UP Nagar Nigam Election Result 2023 Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव परिणाम में बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है। नगर निगम चुनावों में बीेजपी ने बड़ी जीत हासिल की है। नगर निगम चुनाव में सबसे पहले झांसी में बीजेपी उम्मीदवार ने शनिवार को जीत दर्ज की। यहां बीजेपी के बिहारी लाल आर्य ने 1,23,503 वोट हासिल किए और कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार को 83,587 मतों के अंतर से हराया। अयोध्या की मेयर सीट पर भी अपनी जीत बरकरार रखी। बीजेपी के गिरीशपति त्रिपाठी ने 77,494 मतों के साथ मेयर पद का चुनाव जीता और समाजवादी पार्टी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशीष को 35,638 मतों के अंतर से हराया। आशीष को 41856 वोट मिले। इसके अलावा बीजेपी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद चुनाव और नगर पंचायत चुनाव में भी दमदार प्रदर्शन किया है। सपा, बसपा के लिए चौंकाने वाली बात यह रही कि वे एक भी नगर निगम में जीत दर्ज नहीं कर पाए।
UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 Live Updates in Hindi: यहां मिलेगा आपको यूपी नगर निकाय चुनाव 2023 से जुड़े पल-पल के अपडेट्स।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य में नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि यूपी में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय तथा प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में भाजपा ने नगर निकाय के चुनावों में अब तक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय तथा प्रधानमंत्री के सुयोग्य एवं यशस्वी नेतृत्व और उनके मार्गदर्शन में उप्र नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है । उन्होंने कहा कि 17 नगर निगमों में पहली बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त करने में सफल रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 नगर निगमों में तीन नगर निगम अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और शाहजहांपुर नए गठित हुए थे।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2017 में बीजेपी ने 60 सीटें जीती थीं लेकिन इस बार हम नगर निगम चुनाव में दोगुनी सीटें जीते हैं।
"In 2017, BJP won 60 seats but this year we've won more than double seats in urban local body polls," says Uttar Pradesh CM & BJP leader Yogi Adityanath pic.twitter.com/vcccvkBNwA
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 13, 2023
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के बाद भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के बाद भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया। pic.twitter.com/xzXZwNuM8c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
UP Nikay Chunav Results Live: कानपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी की प्रमिला पांडेय ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। सात राउंड की काउंटिंग के बाद प्रमिला पांडेय को 1,40,019 वोट मिल चुके हैं जबकि सपा की वंदना बाजपेई को 84,287 वोट हासिल हुए हैं।
मथुरा वृंदावन नगर निगम में बीजेपी के विनोद अग्रवाल की जीत तय है। वह 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। विनोद अग्रवाल को 1,37,618 वोट मिल चुके हैं जबकि दूसरे नंबर पर चल रहे कांग्रेस के श्याम सुंदर 34,170 वोट ही हासिल कर पाए हैं।
UP Nikay Chunav Results Live: प्रयागराज नगर निगम के महापौर पद के लिए हुए चुनाव में मतगणना के दूसरे दौर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी उमेश चंद्र गणेश केसरवानी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) के अजय कुमार श्रीवास्तव से करीब 13000 से अधिक मतों से आगे हैं।
देवबंद में मतगणना केंद्र पर हंगामा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बूथ एजेंट और पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी हुई। यह कहासुनी कुछ ही सेकेंड्स में मारपीट में बदल गई औऱ इस दौरान चिराग नाम के पुलिसकर्मी के सिर में कुर्सी लगने की वजह से चोट लग गई। पुलिसकर्मीच को इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अयोध्या नगर निगम में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। यहां बीजेपी के गिरीशपतिपति त्रिपाठी चुनाव अयोध्या शहर के मेयर चुने गए हैं।
