Ashoke Pandit: फिल्ममेकर अशोक पंडित सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी बेबाक राय रखते दिखते हैं। इस बार अशोक पंडित ने अपने एक अन्य पोस्ट में सरकार और देश के हालातों से जुड़े कई सवाल किए जिसमें उन्होंने जवाब भी दिए। इस दौरान एक फोटो शेयर करते हुए अशोक पंडित ने कहा- ‘कांग्रेस-चीनी भाई भाई’। अशोक पंडित ने अपने पोस्ट में पहला सवाल किया- महत्वपूर्ण सवाल, भारत में गरीबी कब शुरू हुई?

जवाब में लिखा गया- 26 मई, 2014 से। इससे पहले, गरीब महंगी कारों में घूम रहे थे और ठंडी कॉफी पी रहे थे। दूसरे सवाल में उन्होंने पूछा- कुटिल मीडिया और कुछ धार्मिक संस्थानों का भारतीय लोकतंत्र पर से कब भरोसा टूटा? जवाब में कहा गया- साल 2014, 26 मई को।

तीसरा सवाल, अंबानी और अदानी कब अमीर बन गए? उत्तर- 26 मई 2014 को, इससे पहले, वे मुंबई की सड़कों पर भीख मांग रहे थे। चौथा सवाल-पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कब हुई? उत्तर- 26 मई 2014 को। उस दिन तक, प्रति लीटर 14 रुपये में पेट्रोल बेचा जाता था।

पांचवा सवाल-कश्मीर मुद्दे कब शुरू हुए ? उत्तर – 26 मई 2014 से, उसके पहले सभी आतंकवादी शांति के दूत थे। वे घाटी में बच्चों को चॉकलेट बांटते थे और वहां की स्त्रियों को अपनी मां- बहन मानते थे।

छठा सवाल- चीन और पाकिस्तान के साथ भारत के मुद्दे कब शुरू हुए? उत्तर- 26 मई 2014 से। इससे पहले पाकिस्तान और चीन ने भारतीयों को बहुत प्यार दिया। उन्हें देखते ही गले लगा लेते थे।

सातवां सवाल- लोगों को कब पता चला कि विदेशी बैंकों में भारतीयों का काला धन जमा है? उत्तर-26 मई 2014 को। इसके पहले भारतीयों को ब्लैक मनी के बारे में कुछ पता ही नहीं था। उन्होंने सोचा था कि जिन नोटों पर काली इंक गिर जाती है वह काला धन होता है और उसे साफ करने के लिए विदेश भेजा जाता है।

8वां सवाल- “असहिष्णुता” शब्द का आविष्कार कब किया गया ? उत्तर- 26 मई 2014 को। इसी दिन यह शब्द शब्दकोश में जोड़ा गया। इसके पहले लोगों को यह पता भी नहीं था कि इस चीज को पुरस्कार वापस करके महसूस किया जा सकता है।

अशोक पंडित के कांग्रेस चीनी भाई भाई पोस्ट को देख कर कई लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए। एक यूजर ने लिखा- भाई पैसा बोलता है, डोनेशन किस दिन काम आएगा। भैया जी नाम के यूजर ने कहा- लगता है बहुत फ्री हो, कम से कम इस आपदा में लोगों की मदद ही कर दो। उमेश मिश्रा नाम के यूजर ने अशोक पंडित के सवालों पर कमेंट कर कहा- भारत में मोदी जी के राज में सबसे ज़्यादा गरीब बढ़े हैं। world bank report on HDI 2 पढ़ों- मीडिया का भरोसा भारतीय लोकतंत्र में आज भी क़ायम है बस जनता का भरोसा गोदी मीडिया से उठ गया है।

पंकज नाम के यूजर ने लिखा- आपके सारे प्रश्नों और मूर्खताओं का जवाब में दूंगा। थोड़ा समय लगेगा क्योंकि में तथ्य आपके सामने रखूंगा, आपको तो सारे सवालों का एक ही जवाब लिखना था, इसलिए आपके लिए आसान था।