हेल्दी और फिट शरीर के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और सब्जियों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। सब्जियों का सेवन कई बीमारियों से भी बचाव करने में मदद करता है। पोषक तत्वों के लिए लोग तमाम तरह की सब्जियों का सेवन करते हैं। मशरूम भी एक ऐसी सब्जी है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है। मशरूम एक सुपरफूड की तरह काम करता है। मशरूम में प्रोटीन, फाइबर और जरूरी विटामिन्स होते हैं। इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स से भी भरपूर होती है।

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, मशरूम का सेवन कई तरह के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। जैसे मोटापा, इम्यूनिटी, ब्लड शुगर लेवल और लिवर आदि। मशरूम को आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विज्ञान दोनों में सुपरफूड माना गया है। कम कैलोरी और हाई न्यूट्रिशन के कारण मशरूम का सेवन शरीर को कई बीमारियों से बचाता है और सेहत को मजबूती देता है।

डायबिटीज

डायबिटीज के मरीजों के लिए मशरूम का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। मशरूम में फाइबर और लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है और डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छा विकल्प है।

हड्डियां के लिए लाभकारी

मशरूम प्राकृतिक रूप से विटामिन D का बेहतरीन स्रोत है। विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। मशरूम का सेवन करने से आर्थराइटिस या ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से राहत मिल सकती है।

वजन कम

वजन कम करने वालों के लिए मशरूम का सेवन बहुत ही लाभकारी हो सकता है। मशरूम में लो-कैलोरी और हाई-प्रोटीन गुणों से भरपूर होती है, जिससे वजन कम करने के लिए सुपरफूड मानी जाती है। मशरूम खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख लगने की समस्या नहीं होती।

दिल के मरीज

दिल के मरीजों के लिए मशरूम का सेवन लाभकारी हो सकता है। मशरूम में पोटैशियम और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। नियमित रूप से मशरूम का सेवन करने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उनके लिए मशरूम बहुत फायदेमंद हो सकती है। मशरूम में एंटीऑक्सीडेंट्स और सेलेनियम होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। क्योंकि, शरीर में इम्यूनिटी अच्छी रहती है तो संक्रमण, वायरल और बैक्टीरियल बीमारियों से बचाव होता है।

लिवर डिटॉक्स

मशरूम में बीटा-ग्लूकन और अन्य बायोएक्टिव तत्व लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से मशरूम का सेवन करने से लिवर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकल सकते हैं।

अगर, आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे राहत पाना चाहते हैं तो योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा बताए गए 3 योगासन करना इस समस्या से बहुत जल्दी राहत दिला सकते हैं।