बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के चौथे दिन शनिवार (19 अक्टूबर) दूसरी पारी में भारतीय टीम 462 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड को 107 रन का टारगेट मिला। भारत के लिए दूसरी पारी में सरफराज खान ने 150 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 99 रन बनाए। विराट कोहली ने 70, रोहित शर्मा ने 52 और यशस्वी जायसवाल ने 35 रन बनाए।

IND vs NZ 1st Day 5 LIVE Score: Watch Here

न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और विलियम ओ रूके ने 3-3 विकेट लिए। एजाज पटेल ने 2 विकेट लिए। ग्लेन फिलिप्स और टिम साउदी ने 1-1 विकेट लिए। बेंगलुरु टेस्ट के चौथे दिन बारिश के कारण मैच जल्दी रोकना पड़ा। न्यूजीलैंड का खाता नहीं खुल पाया। टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। 4 गेंद बाद ही मैच रुका।

तीसरे दिन लंच के बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी 91.3 ओवर में 402 रन पर ऑलआउट हुई। उसे भारत के खिलाफ 356 रन की लीड मिली। भारत की पहली पारी 46 रन पर ही ढेर हो गई थी। तीसरे दिन आखिरी गेंद पर विराट कोहली विकेट के पीछे टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच हुए। विराट कोहली को ग्लेन फिलिप्स ने पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 70 रन बनाए। एजाज पटेल ने न्यूजीलैंड के लिए दो विकेट लिये। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा (52) और यशस्वी जायसवाल (35) को चलता किया। सरफराज खान दूसरी पारी में 150 रन बनाकर टिम साउथी की गेंद पर आउट हुए। पंत दूसरी पारी में 99 रन बनाकर आउट हो गए।

इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र (134 रन) ने शतक लगाया, जबकि डेवोन कॉनवे (91 रन) और टिम साउदी (65 रन) ने अर्धशतक लगाए। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने 3-3, मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

तीसरे दिन सुबह 9:15 बजे खेल शुरू हुआ। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने दिन की शुरुआत की। दोनों ने जल्द ही डेरिल मिचेल और टॉम ब्लंडेल को आउट कर दिया। जब जडेजा ने जल्दी-जल्दी ग्लेन फिलिप्स और मैट हेनरी के विकेट लिये तो लगा था कि मेहमान टीम जल्द ही ऑलआउट हो जाएगी, लेकिन टिम साउदी और रचिन रविंद्र ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों ने गियर बदले। लंच के पहले अंतिम 4 ओवर में 58 रन बनाए। रचिन ने शानदार शतक बनाया। लंच के बाद टिम साउदी ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

Match Ended

New Zealand in India, 3 Test Series, 2024

India 
46(31.2)& 462(99.3)

vs

New Zealand  
402(91.3)& 110/2(27.4)

Match Ended ( Day 5 – 1st Test )
New Zealand beat India by 8 wickets

पहले दिन का खेल बारिश के कारण बर्बाद हो गया था। टॉस तक नहीं हो पाया था। दूसरे दिन टॉस हुआ। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा का यह फैसला गलत साबित हुआ और न्यूजीलैंड की पेस बैटरी के सामने भारतीय टीम महज 46 रन पर ढेर हो गई, जो उसका घरेलू मैदान और एशिया दोनों में सबसे शर्मनाक प्रदर्शन है।

मैट हेनरी (15 रन देकर 5 विकेट) और विलियम ओरुर्के (22 रन देकर 4 विकेट) के दम पर न्यूजीलैंड ने भारतीय बल्लेबाजी की बखिया उधेड़ दी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉनवे के 91 रन की मदद से पहली पारी में 3 विकेट पर 180 रन बना लिये थे। डेरिल मिचेल 14 और रचिन रविंद्र 22 रन बनाकर क्रीज पर थे। इस हिसाब से मेहमान टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक 134 रन की लीड बना ली थी।

Live Updates
10:14 (IST) 18 Oct 2024
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 3: बुमराह ने भी झटका विकेट

जसप्रीत बुमराह 58वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर टॉम ब्लंडेल को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। ब्लंडेल 8 गेंद में 5 रन ही बना पाए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका भी लगाया। टॉम ब्लंडेल की जगह ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी के लिए आए।

09:42 (IST) 18 Oct 2024
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 3: सिराज की गेंद पर यशस्वी ने लपका मिचेल का कैच

सिराज ने तीसरे दिन भारत को पहली सफलता दिलाई। वह 55वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर डेरिल मिचेल को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच करा दिया। डेरिल मिचेल 49 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।

09:29 (IST) 18 Oct 2024
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 3: रचिन ने चौका जड़कर की तीसरे दिन की शुरुआत

तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। दिन का पहला मोहम्मद सिराज लेकर आए। रचिन रविंद्र ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। 51 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 185 रन है।

09:05 (IST) 18 Oct 2024
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 3: पंत को मिला था जीवनदान

इस बीच 10:27 से 11:05 के बीच बारिश के कारण खेल फिर रुक गया। खेल बहाल होने पर 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पंत ने पारी का पहला चौका लगाया। उन्हें सात के स्कोर पर ओ’रुर्के  की गेंद पर विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने जीवनदान दिया था।

