5 Foods that Bad for Bones Health: अगर हड्डियां कमजोर हो तो हर काम में परेशानी होती है। हड्डियों की कमजोरी के कारण बोन फ्रेक्चर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। कुछ लोगों में यह परेशानी 50 या 60 साल के बाद ज्यादा होने लगती है। 20 साल के बाद हड्डियों का विकास रूक जाता है लेकिन इसके बाद हड्डियों की मजबूती बरकरार रखने के लिए कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन डी, प्रोटीन आदि की जरूरत पड़ती है ताकि हड्डियों में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस का रिसाव न हो। इसके लिए संतुलित मात्रा में पोषक तत्वों की जरूरत होती है। लेकिन मुश्किल यह है कि लोग जवानी से ही कुछ चीजों का जरूरत से अधिक सेवन करने लगते हैं। यही से दिक्कत शुरू हो जाती है।
ब्रिटिश हेल्थ सर्विस के मुताबिक यदि आप जवानी के दिनों में विटामिन ए का ज्यादा सेवन करेंगे तो इससे हड्डियां कमजोर होने लगेंगी। वहीं ज्यादा ऑक्सीलेट वाली चीजें खाने से भी कैल्शियम का रिसाव होने लगेगा। ऐसे में शुरुआत के दिनों से ही कुछ चीजों से परहेज कर लें तो बुढ़ापे में बोन फ्रेक्चर की समस्या से बचे रहेंगे।
इन फूड से करें परहेज
ज्यादा सॉल्टी चीजों से करें परहेज:
मेडिकल न्यूज टूडे के मुताबिक जिन चीजों में ज्यादा नमक रहता है, जैसे कि पैकेटबंद चिप्स, स्नेक्स, चीज, चिकेन, बर्गर, पिज्जा, सैंडविच आदि से हड्डियों को काफी नुकसान पहुंचता है। इससे हड्डियों से कैल्शियम और फॉस्फोरस का रिसाव होने लगता है, इसलिए जवानी के दिनों में यदि इन चीजों से ज्यादा प्यार है, तो इनसे परहेज करना ही बेहतर है।
पालक,हरी सब्जियों का अधिक सेवन पहुंचा सकता है नुकसान:
पालक या हरी सब्जियां का सेवन बहुत फायदेमंद है। इनमें मौजूद डाइट्री फाइबर हमें कई बीमारियों से बचाता है लेकिन इन चीजों का ज्यादा सेवन हमारी हड्डियों के लिए सही नहीं है। अध्ययन के मुताबिक पालक और कुछ हरी सब्जियों में ऑक्सीलेट की मात्रा ज्यादा होती है, यह शरीर में कुछ मिनिरल्स और कैल्शियम के अवशोषण को रोकता है। इस कारण यह हड्डिययों के लिए फायदेमंद नहीं है।
अल्कोहल:
हालांकि शराब का सेवन किसी भी तरह से हमारे लिए अच्छा नहीं है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्थराइटिस एंड मस्कुलोस्केलटल ने अपने अध्ययन में बताया है कि अल्कोहल शरीर को विटामिन डी और कैल्शियम के एब्जॉर्बशन में बाधा पहुंचाता है। यानी जब कैल्शियम और मिनिरल्स की प्राप्ति नहीं होंगी तो हमारी हड्डियां कमजोर होने लगेंगी।
सॉफ्ट ड्रिंक,एडेड शुगर से करें परहेज:
जिन चीजों में एडेड शुगर रहती है, यानी सॉफ्ट ड्रिंक कैंडी, पैस्ट्री, केक, प्रोसेस्ड फूड, सॉस, डिजर्ट आदि,होता है उनका ज्यादा सेवन करने पर कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम रिसकर पेशाब के रास्ते बाहर आ जाता है। यानी इन चीजों का ज्यादा सेवन करने से हड्डियां कमजोर हो जाएंगी।
चाय-कॉफी का करें सीमित सेवन:
कॉफी में कैफीन रहता है। कैफीन का ज्यादा सेवन हमारे लिए नुकसानदेह है। चाय का भी ज्यादा सेवन नहीं करनी चाहिए। ज्यादा चाय या कॉफी शरीर में कैल्शियम के रिसाव को बढ़ाता है।