Today’s Trending Bollywood News Updates: संजय दत्त और मौनी रॉय की जोड़ी अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली है। बीते दिन की फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया गया था कि महाशिवरात्रि के मौके पर यानी कि आज फिल्म के टाइटल का ऐलान किया जाएगा। साथ ही इसकी रिलीज डेट भी शेयर की जाएगी। फिल्म में दोनों स्टार के साथ सन्नी सिंह और पलक तिवारी भी हैं। ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका टाइटल ‘द भूतनी’ है और इसे 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

एक्ट्रेस और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली (Prajakta Koli) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। वो 25 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्हें ‘मिसमैच्ड’ जैसी वेब सीरीज के लिए जाना जाता है। प्राजक्ता कोली ने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड वृषांक के साथ शादी की है। पिछले दिनों से उनकी वेडिंग फंक्शन्स मेहंदी, हल्दी और संगीत चल रहे थे। ऐसे में अब 25 फरवरी को उन्होंने सात फेरे लिए हैं। उनकी शादी के जोड़े में वेडिंग की फोटोज भी सामने आई है, जिसमें कपल की कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। इसके साथ ही सोहा अली खान ने कुणाल खेमू के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें महाशिवरात्रि की पूजा करते हुए देखा जा सकता है। इसमें उनकी बेटी इनाया भी आरती करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हेरथ मुबारक। हैप्पी महाशिवरात्रि। प्यार, शांति और दुआ।’

Live Updates
21:58 (IST) 26 Feb 2025
रियल डायमंड ड्रेस पहनकर उर्वशी रौतेला ने मनाया अपना जन्मदिन

उर्वशी रौतेला अक्सर अपने महंगे शौक को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने 25 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाया, इस दौरान उन्होंने डायमंड से बनी ड्रेस पहनी थी।

21:49 (IST) 26 Feb 2025
राखी सावंत ने 20 लोगों को अपने खर्चे पर भेजा उमराह

राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि वो कुल 20 लोगों को अपने खर्चे पर उमराह के लिए भेजने वाली हैं। वो दिन आ गया है राखी सावंत ने कुल 20 लोगों को उमराह के लिए भेजा है, जिनमें 10 लोग भारत और 10 लोग पाकिस्तान के हैं।

21:41 (IST) 26 Feb 2025
सूरज पंचोली ने शेयर किया Kesari Veer: Legend of Somnath में अपना लुक

महाशिवरात्रि के मौके पर एक्टर सूरज पंचोली ने Kesari Veer: Legend of Somnath फिल्म से उनका लुक शेयर किया है और साथ ही फैंस को महाशिवरात्रि की बधाई भी दी है।

21:19 (IST) 26 Feb 2025
प्राजक्ता कोली की शादी की नई तस्वीरें आई सामने

मिथिला पालकर भी प्राजक्ता कोली की शादी में शामिल हुई थीं। उन्होंने अब प्राजक्ता की शादी की नई तस्वीरें शेयर की हैं। आप भी देखें….

19:35 (IST) 26 Feb 2025
रूपाली गंगुली ने ऐसे मनाई महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि के दिन अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो शिवलिंग को गले से लगाए नजर आ रही हैं।

18:51 (IST) 26 Feb 2025
जैकी भगनानी ने मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात

अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी ने सोमवार को भोपाल में दो दिवसीय वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन के दौरान मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। राज्य में मनोरंजन उद्योग के लिए अपने दृष्टिकोण पर चर्चा करने के लिए शिखर सम्मेलन में शामिल हुए जैकी ने मनोरंजन के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मध्य प्रदेश की विशाल संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

18:46 (IST) 26 Feb 2025
क्या राखी सावंत ने कर ली पाकिस्तानी एक्टर संग सगाई

राखी सावंत बीते कुछ दिनों से पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान को लेकर चर्चा में हैं। अब राखी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी रिंग दिखाते हुए कह रही हैं कि डोडी ने उन्हें डायमंड रिंग पहना दी है।

17:29 (IST) 26 Feb 2025
सामने आई प्राजक्ता कोली के रिसेप्शन की तस्वीर

प्राजक्त कोली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृशांक से शादी कर ली है। उनकी हल्दी, मेहंदी, संगीत और शादी की तस्वीर के पास रिसेप्शन की फोटोज भी सामने आई हैं। प्राजक्ता के दोस्त सारांक्ष गोइला ने ये तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें प्राजक्ता नेपाली ब्राइड लुक में हैं और उनकी मांग में सिंदूर भी नजर आ रहा है।

16:48 (IST) 26 Feb 2025
महाशिवरात्रि पर पलक तिवारी ने किए भोलेनाथ के दर्शन

पलक तिवारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो हाथ में पूजा का थाल लिए भगवान शिव के मंदिर से बाहर आती दिख रही हैं।

15:25 (IST) 26 Feb 2025
कुछ सालों के लिए किराये पर रहेंगे शाहरुख खान और उनका परिवार

