओर से अच्छी शुरुआत हुई, जिसमें टिम साउदी ने भारतीय कप्तान को शून्य पर आउट किया। इसके बाद बाएं हाथ के दो स्पिनर्स (एजाज पटेल और मिचेल सैंटनर) ने पिच से मदद लेते हुए यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को कुछ परेशान किया। न्यूजीलैंड के आखिरी 7 विकेट भले ही सिर्फ 62 रन पर गिर गये हों, लेकिन यह खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। वैसे आज का दिन वाशिंगटन सुंदर के नाम रहा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का आखिरी ओवर एजाज पटेल लेकर आए। उनके ओवर से भारत के खाते में सिर्फ एक रन आया। दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का स्कोर एक विकेट पर 16 रन था। शुभमन गिल के 32 गेंद में 10 और यशस्वी जायसवाल के 25 गेंद में 6 रन थे। इससे पहले रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें टिम साउदी ने बोल्ड किया।
एजाज पटेल 9वां ओवर लेकर आए। यशस्वी जायसवाल ने उनकी आखिरी गेंद पर चौका लगाया। भारत का स्कोर एक विकेट पर 14 रन हो गया। यशस्वी जायसवाल के 25 गेंद में 6 रन हैं। शुभमन गिल के 20 गेंद मेंं 8 रन हैं।
शुभमन गिल ने 5वें ओवर (टिम साउदी) की दूसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। उन्होंने छठे ओवर (विलियम ओ’रुर्के) की पहली गेंद पर चौका लगाया। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 9 रन है। शुभमन गिल के 9 गेंद में 8 और यशस्वी जायसवाल के 18 गेंद में एक रन हैं।
टिम साउदी तीसरा ओवर लेकर आए। यशस्वी जायसवाल ने उनकी तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। वह चौथी और पांचवीं गेंद पर अपना खाता नहीं खोल पाए। ओवर की आखिरी गेंद पर टिम साउदी ने उन्हें बोल्ड कर दिया। रोहित का बिना खाता खोले पवेलियन लौटने भारत के लिए बहुत बड़ा झटका है। रोहित की जगह शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
भारत की पहली पारी की शुरुआत हो चुकी है। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। न्यूजीलैंड के लिये पहला ओवर टिम साउदी लेकर आए। उनके पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल अपना और टीम का खाता नहीं खोल पाये। दूसरा ओवर विलियम ओ’रुर्के लेकर आए। उनके ओवर में रोहित शर्मा भी अपना और टीम का खाता नहीं खोल पाए। दो ओवर के बाद भारत के खाते में एक भी रन नहीं जुड़ा है।
वाशिंगटन सुंदर 80वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर मिचेल सैंटनर को बोल्ड कर दिया। मिचेल सैंटनर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 गेंद में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की पहली पारी का अंत हुआ। न्यूजीलैंड का पहली पारी में स्कोर 259 रन है। उसकी ओर से डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने अर्धशतक लगाए। कॉनवे, रचिन और सैंटनर के अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाया।
वाशिंगटन सुंदर ने 78वें ओवर में भारत को नौवीं सफलता दिलाई। वाशिंगटन सुंदर ने एजाज पटेल को बोल्ड किया। एजाज पटेल एक चौके की मदद से 9 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह विलियम ओ’रुर्के बल्लेबाजी के लिए आए। दूसरे छोर पर मिचेल सैंटनर 44 गेंद में 26 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 9 विकेट पर 252 रन है।
वाशिंगटन सुंदर ने 5वां विकेट झटक लिया है। टिम साउदी को पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 75.1 ओवर में 8 विकेट पर 242 रन बना लिए हैं। मिचेल सैंटनर 24 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज एजाज पटेल हैं।
वाशिंगटन सुंदर ने चौथा विकेट झटक लिया है। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को 9 रन पर पवेलियन भेजा। मिचेल सैंटनर 23 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 73.4 ओवर में 7 विकेट पर 236 रन बना लिए हैं। नए बल्लेबाज टिम साउदी हैं।
न्यूजीलैंड ने 70 ओवर के बाद 6 विकेट पर 232 रन बना लिए हैं। मिचेल सैंटनर 21 और ग्लेन फिलिप्स 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 28 रन की साझेदारी।
डेरिल मिचेल को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 1 रन बनाकर क्रीज पर। मिचेल सैंटनर नए बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 204 रन। सुंदर 3 विकेट लेकर शानदार वापसी की है।
