India vs New Zealand (IND vs NZ) 2nd Test Highlights: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरे मैच में 2 दिन का खेल हो गया है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुरुवार (24 अक्टूबर) को टेस्ट मैच शुरू हुआ। 25 अक्टूबर को टेस्ट मैच के दूसरा दिन भारतीय टीम बैकफुट पर है। दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड के पास 301 रन की बढ़त हो गई।
IND vs NZ 2nd Test LIVE Score: Watch Here
न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 198 रन बना लिए। ग्लेन फिलिप्स 9 और टॉम ब्लंडेल 30 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम लैथम 86, डेवोन कॉन्वे 17, विल यंग 23, रचिन रविंद्र 9 और डेरिल मिचेल 18 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर ने 4 और रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट लिए। इससे पहले भारतीय टीम 45.3 ओवर में 156 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 103 रन की बढ़त मिली।
रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल 30-30 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा खाता नहीं खोल पाए। विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 18 और सरफराज खान 11 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन 4 रन बनाकर आउट हुए। आकाशदीप ने 6 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह बगैर खाता खोले आउट। मिचेल सैंटनर ने 7 विकेट लिए। ग्लेन फिलिप्स ने 2 और टिम साउदी ने 1 विकेट लिए।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की पहली पारी चायकाल के बाद 79.1 ओवर में 259 रन पर ऑलआउट हुई। उसके आखिरी 7 विकेट महज 62 रन के भीतर गिरे। उसकी ओर से डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने अर्धशतक लगाए। मिचेल सैंटनर ने 51 गेंद में 33 रन की तेज पारी खेली। इन तीनों के अलावा उसका कोई भी बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाया। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 7 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिये।
New Zealand in India, 3 Test Series, 2024
India
156(45.3)& 245(60.2)
New Zealand
259(79.1)& 255(69.4)
Match Ended ( Day 3 – 2nd Test )
New Zealand beat India by 113 runs
कीवी टीम में एक बदलाव हुआ। चोट के कारण मैट हेनरी की जगह मिचेल सैंटनर को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 की बात करें तो 3 बदलाव हुए हैं। शुभमन गिल, आकाशदीप और वाशिंगटन सुंदर की वापसी हुई। केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को बेंच पर बैठाया गया। बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है। 2013 से 2022 तक दस वर्षों में सिर्फ घरेलू सरजमीं पर 2 टेस्ट हारने के बाद भारत ने अगले दो वर्षों में तीन टेस्ट गंवाए हैं।
भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिचेल सैंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओ’रोर्के।
पुणे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होगा। भारत बैकफुट पर है। न्यूजीलैंड के पास 301 रन की बढ़त हो गई है। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 198 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 9 और टॉम ब्लंडेल 30 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम लैथम 86, डेवोन कॉन्वे 17, विल यंग 23, रचिन रविंद्र 9 और डेरिल मिचेल 18 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर ने 4 और रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट लिए हैं।
टॉम लैथम को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 86 रन बनाए। टॉम बलंडेल 24 रन बनाकर क्रीज पर। ग्लेन फिलिप्स नए बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 44.4 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन। बढ़त 286 रन की हुई।
भारत बैकफुट पर है। न्यूजीलैंड ने 4 विकेट पर 177 रन बना लिए हैं। बढ़त 280 रनों की हुई। टॉम लैथम 84 और टॉम ब्लंडेल 21 रन बनाकर क्रीज पर। 54 रन की साझेदारी हुई।
भारत को विकेट की तलाश है। न्यूजीलैंड ने 4 विकेट पर 139 रन बना लिए हैं। 243 रन की बढ़त हुई। टॉम लैथम 60 और टॉम ब्लंडेल 10 रन बनाकर क्रीज पर। 17 रन की साझेदारी हुई।
