बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के चौथे दिन शनिवार (19 अक्टूबर) दूसरी पारी में भारतीय टीम 462 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड को 107 रन का टारगेट मिला। भारत के लिए दूसरी पारी में सरफराज खान ने 150 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 99 रन बनाए। विराट कोहली ने 70, रोहित शर्मा ने 52 और यशस्वी जायसवाल ने 35 रन बनाए।
IND vs NZ 1st Day 5 LIVE Score: Watch Here
न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और विलियम ओ रूके ने 3-3 विकेट लिए। एजाज पटेल ने 2 विकेट लिए। ग्लेन फिलिप्स और टिम साउदी ने 1-1 विकेट लिए। बेंगलुरु टेस्ट के चौथे दिन बारिश के कारण मैच जल्दी रोकना पड़ा। न्यूजीलैंड का खाता नहीं खुल पाया। टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। 4 गेंद बाद ही मैच रुका।
तीसरे दिन लंच के बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी 91.3 ओवर में 402 रन पर ऑलआउट हुई। उसे भारत के खिलाफ 356 रन की लीड मिली। भारत की पहली पारी 46 रन पर ही ढेर हो गई थी। तीसरे दिन आखिरी गेंद पर विराट कोहली विकेट के पीछे टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच हुए। विराट कोहली को ग्लेन फिलिप्स ने पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 70 रन बनाए। एजाज पटेल ने न्यूजीलैंड के लिए दो विकेट लिये। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा (52) और यशस्वी जायसवाल (35) को चलता किया। सरफराज खान दूसरी पारी में 150 रन बनाकर टिम साउथी की गेंद पर आउट हुए। पंत दूसरी पारी में 99 रन बनाकर आउट हो गए।
इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र (134 रन) ने शतक लगाया, जबकि डेवोन कॉनवे (91 रन) और टिम साउदी (65 रन) ने अर्धशतक लगाए। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने 3-3, मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।
तीसरे दिन सुबह 9:15 बजे खेल शुरू हुआ। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने दिन की शुरुआत की। दोनों ने जल्द ही डेरिल मिचेल और टॉम ब्लंडेल को आउट कर दिया। जब जडेजा ने जल्दी-जल्दी ग्लेन फिलिप्स और मैट हेनरी के विकेट लिये तो लगा था कि मेहमान टीम जल्द ही ऑलआउट हो जाएगी, लेकिन टिम साउदी और रचिन रविंद्र ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों ने गियर बदले। लंच के पहले अंतिम 4 ओवर में 58 रन बनाए। रचिन ने शानदार शतक बनाया। लंच के बाद टिम साउदी ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
New Zealand in India, 3 Test Series, 2024
India
46(31.2)& 462(99.3)
New Zealand
402(91.3)& 110/2(27.4)
Match Ended ( Day 5 – 1st Test )
New Zealand beat India by 8 wickets
पहले दिन का खेल बारिश के कारण बर्बाद हो गया था। टॉस तक नहीं हो पाया था। दूसरे दिन टॉस हुआ। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा का यह फैसला गलत साबित हुआ और न्यूजीलैंड की पेस बैटरी के सामने भारतीय टीम महज 46 रन पर ढेर हो गई, जो उसका घरेलू मैदान और एशिया दोनों में सबसे शर्मनाक प्रदर्शन है।
मैट हेनरी (15 रन देकर 5 विकेट) और विलियम ओरुर्के (22 रन देकर 4 विकेट) के दम पर न्यूजीलैंड ने भारतीय बल्लेबाजी की बखिया उधेड़ दी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉनवे के 91 रन की मदद से पहली पारी में 3 विकेट पर 180 रन बना लिये थे। डेरिल मिचेल 14 और रचिन रविंद्र 22 रन बनाकर क्रीज पर थे। इस हिसाब से मेहमान टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक 134 रन की लीड बना ली थी।
बेंगलुरु टेस्ट के चौथे दिन बारिश के कारण मैच जल्दी रोकना पड़ा। न्यूजीलैंड का खाता नहीं खुल पाया। टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। 4 गेंद बाद ही मैच रुका। न्यूजीलैंड को 107 रन का टारगेट मिला।
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी शुरू हो गई है। ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग कर रहे हैं। ऋषभ पंत मैदान पर नहीं हैं। जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। 4 गेंद के बाद ही खराब रोशनी के कारण मैच रोकना पड़ा। न्यूजीलैंड का खाता नहीं खुल पाया। टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर।