पुणे टेस्ट के पहले दिन चायकाल के बाद मैच शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 204 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 1 और डेरिल मिचेल 18 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 3 रन की साझेदारी।
चायकाल तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 201 रन बना लिए। डेरिल मिचेल 16 रन बनाकर क्रीज पर। डेवोन कॉन्वे 76, रचिन रविंद्र 65 रन बनाकर आउट हुए। टॉम लैथम 15, टॉम ब्लंडेल 3 और विल यंग 18 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने 3 और वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए। सुंदर ने चायकाल से पहले रचिन और ब्लंडेल को आउट करके भारत की वापसी कराई।
वाशिंगटन सुंदर ने टॉम ब्लंडेल को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 3 रन बनाए। डेरिल मिचेल 16 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 62 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। सुंदर ने एक के बाद एक 2 विकेट लिए।
वाशिंगटन सुंदर ने रचिन रविंद्र को पवेलियन भेजा। उन्होंने 65 रन बनाए। टॉम ब्लंडेल 1 और डेरिल मिचेल 15 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 4 विकेट पर 198 रन बना लिए हैं।
रचिन रविंद्र ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। डेरिल मिचेल 15 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 187 रन। दोनों ने के बीच 49 रन की साझेदारी।
न्यूजीलैंड ने 54 ओवर में 3 विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। रचिन रविंद्र 43 और डेरिल मिचेल 12 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 33 रन की साझेदारी।
रविचंद्रन अश्विन ने तीसरा विकेट झटक लिया है। डेवोन कॉन्वे 76 रन बनाकर आउट। रचिन रविंद्र 22 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 43.2 ओवर में 3 विकेट पर 138 रन।
भारतीय टीम विकेट के लिए तरस गई है। लंच के बाद 8 ओवर का खेल हो गया है। वाशिंगटन सुंदर एक छोर से लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं। रचिन रविंद्र 21 और डेवोन कॉन्वे 72 रन बनाकर क्रीज पर।
न्यूजीलैंड ने 38 ओवर में 2 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। रचिन रविंद्र 16 और डेवोन कॉन्वे 64 रन बनाकर क्रीज पर। भारत को विकेट की तलाश है।
डेवोन कॉन्वे शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। लंच के बाद ओवर में जसप्रीत बुमराह को 3 चौके जड़ दिए। न्यूजीलैंड का स्कोर 32 ओवर में 2 विकेट पर 104 रन। डेवोन कॉन्वे 59 और रचिन रविंद्र 5 रन बनाकर क्रीज पर।
पुणे टेस्ट के पहले दिन लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। डेवोन कॉन्वे ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अर्धशतक पूरा किया। न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 96 रन। कान्वे 51 और रचिन रविंद्र 5 रन बनाकर क्रीज पर।
न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक तक 2 विकेट पर 92 रन बना लिए। डेवोन कॉन्वे 47 और रचिन रविंद्र 5 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम लैथ म 15 और विल यंग 18 रन बनाकर आउट। रवचिंद्रन अश्विन ने दोनों ओवर किए।
न्यूजीलैंड ने 28 ओवर में 2 विकेट पर 87 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉन्वे 43 और रचिन रविंद्र 4 रन बनाकर क्रीज पर। रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे हैं।
विल यंग को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 76 रन। डेवोन कॉन्वे 38 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज रचिन रविंद्र हैं।
वाशिंगटन सुंदर और रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी कर रहे हैं। भारत को विकेट की तलाश है। 19 ओवर में न्यूजीलैंड ने 1 विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉन्वे 30 और विल यंग 15 रन बनाकर क्रीज पर।
रविचंद्रन अश्विन और वाशिंगटन सुंदर गेंदबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को कुछ खास दिक्कत नहीं आ रही है। 13 ओवर में 1 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉन्वे 21 और विल यंग 8 रन बनाकर क्रीज पर।
रविचंद्रन अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। टॉम लैथम एलबीडब्ल्यू हो गए हैं। उन्होंने 15 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 32 रन बनाए। ड्वोन कॉन्वे 16 और विल यंग बगैर खाता खोले क्रीज पर।