डेरिल मिचेल को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 रन बनाए। टॉम लैथम 55 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 4 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। बढ़त 226 रन की हुई।
टॉम लैथम ने अर्धशतक जड़ दिया है। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। बढ़त 219 रनों की हुई। टॉम लैथम 51 और डेरिल मिचेल 16 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 28 रन की साझेदारी।
चायकाल के बाद का खेल जारी है। चायकाल के बाद वाशिंगटन सुंदर दूसरा ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर पहली पारी में 65 रन बनाने वाले रचिन रविंद्र बोल्ड हो गए। रचिन रविंद्र दूसरी पारी में 13 गेंद में 9 रन ही बना पाए। उनकी जगह डेरिल मिचेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। मिचेल ने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। 22 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 90 रन है।
न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। बढ़त 188 रन की हुई। टॉम लैथम 37 और रचिन रविंद्र 7 रन बनाकर क्रीज पर। डेवोन कॉन्वे 17 और विल यंग 23 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिए।
विल यंग को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 23 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 2 विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। बढ़त 181 रन की हुई। टॉम लैथ 37 रन बनाकर क्रीज पर।
भारतीय टीम को वापसी करनी है तो जल्दी-जल्दी विकेट लेने होंगे। न्यूजीलैंड ने 16.2 ओवर में 1 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। बढ़त 174 रन की हुई। टॉम लैथम 30 और विल यंग 23 रन बनाकर क्रीज पर।
न्यूजीलैंड ने 13 ओवर में 1 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। बढ़त 160 रन की हुई। विल यंग 15 और टॉम लैथम 24 रन बनाकर क्रीज पर। 21 रन की साझेदारी हुई। रविंद्र जडेजा के पहले ओवर में 8 रन बने।
वाशिंगटन सुंदर ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। डेवोन कॉन्वे 17 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की टीम ने 9.2 ओवर में 1 विकेट पर 36 रन बनाए। बढ़त 139 रन की हुई। टॉम लैथम 19 और विल यंग बगैर खाता खोले क्रीज पर।
न्यूजीलैंड ने 8 ओवर में बगैर विकेट के 33 रन बना लिए हैं। बढ़त 136 रन की हो गई है। डेवोन कॉन्वे 14 और टॉम लैथम 19 रन बनाकर क्रीज पर। रविचंद्रन अश्विन और वाशिंगटन सुंदर गेंदबाजी कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी शुरू हो गई है। रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी कर रहे हैं। टॉम लैथम ने दूसरी ही गेंद पर चौका जड़ा। पहले ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बगैर विकेट के 7 रन। बढ़त 110 रनों की हुई। टॉम लैथम 7 और डेवोन कॉन्वे बगैर खाता खोले क्रीज पर।
पुणे टेस्ट के दूसरे दिन दूसरे सत्र में भारतीय टीम 45.3 ओवर में 156 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड के पास 103 रन की बढ़त है। जसप्रीत बुमराह बगैर खाता खोले आउट। वाशिंगटन सुंदर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। मिचेल सैंटनर ने 7 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल 30-30 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा खाता नहीं खोल पाए। विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 18 और सरफराज खान 11 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन 4 रन बनाकर आउट हुए। आकाशदीप ने 6 रन बनाए।
आकाशदीप बैट चला रहे थे। वह छक्का लगाकर आउट हुए। भारतीय टीम ने 142 रन पर 9 विकेट गंवा दिए हैं। न्यूजीलैंड 117 रन से आगे। वाशिंगटन सुंदर 4 और जसप्रीत बुमराह नए बल्लेबाज हैं।
रविंद्र जडेजा को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा। वह 5 विकेट ले चुके हैं। आकाशदीप नए बल्लेबाज हैं। वाशिंगटन सुंदर 4 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 43.2 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड 123 रन से आगे।
