बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में वॉक को काफी असरदार माना जाता है। अगर आप रोजाना जिम में नहीं जाएं और कुछ कार्डियो एक्सरसाइज खासकर वॉक करें तो आप आसानी से महीने में दो से चार किलो वजन कम कर सकते हैं। धीरे-धीरे हल्के कदमों से की गई वॉक वजन कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि वॉक करने से मानसिक और शारीरिक सेहत दुरुस्त रहती है। वजन कम करने के लिए वॉक करना जितना असरदार है उतना ही वॉक करने का समय भी असरदार है।

जिंदगी की मसरूफियत को ध्यान में रखते हुए कुछ लोग सुबह खाली पेट वॉक करते हैं तो कुछ लोग खाने के बाद वॉक करते हैं। JAMA न्यूरोलॉजी और JAMA इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक रोजाना आधा घंटी की वॉक वजन को कम करने में मददगार साबित होती है।

शोध के मुताबिक रोजाना 2,000 कदम चलने से दिल के रोग, कैंसर और समय से पहले मौत का खतरा 10% कम हो जाता है। आप वॉक करने का समय अपने स्टैमिना के मुताबिक बढ़ा भी सकते हैं। आप एक दिन में 10,000 कदम तक चल सकते हैं। वॉक करने के लिए घर से बाहर निकलने और टहलने से मानसिक सेहत में सुधार होता है। वॉक करने से न सिर्फ वेट कम होता है बल्कि डिप्रेशन का भी इलाज होता है। किसी भी गति से चलना जैसे तेज या धीमी गति से चलकर आप मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं। रिसर्च के मुताबिक जो लोग रोजाना 75 मिनट पैदल चलते हैं उनमें डिप्रेशन का खतरा 18% तक कम हो सकता है। 

JAMA मनोचिकित्सा में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अवसाद के 9 में से 1 मामले को 150 मिनट की शारीरिक गतिविधि से कम  किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि वजन कम करने के लिए खाने के बाद वॉक करना फायदेमंद है या खाने से पहले।

खाली पेट वॉक करने के फायदे

  • खाली पेट वॉक करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। रात को आराम करने के बाद अगर सुबह वॉक की जाती है तो शरीर को पोषक तत्वों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने और वजन कम करने में मदद मिलती है। सोने के बाद खाली पेट अगर वॉक की जाए तो मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
  • एनर्जी के स्तर में होता है सुधार। मेटाबॉलिज्म अगर बूस्ट होता है तो ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और आपकी कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करती है। चलने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। सुबह सबसे पहले टहलने से आपको थकान महसूस नहीं होती।
  • खाली पेट वॉक करने से वजन तेजी से कम करने में मदद मिल सकती है। नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के अनुसार, खाली पेट एक्सरसाइज करने से उन लोगों की तुलना में लगभग 70% अधिक फैट बर्न करने में मदद मिलती है, जो खाने के बाद दो घंटे तक व्यायाम करते हैं। नाश्ते से पहले कोई भी एक्सरसाइज करने से फैट का ऑक्सीकरण बढ़ सकता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
  • सुबह खाली पेट वॉक करने से बॉडी में विटामिन डी के स्तर में सुधार होता है। सुबह 8 बजे गुनगुनी धूप में वॉक करने से बॉडी की विटामिन डी की मात्रा में सुधार होता है।

खाने के बाद वॉकिंग करने के फायदे

  • खाने के बाद अगर आप वॉकिंग करते हैं तो आपके वजन पर ज्यादा असर नहीं होता बल्कि बॉडी को और भी कई फायदे होते हैं। खाकर वॉक करते हैं तो आपका पाचन दुरुस्त रहता है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि खाने के बाद वॉक करने से पाचन दुरुस्त रहता है।
  • खाने के बाद वॉक करने से दिल के रोगों से बचाव होता है। वॉकिंग हार्ट फ्रेंडली वर्कआउट है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और दिल को हेल्दी रखता है।
  • अगर आप डायबिटीज कंट्रोल करना चाहते हैं तो खाने के बाद वॉक करें। खाने के बाद वॉक करने से ब्लड शुगर नॉर्मल रहता है।
  • खाने के बाद अगर कुछ देर टहल लिया जाए तो ब्लोटिंग और एसिडिटी से निजात पा सकते हैँ।
  • वजन कम करने के लिए कब वॉक करना ज्यादा बेहतर है
  • वजन कम करने के लिए आप सुबह सुबह खाली पेट वॉक करें। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है औ तेजी से फैट बर्न होता है।