Diabetes Diet: डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है जिसमें मरीजों को अपने खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है। जरा सी लापरवाही सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ भी गलत खाने से ब्लडस्ट्रीम में ग्लूकोज की मात्रा अधिक हो जाने से ब्लड शुगर लेवल में वृद्धि देखने को मिलती है।

शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने से कार्डियोवास्कुलर डिजीज, किडनी रोग, आंखों से संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को अपनी डाइट के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार दोपहर के खाने में इन 5 चीजों को शामिल करने से रक्त शर्करा नियंत्रित रह सकता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां: विशेषज्ञों के मुताबिक शुगर के मरीजों अपने लंच में हरी और पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। आप पालक, मथी, बथुआ, ब्रोकली, तोरी, करेला जैसी सब्जियों को खाना चाहिए। इसमें कैलोरीज की मात्रा कम और पोषक तत्वों की अधिकता होती है।

साथ ही, हरी सब्जियां एंटी-ऑक्सीडेंट्स की बेहतरीन सोर्स होती हैं। ये दिल और आंखों के लिए फायदेमंद होती हैं। इसके अलावा, इन सब्जियों में प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी होता है जो डायबिटीज टाइप 2 मरीजों के लिए लाभकारी होता है।

अंडे: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो अपने आहार में अंडों को शामिल करें। रोजाना अंडा खाने के कई हेल्थ बेनेफिट्स होते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और अमीनो एसिड्स होते हैं। ये शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाते हैं, इससे इंफ्लेमेशन का खतरा कम होता है और ब्लड शुगर नियंत्रित करन में मदद मिलती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार नियमित रूप से अंडा खाने से डायबिटीज टाइप 2 का खतरा कम होता है।

दही: शुगर के मरीज अगर दोपहर खाने में दही शामिल करते हैं तो इससे उन्हें फायदा होगा। दही में सीएलए नामक एक फैट मौजूद होता है जो वजन घटाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

साबुत अनाज: डायबिटीज रोगी कौन से साबुत अनाज और दाल खा सकते हैं इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। दोपहर के समय डाइट में पल्सेस को शामिल करना चाहिए। इन्हें खाने से शरीर को प्रोटीन, पोटैशियम, फाइबर और दूसरे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। गेहूं के ब्रड से बेहतर व्होल ग्रेन ब्रड होगा, साथ ही ब्राउन राइस, बार्ले और क्विनोआ खाएं।

फैटी फिश: अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो लंच में फैटी फिश खा सकते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए मछली का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, डीएचए और ईपीए होता है जो लोगों को स्वस्थ रखता है।