पुणे टेस्ट के दूसरे दिन लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। भारत ने 39 ओवर में 7 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड 151 रन से आगे है। रविंद्र जडेजा 11 और वाशिंगटन सुंदर 2 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 5 रन की साझेदारी।
पुणे टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक हो गया है। भारतीय टीम बैकुफुट पर है। टीम ने 107 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। न्यूजीलैंड 152 रन से आगे है। रविंद्र जडेजा 11 और वाशिंगटन सुंदर 2 रन बनाकर क्रीज पर। मिचेल सैंटनर ने 4 और ग्लेन फिलिप्स ने 2 विकेट ले लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल 30-30 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा खाता नहीं खोल पाए। विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 18 और सरफराज खान 11 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन 4 रन बनाकर आउट हुए।
रविचंद्रन अश्विन भी आउट हुए। उन्होंने 4 रन बनाए। भारतीय टीम 103 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी है। न्यूजीलैंड 156 रन से आगे। रविंद्र जडेजा 9 रन बनाकर क्रीज पर। वाशिंगटन सुंदर नए बल्लेबाज हैं।
सरफराज खान खराब शॉट खेलकर आउट हुए। उन्होंने 11 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने विकेट लिया। भारत ने 34 ओवर में 6 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 164 रन की साझेदारी। रविंद्र जडेजा 5 और रविचंद्रन अश्विन नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
भारतीय टीम स्पिन के जाल में फंस गई है। 83 रन पर 5 विकेट गिर गए हैं। न्यूजीलैंड से 176 रन पीछे। ऋषभ पंत को ग्लेन फिलिप्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 रन बनाए। सरफराज खान 4 रन बनाकर क्रीज पर।
यशस्वी जायसवाल को ग्लेन फिलिप्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 30 रन बनाए। ऋषभ पंत 9 रन बनाकर क्रीज पर। सरफराज खान नए बल्लेबाज हैं। भारतीय टीम 70 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी है। न्यूजीलैंड 189 रन से आगे।
विराट कोहली की खराब फॉर्म जारी है। मिचेल सैंटनर ने उन्हें बोल्ड कर दिया। उन्होंने 1 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 25 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 23.4 ओवर में 3 विकेट पर 56 रन। न्यूजीलैंड 203 रन से आगे।
शुभमन गिल को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 30 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 50 रन। विराट कोहली नए बल्लेबाज हैं। यशस्वी जायसवाल 20 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने 17.2 ओवर में 1 विकेट पर 39 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड 220 रन से आगे। यशस्वी जायसवाल 15 और शुभमन गिल 24 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 38 रन की साझेदारी।
भारत-न्यूजीलैंड पुणे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्री पर। मिचेल सैंटनर ने गेंदबाजी की शुरुआत की। तीसरी ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। न्यूजीलैंड ने रिव्यू लिया। अंपायर कॉल से शुभमन बच गए। अगली गेंद पर फाइन लेग पर एक रन आया। दिन का पहला रन बना। भारत ने 1 विकेट पर 17 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 6 और शुभमन गिल 11 रन बनाकर क्रीज पर।
पुणे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले दिनेश कार्तिक और सामन डॉल ने पिच रिपोर्ट को लेकर कहा कि पवेलियन एंड से बल्लेबाजी को दिक्कत हो रही है। पहले दिन इस एंड से 10 विकेट गिरे। पिच में बहुत बदलाव नहीं आया है। काफी टर्न मिलेगा, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गेंदबाज किस गति से गेंदबाजी करते हैं। बहुत अधिक नमी नहीं है। बल्लेबाजी के दृष्टिकोण से अभी भी कठिन परिस्थितियां हैं, गेंदबाजों के लिए इसमें पर्याप्त मदद है।
पुणे टेस्ट के पहले दिन खेल समाप्त होने तक भारत ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 16 रन बना लिए। शुभमन गिल 10 और यशस्वी जायसवाल 6 रन बनाकर क्रीज पर। रोहित शर्मा बगैर खाता खोले आउट हुए।
यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल से भारतीय टीम को बड़ी पारी की दरकार है। 3 मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम 0-1 से पीछे है।