जिसका पेट साफ रहता है उसकी बॉडी हेल्दी रहती है। खराब डाइट और बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से पाचन से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती है। पाचन से जुड़ी परेशानियों में कब्ज, एसिडिटी, अपच और ब्लोटिंग सबसे आम परेशानियां हैं जिनसे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। पाचन की ये खराबी ना सिर्फ पेट में गंदगी जमा कर देती है बल्कि मानसिक तनाव भी पैदा कर देती है। आयुर्वेद में किसी भी बीमारी का इलाज पेट से शुरू किया जाता है। पेट में कुछ भी परेशानी होने पर पूरा सिस्टम बिगड़ जाता है।

सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने एक वीडियो में बताया है कि शरीर में जो भी सफाई की प्रक्रिया होती है वो अलग-अलग तरीके से होती है। चाहे आंतों की सफाई हो, मूत्राशय का खाली होना, सांस छोड़ना और पसीना आना बॉडी को साफ करने के अलग-अलग तरीके हैं। इन तरीकों को अपनाकर बॉडी खुद को साफ करती है। अगर आपकी सेहत अच्छी है तो ये सभी प्रक्रियाएं दुरुस्त रहती है। 

अगर आपकी हेल्थ ठीक है, हेल्दी डाइट का सेवन करते हैं तो मल त्याग के दौरान आपकी बड़ी आंत में कुछ नहीं बचेगा वो पूरी तरह साफ हो जाएगी। बिस्तर से उठने के 20 मिनट बाद ही आपकी आंतों को खुद को साफ कर देना चाहिए। अगर आपकी आंतें सुबह बिस्तर से उठकर अपनी सफाई नहीं करती तो समझ जाएं कि आपकी बॉडी बीमार है।

अगर आपकी बॉडी खुद को साफ नहीं कर रही है तो आप उसकी नेचुरल तरीके से सफाई करें। आप सुबह खाली पेट नीम और हल्दी की गोली का सेवन करें। ये हर्ब बॉडी को डिटॉक्स करने में बेहद असरदार साबित होते हैं। आइए जानते हैं कि नीम और हल्दी की गोली का सेवन करने से बॉडी को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

नीम सिस्टम की कैसे करता है सफाई

सदगुरु के मुताबिक नीम का सेवन अगर रोजाना उसकी गोली बनाकर किया जाए तो आपका डाइजेस्टिव सिस्टम पूरी तरह ठीक रहता है। नीम का सेवन करने से आहार ट्रेक पूरी तरह साफ रहता है। इस ट्रैक के पास सूक्ष्मजीव सबसे ज्यादा होते हैं जो हमारी काफी मदद करते हैं। इन सुक्ष्मजीव यानी गुड बैक्टीरिया की वजह से हमारा पाचन ठीक रहता है और हम कई जरूरी काम कर पाते हैं। हमारे आहार ट्रैक में गुड बैक्टीरिया के साथ ही खराब बैक्टीरिया भी होते हैं जो हमारी गट हेल्थ को बिगाड़ सकते हैं। अगर नीम का रोजाना सेवन सुबह खाली पेट किया जाए तो पेट से गंदे बैक्टीरिया का सफाया होता है और गट हेल्थ में सुधार होता है। नीम का सेवन उसकी गोली के रूप में करें।

हल्दी कैसे बॉडी के लिए है जरूरी दवा

सदगुरु के मुताबिक अगर रोजाना नीम के साथ हल्दी की गोली का सेवन खाली पेट किया जाए तो आपके पेट की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर है जो पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करती है। हल्दी आंतों को साफ करने में और आंतों की सेहत को दुरुस्त करने में मदद करती है। इसे खाने से पेट की सूजन कम होती है। एंटी इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर हल्दी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पाचन में सुधार होता है। दर्द और सूजन से राहत दिलाने में हल्दी रामबाण इलाज है। खाली पेट एक गोली हल्दी और एक गोली नीम का सेवन किया जाए तो पेट की परतों में मौजूद सूजन को दूर किया जा सकता है।

खाली पेट नीम और हल्दी की गोली खाने के फायदे

  • खाली पेट हल्दी और नीम की गोली का सेवन करने से पेट के गंदे बैक्टीरिया दूर होते हैं।
  • नीम का सेवन करने से कोलन की सफाई होती है।
  • नीम की गोली खाने से आंतों की सूजन दूर होती है।
  • नीम और हल्दी की गोली खाने से बॉडी डिटॉक्स होती है।
  • नीम का सेवन करने से स्किन की परेशानियां, पेट के रोग, डायबिटीज, दांत और मसूड़ों की परेशानियां दूर होती है।
  • हल्दी में सूजन कम करने, पाचन में सुधार करने, दर्द से राहत दिलाने वाले गुण मौजूद हैं।