जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल मंगलवार दोपहर आतंकियों ने सैलानियों पर हमला कर दिया। इस खूनी खेल में 26 मासूम और निर्दोष लोगों ने जान गवां दी। इस घटना के बाद देशभर के लोगों में गुस्सा और गम का माहौल है। सोशल मीडिया पर संवेदनशील तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जिसे देख किसी की भी रूह कांप जाएगी। इस निंदनीय घटना के खिलाफ सलमान खान, शाहरुख खान, अनुपम खेर से लेकर जावेद अख्तर जैसे तमाम सिलेब्रिटीज ने आवाज उठाई है। इसी बीच शत्रुघन सिन्हा का भी रिएक्शन सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो पहलगाम आतंकी हमले के सवाल पर भड़कते नजर आ रहे हैं। वहीं, उन्होंने इसे घटना को पीएम मोदी का प्रोपेगेंडा वॉर तक बताया दिया है।

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बीच फिल्मी मंत्रा मीडिया के इंस्टाग्राम पेज से शत्रुघन सिन्हा के रिएक्शन का वीडियो शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि शत्रुघन से पहलगाम आतंकी हमले की घटना को लेकर सवाल किया गया, जिस पर वो भड़क जाते हैं। उन्होंने तेवर दिखाते हुए कहा कि ये मोदी सरकार और उनकी टीम द्वारा चलाया गया प्रोपेगेंडा वॉर है। इसके साथ ही एक्टर ने इस मुद्दे को संवेदनशील बताया और लोगों से तनाव ना बढ़ाने की अपील की है।

पहलगाम आतंकी हमले पर शत्रुघन बोले- ‘प्रोपेगेंडा वॉर ज्यादा ही चल रहा’

वायरल वीडियो में शत्रुघन सिन्हा पूछते हैं, ‘क्या घटना घट रही है?’ इस पर रिपोर्टर की ओर से बताया जाता है, ‘वहां पर हिंदुओं के साथ…।’ इस पर शत्रुघन भड़क जाते हैं और कहते हैं, ‘ये हिंदुओं हिंदुओं क्यों कह रहे हैं। हिंदू-मुसलमान सब भारतीय हैं वहां पर। ये गोदी मीडिया जरूरत से कुछ ज्यादा ही चला रही है। ये प्रोपेगेंडा वॉर ज्यादा ही चल रहा है हमारे मित्र माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ग्रुप की ओर से। ये ज्यादा चल रहा है। मैं मानता हूं कि ये बहुत संवेदनशील मुद्दा है। इसको गहराई के साथ देखना चाहिए। हमें ऐसी कोई बात नहीं करनी चाहिए, कुछ नहीं कहना चाहिए और ना ही कुछ करना चाहिए, जिससे तनाव बढ़े। अभी जख्मों पर मरहम की जरूरत है।’

ट्रोल्स के निशाने पर आए शत्रुघन सिन्हा

शत्रुघन सिन्हा का बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। ट्रोल्स एक्टर को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। कुछ लोगों द्वारा तो सोनाक्षी की शादी को लेकर कुरेदना शुरू कर दिया है। एक ने तो उनको पाकिस्तान का एजेंट बता दिया। दूसरे लिखा, ‘इनकी क्यों जल रही है?’ वहीं कुछ ने सवाल किया है, ‘फिर यहां विक्टिम झूठ बोल रहे हैं क्या?’ इसके साथ ही एक ने सवाल किया है, ‘अगर सब भाई-भाई है तो हिंदू बोलते ही गोली क्यों मारी? सबसे पहले तो हमें ऐसों को सबक सिखाना चाहिए जो अपना होकर भी गद्दार निकलते हैं।’ इसी तरह से लोग इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

‘जब से इन नपुंसकों को…’, पहलगाम में आतंकी हमले पर बोलीं कंगना रनौत, अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर भड़के लोग