09:00 (IST) 18 Oct 2024
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 3: सरफराज घरेलू क्रिकेट वाला फॉर्म दोहरा नहीं सके

शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण अंतिम एकादश में जगह पाने वाले सरफराज खान घरेलू क्रिकेट वाला फॉर्म दोहरा नहीं सके। वह तीसरी ही गेंद पर मैट हेनरी को मिड ऑफ पर खेलने के प्रयास में डेवोन कॉनवे को कैच दे बैठे। इस समय भारत का स्कोर तीन विकेट पर 10 रन था।

08:47 (IST) 18 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 3 Live: कोहली 9 गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल पाये

वर्षों बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली नौ गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल पाये। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने ओ’रुर्के को गेंद सौंपी और उन्होंने तुरंत कोहली का कीमती विकेट लिया। कोहली ने उछाल लेती गेंद को खेलना चाहा लेकिन उसकी लेंथ पकड़ नहीं पाये और उनके दस्तानों से टकराकर गेंद लेग गली में ग्लेन फिलिप्स के हाथ में गई।

08:40 (IST) 18 Oct 2024
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 3: मैट हेनरी ने यशस्वी जायसवाल को काफी परेशान किया

रोहित शर्मा भारत की ओर से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जो 15 गेंद में दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। टिम साउदी की सीम लेती गेंद पर वह चूके और गेंद सीधी स्टम्प पर जा लगी। मैट हेनरी ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को काफी परेशान किया।

08:40 (IST) 18 Oct 2024
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 3: मैट हेनरी ने यशस्वी जायसवाल को काफी परेशान किया

रोहित शर्मा भारत की ओर से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जो 15 गेंद में दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। टिम साउदी की सीम लेती गेंद पर वह चूके और गेंद सीधी स्टम्प पर जा लगी। मैट हेनरी ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को काफी परेशान किया।

08:33 (IST) 18 Oct 2024
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 3: कीवी गेंदबाजों के नाम रहा दूसरे दिन का खेल

डेवोन कॉनवे की पारी से पहले कीवी गेंदबाजों के नाम दूसरे दिन का खेल रहा। पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो गया था। बारिश रुकने के बाद खेल जब शुरू हुआ तो रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन कप्तान समेत भारत का कोई बल्लेबाज सहज नजर नहीं आया।

08:07 (IST) 18 Oct 2024
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 3: कुलदीप यादव ने दिलाई थी पहली सफलता

बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने भारत को सफलता दिलाई जब लैथम उनकी गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। कॉनवे ने अपना अर्धशतक 54 गेंद में रविचंद्रन अश्विन को सिर के ऊपर से छक्का लगाकर पूरा किया। इस तरह की पिच पर सौ से अधिक गेंद तक एकाग्रता बनाये रखकर खेलना काबिले तारीफ था। अश्विन की गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाने के प्रयास में वह बोल्ड हो गए।

07:33 (IST) 18 Oct 2024
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 3: ऋषभ पंत भी हो गए चोटिल

भारत को दिन के आखिर में एक और झटका लगा जब रविंद्र जडेजा की टर्न लेती गेंद ऋषभ पंत के बायें घुटने में जा लगी। उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की। न्यूजीलैंड ने मजबूत शुरुआत की जब कॉनवे ने कप्तान टॉम लैथम (15) के साथ पहले विकेट के लिये 67 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने विल यंग (33) के साथ 75 रन की साझेदारी की।

07:19 (IST) 18 Oct 2024
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 3: भारतीय बल्लेबाजों ने दिलाई एडिलेड टेस्ट मैच की याद

एडिलेट टेस्ट की यादें ताजा कराते हुए भारतीय टीम 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह भारत और एशिया में उसका न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले भारत में उसका न्यूनतम टेस्ट स्कोर 75 रन था जो 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में बनाया था। भारत के पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया के 2020-21 के दौरे पर एडिलेड टेस्ट में भारतीय टीम 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

07:11 (IST) 18 Oct 2024
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 3: मैट हेनरी और विलियम ओ’रुर्के ने की कमला की गेंदबाजी

तेज गेंदबाजों के दम पर भारत को रिकॉर्ड 46 रन पर समेटने के बाद डेवोन कॉनवे के 91 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने वर्षाबाधित पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को पहली पारी में तीन विकेट पर 180 रन बनाये लिये। इससे पहले मैट हेनरी (15 रन देकर 5 विकेट) और विलियम ओ’रुर्के (22 रन देकर 4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने भारतीय बल्लेबाजी की बखिया उधेड़ दी।

06:56 (IST) 18 Oct 2024
IND vs NZ Live Score 1st Test Day 3: नमस्कार

नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। यहां हम आपके लिए भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अपडेट्स लेकर आएंगे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 134 रन की लीड बना ली थी और 7 विकेट गिरना शेष थे। खेल खत्म होने के समय रचिन रविंद के 34 गेंद में 22 और डेरिल मिचेल के 39 गेंद में 14 रन थे। भारत की पहली पारी 46 रन पर सिमट गई थी।