Jul 15, 2025

रोजाना कितनी देर साइकिल चलाने से तेजी से पिघलेगी पेट की चर्बी?

Vivek Yadav

साइकिल न सिर्फ पर्यावरण के लिए हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

नियमित साइकिल चलाने से शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं।

लेकिन पेट की चर्बी तेजी से पिघलाने के लिए रोजाना कितने किलोमीटर साइकिल चलाना चाहिए? आइए जानते हैं:

कई स्टडी में दावा किया गया है कि वेट लॉस के लिए रोजाना 20 से 30 मिनट तक साइकिल चलाना चाहिए।

हालांकि, आप इससे ज्यादा भी चला सकते हैं। लेकिन शुरुआत कर रहे हैं तो 15 से मिनट तक ही साइकलिंग करें।

कितनी बर्न होती है कैलोरी

नियमित 30 मिनट धीमी गति से साइकिल चलाने पर करीब 200 से 250 कैलोरी बर्न होती है जो वेट लॉस में बेहद फायदेमंद है।

वहीं, 30 मिनट मध्यम गति से चलाने पर 300 से 400 कैलोरी बर्न होती है।

30 मिनट तेज गति से जब साइकिल चलाते हैं तो 450 से लेकर 600 तक कैलोरी बर्न होती है।

आपके बच्चे का भी नहीं लगता पढ़ाई में मन? इन 7 उपाय से मिलेगा बेहतर रिजल्ट