शाहरुख खान की हवेली मन्नत हमेशा दुनिया भर से प्रशंसकों और पर्यटकों की सूची में होती है जब वे मुंबई आते हैं। लेकिन मई में, उन्हें वहां केवल कर्मचारी ही देखने को मिलेंगे क्योंकि सुपरस्टार के घर के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। रिपोर्टों में कहा गया है कि शाहरुख, पत्नी गौरी खान और उनके बच्चे अबराम, सुहाना और अबराम मुंबई के बांद्रा में पाली हिल में शिफ्ट होंगे, जहां स्टार ने फिल्म निर्माता वाशु भगनानी द्वारा निर्मित एक लक्जरी अपार्टमेंट की चार मंजिलें किराए पर ली हैं।

14:26 (IST) 26 Feb 2025
Digvijay Rathee की Ex गर्लफ्रेंड ने खोली पोल

‘बिग बॉस 18’ फेम दिग्विजय राठी विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। उन पर एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ये चौंकाने वाले खुलासे इंस्टाग्राम पर लाइव किए हैं। उन्होंने दावा किया कि दिग्विजय कई लड़कियों के साथ सो चुके हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर।

12:57 (IST) 26 Feb 2025
बालवीर फेम एक्टर देव जोशी ने की शादी, सामने आई तस्वीरें

टीवी सीरियल ‘बालवीर’ फेम एक्टर देव जोशी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें देखने के लिए वो दूल्हे के गेटअप में नजर आ रहे हैं और उनके साथ दुल्हनिया नजर आ रही हैं। इस फोटो को लेकर कहा जा रहा है कि वो आरती संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। देव ने फोटोज को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘ हमेशा के लिए याद रहने वाली तारीख। मैं तुझसे और तू मुझसे।’

12:08 (IST) 26 Feb 2025
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ पहुंचे अपारशक्ति खुराना, लगाई आस्था की डुबकी

आज महाशिवरात्रि के मौके पर एक्टर अपारशक्ति खुराना प्रयागराज पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने इस खास मौके पर संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। सोशल मीडिय पर उनकी फोटोज भी सामने आई हैं, जिसमें उन्हें भगवान शिव की भक्ति में लीन देखा जा सकता है।

11:56 (IST) 26 Feb 2025
‘द भूतनी’ में नजर आएगी संजय दत्त और मौनी रॉय की जोड़ी, टीजर रिलीज

संजय दत्त और मौनी रॉय की जोड़ी अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली है। बीते दिन की फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया गया था कि महाशिवरात्रि के मौके पर यानी कि आज फिल्म के टाइटल का ऐलान किया जाएगा। साथ ही इसकी रिलीज डेट भी शेयर की जाएगी। फिल्म में दोनों स्टार के साथ सन्नी सिंह और पलक तिवारी भी हैं। ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका टाइटल ‘द भूतनी’ है और इसे 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। देखिए टीजर…

11:18 (IST) 26 Feb 2025
12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुकी हैं रवीना टंडन और राशा थडानी

आज महाशिवरात्रि 2025 देशभर में मनाई जा रही है। इस खास मौके पर आपको बता दें कि रवीना टंडन और राशा थडानी भोलेनाथ की भक्त हैं। उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी किए हैं। उनकी फोटोज अब महाशिवरात्रि के मौके पर वायरल हो रही हैं।

11:13 (IST) 26 Feb 2025
वरुण धवन ने कुछ यूं दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने महाशिवरात्रि के मौके पर इंस्टग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें वो गणेश आचार्य के साथ नजर आ रहे हैं और अनोखे अंदाज में महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्हें शिवजी की अराधना करते हुए देखा जा सकता है।

11:11 (IST) 26 Feb 2025
रवि किशन ने महाशिवरात्रि पर शेयर की पोस्ट

भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड और ओटीटी तक में एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर रवि किशन ने महाशिवरात्रि के मौके पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने भोलेनाथ की तस्वीर साझा की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘त्रिभुवनपति भगवान शिव की आराधना और उपासना को समर्पित पावन महापर्व महाशिवरात्रि की आप सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!’

11:09 (IST) 26 Feb 2025
रानी चटर्जी ने विश किया महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि 2025 की धूम देशभर में देखने के लिए मिल रही है। स्टार्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके महाशिवरात्रि विश कर रहे हैं। ऐसे में अब भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटो शेयर कर महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

11:07 (IST) 26 Feb 2025
‘धड़क 2’ पर लटकी CBFC की तलवार

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमारी स्टारर फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म को सर्टिफिकेशन बोर्ड (CBFC) की ओर से क्लियरेंस नहीं मिल पा रहा है। फिल्मफेयर की पोस्ट में रिपोर्ट्स के हवाले से कहा गया कि फिल्म में कुछ कास्ट सीन्स हैं, जिसकी वजह इसे क्लियरेंस नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