भारतीय टीम दूसरी पारी में 462 रन पर आउट हो गई। मोहम्मद सिराज के तौर पर आखिरी विकेट गिरा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। भारत ने 99.3 ओवर में 462 रन बनाए। न्यूजीलैंड को 107 रन का टारगेट मिला। भारत के लिए दूसरी पारी में सरफराज खान ने 150 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 99 रन बनाए। विराट कोहली ने 70, रोहित शर्मा ने 52 और यशस्वी जायसवाल ने 35 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और विलियम ओ रूके ने 3-3 विकेट लिए। एजाज पटेल ने 2 विकेट लिए। ग्लेन फिलिप्स और टिम साउदी ने 1-1 विकेट लिए।
जसप्रीत बुमराह को मैट हेनरी ने पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाए। भारत ने 9 विकेट पर 462 रन बना लिए हैं। बढ़त 106 रनों की हुई। मोहम्मद सिराज बगैर खाता खोले और कुलदीप यादव 6 रन बनाकर क्रीज पर।
रविचंद्रन अश्विन पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 15 रन बनाए। कुलदीप यादव 2 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत ने 8 विकेट पर 458 रन बना लिए हैं। बढ़त 102 रनों की हुई।
भारत की बढ़त 100 रनों की हो गई है। भारत ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 456 रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 15 और कुलदीप यादव बगैर खाता खोले क्रीज पर। दोनों के बीच 15 रन की साझेदारी।
रविंद्र जडेजा पवेलियन लौट गए हैं। विलियम ओ रूर्के ने विकेट लिया। उन्होंने 5 रन बनाए। भारत ने 7 विकेट पर 441 रन बना लिए हैं। बढ़त 85 रन की हुई। कुलदीप यादव नए बल्लेबाज हैं। रविचंद्रन अश्विन 2 रन बनाकर क्रीज पर।
केएल राहुल को विलियम ओ रूर्के ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 रन बनाए। चौथे दिन टी ब्रेक तक भारत ने 6 विकेट पर 438 रन बना लिए। रविंद्र जडेजा 4 रन बनाकर क्रीज पर। टेस्ट मैच का पलड़ा न्यूजीलैंड की ओर थोड़ा बहुत झुक गया है।
ऋषभ पंत ने टेस्ट करियर के 7वें शतक से चूक गए और 99 रन पर आउट हो गए। भारत का 5वां विकेट गिरा। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 433 रन हो गया है और उसकी बढ़त 77 रन की हो गई है।
सरफराज खान ने शानदार पारी खेली और वो 150 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 छक्के और 18 चौके लगाए और पंत के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 211 गेंदों पर 177 रन की साझेदारी भी की। भारत का चौथा विकेट गिरा और बल्लेबाजी के लिए छठे नंबर पर केएल राहुल आए हैं।
सरफराज खान ने 194 गेंदों पर 150 रन पूरे कर लिए हैं और ये टेस्ट में उनका पहला 150 रन है। पंत के साथ उन्होंने चौथे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी कर ली है। भारत ने अब तक 3 विकेट पर 408 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया की बढ़त 52 रन की हो गई है।
भारतीय टीम के 400 रन पूरे हो चुकी हैं और टीम इंडिया की बढ़त अब 44 रन की हो गई है। पंत अभी 87 रन जबकि सरफराज 146 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 169 रन की साझेदारी चौथे विकेट के लिए हो गई है।
पंत और सरफराज की बेहतरीन बल्लेबाजी और दोनों ने 154 गेंदों पर 140 रन की साझेदारी कर ली है। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 372 रन हो चुका है और भारत की 16 रन की बढ़त मिल चुकी है। पंत अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। सरफराज भी 134 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दूसरी पारी में भारत के 350 रन पूरे हो चुके हैं। इस वक्त क्रीज पर पंत के साथ सरफराज मौजूद हैं और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 138 गेंदों पर 113 रन की साझेदारी हो चुकी है। पंत अभी 59 रन जबकि सरफराज 125 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बारिश के बाद पहले टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है और रचिन रविंद्र ने गेंदबाजी की शुरुआत की। बारिश की वजह से 24 ओवर का खेल नहीं हो पाया। इस सेशन का खेल अब 1.50 से लेकर 3.50 तक होगा।
खेल के चौथे दिन बारिश फिर से भारत की राह में बड़ी बाधा बन रहा है। बारिश की वजह से पंत और सरफराज की लय टूट चुकी है जिसका फायदा कीवी गेंदबाजों को मिल सकता है। फिलहाल बारिश रुक गई है और कवर्स हटाए जा रहे हैं। फैंस में खुशी की लहर है। हालांकि बारिश के बाद कीवी गेंदबाजों को फायदा भी मिल सकता है। खेल 1.50 पर शुरू किए जाने की संभावना है।
