फिल्म डायरेक्टर अशोक पंडित ने एक ट्वीट किया है जिसमें वह एक पत्रकार पर तंज कसते दिख रहे हैं। दरअसल, एक पत्रकार ने ट्वीट कर राहुल गांधी के लिए कहा था कि कोरोना वायरस के बारे में राहुल ने सबसे पहले जानकारी दी थी। इस पर अशोक पंडित ने रिएक्ट किया औऱ कहा कि क्या आप राहुल भक्त हैं? अपने ट्वीट में अशोक पंडित ने लिखा- ‘ओह तो मोहतरमा जी आप राहुल भक्त हैं! असल बात अब समझ में आई। यह अक्ल कहां से आ रही है। जिसका इंस्पिरेश राहुल गांधी हों उससे क्या उम्मीद की जा सकती है। चलिए राहुल जी का अलार्म सुनते रहिए।’
अशोक के इस ट्वीट पर ढेरों लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे। एक यूजर ने लिखा- ‘सारे गद्दारों की फंडिंग वाड्रा कांग्रेस बैंक के सौजन्य से होती है। अगर इस बात पे किसी को संदेह है तो वो अव्वल दर्जे का मूर्ख है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘इसमें कोई शक है क्या वायर जैसे सांप कांग्रेस ही पालती है, आप को यदि याद हो तो ndtv का उद्घाटन मनमोहन सिंह ने प्राइम मिनिस्टर कार्यालय से किया था।’
एक यूजर कहता- ‘इसमें संदेह की जरा भी संभावना नहीं है पंडित जी ! ये इटालियन माफिया ही है !’ एक यूजर ने लिखा- ‘झूठी बातें और झूठे प्रोपेगेंडा करके लोगों को बहकाना,अब पुरानी बात हो गई है..अब सब लोग फैक्ट चेक करना जानते हैं,सारी बातों का..फिर भी कुछ नीच, घटिया लोग झूठी खबरें चलाने से नहीं चूकते हैं..बेज्जती ही इनकी किस्मत है।’
https://twitter.com/ashokepandit/status/1262093327320723459?s=19
बता दें, पत्रकार ने अपने पोस्ट में लिखा था- ‘राहुल गांधी ही वह पहले लीडर थे जिन्होंने फरवरी में ही कोरोना वायरस का अलार्म दे दिया था। उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन ‘पॉज’ बटन हो सकता है लेकिन ‘पॉलिसी’ नहीं। उन्होंने आगे कहा था कि- अगर यह उन्होंने अपने घमंड के लिए न किया होता जो निर्धारित करने की प्रक्रिया राज्यों पर छोड़ दी होती।’
इस ट्वीट पर भी ढेरों यूजर्स ने रिएक्ट किया। एक यूजर ने जवाब में कहा- ‘अगले जन्म मे तुझे राहुल गांधी जैसा पति मिले, अब खुश।’ एक यूजर ने चुटकी भरे अंदाज में कहा- ‘है कुटिल कामपंथिनी, राहुल गांधी ही वो पहला नेता है जिसने पिछत्तीस का आविष्कार किया है, और उसी ने तुम्हें ढाई हज़ार पांच सो में खरीदा है।’ तो कोई बोला- ‘₹500 का PayTm हो गया क्या आज Arfa?’
Coronavirus/COVID-19 और Lockdown से जुड़ी अन्य खबरें जानने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें: Lockdown 4.0 Full Update: 14 दिन के लिए और बढ़ा देश में लॉकडाउन, अब 3 के बजाय 5 होंगे जोन्स; प्लेन-ट्रेन व मेट्रो रहेगी बंद। Lockdown 4.0 Guidelines में किन चीजों को मंजूरी और किन्हें नहीं, देखें डिटेल में। कोरोना, लॉकडाउन की मार: ‘घर पर पड़ी है पति की लाश, बस पहुंचा दो गांव’, दिल्ली में फंसी महिला का दर्द। मजदूरों का मुद्दाः मोदी सरकार पर बरसे RSS से जुड़े संगठन के नेता, बोले- श्रमिकों को मारोगे भी, फिर रोने भी न दोगे। MyGov.in COVID-19 Trackers: इन 13 तरीकों से पा सकते हैं Corona से जुड़ी आधिकारिक जानकारी। IRCTC: मरीजों, बुजुर्गों को लाने-ले-जाने को स्टेशन पर मिलती है बैट्री कार, जानें कैसे।