10:35 (IST) 26 Feb 2025
अरविंद अकेला कल्लू ने पत्नी संग की महाशिवरात्रि की पूजा

भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। एक्टर ने महाशिवरात्रि के मौके पर भोलेनाथ के दर्शन किए। उनके साथ वाइफ भी मौजूद थीं। दोनों ने साथ में रुद्रा अभिषेक किया।

10:18 (IST) 26 Feb 2025
आज होगा संजय दत्त और मौनी रॉय की फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट का ऐलान

संजय दत्त और मौनी रॉय की जोड़ी अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली है। बीते दिन की फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया गया था कि महाशिवरात्रि के मौके पर यानी कि आज फिल्म के टाइटल का ऐलान किया जाएगा। साथ ही इसकी रिलीज डेट भी शेयर की जाएगी। फिल्म में दोनों स्टार के साथ सन्नी सिंह और पलक तिवारी भी हैं।

10:15 (IST) 26 Feb 2025
हिना खान ने दिया हेल्थ अपडेट

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी हेल्थ से जुड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी कीमोथैरेपी पूरी हो चुकी है। सब कुछ ठीक चल रहा ह और अब वो दूसरे ट्रीटमेंट पर हैं। हिना खान का इस बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है।

09:45 (IST) 26 Feb 2025
गोविंदा-सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों पर भांजे विनय आनंद ने तोड़ी चुप्पी

गोविंदा और सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी को लेकर चर्चा जोरों पर हो रही है कि दोनों करीब 38 साल पुराना रिश्ता खत्म करने जा रहे हैं। इनके तलाक की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच जनसत्ता.कॉम से भांजे विनय आनंद ने इस मामले को लेकर कहा, ‘अगर ऐसा कुछ होनेवाला होगा तो मैं ईश्वर से प्राथना करूंगा कि ऐसा कुछ ना हो। जैसे कि हम सब जानते हैं शादी और तलाक ईश्वर के हाथों में और ग्रह नक्षत्र की वजह से भी होते हैं। मुझे मेरे दिल में बेचैनी है मीडिया में इतनी न्यूज पढ़कर मैं इस बारे में गोविंदा जी से चर्चा करूंगा जो छपकर आ रहा है। फिलहाल, जब तक मामा से डिस्कस ना करूं कहना असंभव है, बाकी आप सभी लोग प्रार्थना करें ऐसा ना हो, ईश्वर करे यह फेक न्यूज हो।’ पढ़िए पूरी खबर।

08:50 (IST) 26 Feb 2025
भोलेनाथ की भक्त हैं सारा अली खान, तस्वीरें हैं सबूत

महाशिवरात्रि 2025 के मौके पर सारा अली खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर आपको भी यकीन हो जाएगा कि एक्ट्रेस भोलेनाथ की भक्त हैं। फोटोज में सारा को शिव जी की भक्ति में डूबा देखा जा सकता है।

08:14 (IST) 26 Feb 2025
350 करोड़ के क्लब में ‘छावा’ ने मारी एंट्री

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का तूफान बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं रहा है। इसकी कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है बावजूद इसके फिल्म ने मंगलवार को कमाई के मामले में ‘बाहुबली 2’ तक को पीछे छोड़ दिया है। पढ़िए पूरी खबर।

07:38 (IST) 26 Feb 2025
रश्मिका मंदाना ने की ‘छावा’ के कवि कलश की तारीफ

फिल्म ‘छावा’ में जहां विक्की कौशल की तारीफ हो रही है वहीं, इसमें एक किरदार कवि कलश का भी है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसे एक्टर विनीत कुमार सिंह ने प्ले किया है और इसके लिए वो खूब तारीफें बटोर रहे हैं। ऐसे में अब रश्मिका मंदाना ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा, ‘आप इस प्यार के हकदार हो।’

07:17 (IST) 26 Feb 2025
सोहा अली खान ने पति कुणाल खेमू संग की महाशिवरात्रि की पूजा

सोहा अली खान ने कुणाल खेमू के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें महाशिवरात्रि की पूजा करते हुए देखा जा सकता है। इसमें उनकी बेटी इनाया भी आरती करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हेरथ मुबारक। हैप्पी महाशिवरात्रि। प्यार, शांति और दुआ।’

07:16 (IST) 26 Feb 2025
शादी के बंधन में बंधी प्राजक्ता कोली

एक्ट्रेस और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली (Prajakta Koli) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। वो 25 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्हें ‘मिसमैच्ड’ जैसी वेब सीरीज के लिए जाना जाता है। प्राजक्ता कोली ने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड वृषांक के साथ शादी की है। पिछले दिनों से उनकी वेडिंग फंक्शन्स मेहंदी, हल्दी और संगीत चल रहे थे। ऐसे में अब 25 फरवरी को उन्होंने सात फेरे लिए हैं। उनकी शादी के जोड़े में वेडिंग की फोटोज भी सामने आई है, जिसमें कपल की कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।