बेंगलुरु में बारिश जारी है। चौथे दिन लंच ब्रेक के बाद मैच शुरू नहीं हो सका है। भारत ने 71 ओवर में 3 विकेट पर 344 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड के पास 12 रन की बढ़त है। ऋषभ पंत 53 और सरफराज खान 125 रन बनाकर क्रीज पर।
बेंगलुरु टेस्ट के चौथे दिन बारिश के कारण लंच ब्रेक जल्दी हो गया। भारत ने 71 ओवर में 3 विकेट पर 344 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड 12 रन से आगे। ऋषभ पंत 53 और सरफराज खान 125 रन बनाकर क्रीज पर।
बेंगलुरु में बारिश के कारण मैच रुक गया है। भारत ने 71 ओवर में 3 विकेट पर 344 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड 12 रन से पीछे। ऋषभ पंत 53 और सरफराज खान 125 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 113 रन की साझेदारी।
ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 52 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने 3 विकेट पर 344 रन बना लिए हैं। सरफराज खान 125 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 113 रन की साझेदारी।
भारत ने 3 विकेट पर 302 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड 54 रन से आगे। सरफराज खान 114 और ऋषभ पंत 24 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 71 रन की साझेदारी।
भारत ने 3 विकेट पर 294 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड 62 रन से आगे। ऋषभ पंत 23 और सरफराज खान 107 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 63 रन की साझेदारी।
सरफराज खान ने पहला टेस्ट शतक जड़ दिया है। भारत ने 3 विकेट पर 275 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड 81 रन से आगे। सरफराज खान 101 और ऋषभ पंत 11 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 44 रन की साझेदारी।
भारत टीम अब न्यूजीलैंड से 86 रन पीछे है। ऋषभ पंत 11 और सरफराज खान 96 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 39 रन की साझेदारी। भारत ने 3 विकेट पर 270 रन बना लिए हैं।
सरफराज खान ने पॉजिटिव शुरुआत की है। वह शतक के करीब पहुंच रहे हैं। उन्होंने 93 गेंद पर 83 रन ठोक दिए हैं। ऋषभ पंत 1 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 52 ओवर में 3 विकेट पर 245 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड 111 रन से आगे।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। ऋषभ पंत और सरफराज खान क्रीज पर। बादल छाए हुए हैं। कीवी तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।
भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। पंत को विकेटकीपिंग के दौरान उसी घुटने में चोट लगी थी, जो कार एक्सीडेंट में चोटिल हुआ था।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे है टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। पहली पारी में 46 रन पर आउट होने के बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 231 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड से 125 रन पीछे है। सरफराज खान 70 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विराट कोहली और सरफराज ने तेजी से बढ़त हासिल की और जल्दी ही लीड को कम करना शुरू कर दिया। विराट ने बहुत अच्छा खेला। ब्लॉकिंग, ड्राइविंग और स्वीपिंग भी। दिन की आखिरी गेंद पर वह बचने की कोशिश कर रहे थे। ऑफ साइड के बाहर एक सपाट गेंद पर जो कि ज्यादातर दिनों में विकेट लेने वाली नहीं होती। गेंद ने बैट का बहुत हल्का किनारा लिया, यहां तक कि अल्ट्राएज में भी केवल एक हल्की फुसफुसाहट ही दिखी। जैसे ही भारत दिन का अंत जीत के साथ कर रहा था, यह एक बड़ा झटका था। इस तरह क्रिकेट के लिए एक सनसनीखेज दिन का नाटकीय अंत हुआ। यह 136 रन की शानदार साझेदारी का भी अंत था।
ग्लेन फिलिप्स 49वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर वह किया जो भारतीय फैंस को कतई पसंद नहीं आएगा। ग्लेन फिलिप्स ने विराट कोहली को विकेट के पीछे टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच करा दिया। कोहली 102 गेंद में 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कहना गलत नहीं होगा कि ग्लेन फिलिप्स ने समय रहते अपनी टीम के लिए कमाल किया। विराट कोहली के आउट होते ही अंपायर्स ने तीसरे दिन का खेल खत्म घोषित कर दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का स्कोर 49 ओवर में 3 विकेट पर 231 रन था। सरफराज खान 78 गेंद में 70 रन बनाकर नाबाद थे।