शाहजहांपुर में बीजेपी की अर्चना वर्मा की जीत तय मानी जा रही है। शाहजहांपुर नगर निगम मेयर पद प्रत्याशी अचर्ना वर्मा को 56,617 वोट मिल चुके हैं। कांग्रेस की निकहत इकबाल को 24,544 वोट मिले हैं। सपा की माला राठौर को 13,038 वोट मिले हैं।
Jhansi Nagar Nigam Election Results Live: झांसी में बीजेपी ने नगर निगम चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। झांसी में बीजेपी के मेयर पद के प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य 83 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अरविंद बबलू रहे। अरविंद बबलू को 39,903 वोट हासिल हुए। यहां बीजेपी प्रत्याशी को 1,23,451 वोट मिले।
पढ़ें: कर्नाटक में बड़ी जीत की ओर कांग्रेस, कल विधायक दल की बैठक, 5 स्टार होटल में बुक किए 50 कमरे
UP Nagar Nikay Chunav Result: गाजियाबाद में बीजेपी की मेयर पद प्रत्याशी सुनीता दयाल को 70,916 वोट मिल चुके हैं। उनकी जीत तय है। दूसरे नंबर पर बीएसपी है। बीएसपी की निसारा खान को 18,214 वोट मिले हैं। सपा नेता सिंकदर यादव की पत्नी और मेयर प्रत्याशी पूनम यादव को 14,570 वोट मिले हैं। सनीता दयाल 52,702 वोटों से आगे चल रही हैं।
मैनपुरी में निर्दलीय कैंडिडेट प्रमलता दिवाकर ने जीत हासिल की है। यहां बीजेपी की प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहीं। प्रेमलता दिवाकर को 310 वोटों से जीत मिली।
पढ़ें: 'बजरंग बली की गदा भाजपा पर ही पड़ गई', कर्नाटक के रुझानों में BJP को पिछड़ते देख संजय राउत का तंज
गाजियाबाद में बीजेपी की सुनीता दयाल की जीत तय मानी जा रही है। वह 21 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर बीएसपी की निसारा खान हैं औऱ तीसरे नंबर पर सपा की पूनम यादव हैं। गाजियाबाद के लोनी नगर पालिका क्षेत्र में लोकदल की रंजीता धामा आगे चल रही हैं।
अयोध्या की बीकापुर नगर पंचायत में आम आधमी पार्टी ने सबको चौंका दिया है। यहां तीन राउंड के बाद आम आदमी पार्टी के इमरान अहमद 152 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 593 वोट हासिल हुए हैं जबकि बीएसपी के प्रत्याशी लालमणि को 441 प्राप्त हुए हैं। इस सीट पर बीजेपी चौथे नंबर पर चल रही है।
पढ़ें: जब पहली बार येदियुरप्पा के बिना BJP ने लड़ा था चुनाव, 40 सीटों पर ही सिमट गई थी पार्टी
Agra Nagar Nigam Election Results Live: आगरा मेयर चुनाव में पहले राउंड में बीजेपी को 7378, बीएसपी को 12,799 वोट मिले थे। यहां चौथे राउंड के बाद बसपा ने बीजेपी प्रत्याशी पर 22 हजार वोटों से बढ़त बना ली है।
UP Nikay Chunav Results 2023 Live: बरेली नगर निगम चुनाव में बीजेपी के तरफ से मेयर पद प्रत्याशी उमेश गौतम आगे चल रहे हैं। उमेश गौतम को अबतक 54,073 वोट हासिल हुए हैं। सपा समर्थित आईएस तोमर को 29,841 वोट मिले हैं। कांग्रेस के कुलभूषण त्रिपाठी को 7532 जबकि बीएसपी के मोहम्मद यूसूफ को 5777 वोट मिले हैं।
लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि मतों की गणना दोपहर 2 से 3 बजे की बीच खत्म होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मतगणना सुचारू रूप से जारी है। किसी भी जितने वाले प्रत्याशी को जश्न मनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजनौर में बीजेपी और सपा उम्मीदवार के बीच धक्का मुक्की की खबर है। दोनों प्रत्याशी डाक मतपत्र निरस्त किए जाने को लेकर भिड़ गए। इसके अलावा बड़ौत से भी हंगामे की खबर है। यहां आरएलडी और बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच नोंकझोंक हुई है।
पढ़ें: Jalandhar loksabha Bypolls: आम आदमी पार्टी चल रही है आगे, कांग्रेस दूसरे नंबर पर
UP Nagar Nikay Chunav 2023 Live: यूपी नगर निकाय चुनाव के अभी तक के रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिली हुई है। नगर निगम चुनाव में बीजेपी के मेयर प्रत्याशी 16 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि एक शहर में बसपा आगे हैं। नगर पालिक परिषद अध्यक्ष चुनाव में 49 सीटों पर बीजेपी, 33 पर सपा और 9 पर बसपा आगे है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव में 68 पर बीजेपी, 51 पर सपा और 20 पर बसपा आगे हैं।
पढें: यूपी नगर निकाय चुनाव में BJP का डंका, निर्विरोध जीते 8 नगर निगम पार्षद, जानें कहां- किसकी बढ़त
फिरोजाबाद नगर निगम का पहला चरण पूरा हो चुका है। पहले चरण के बाद बीजेपी की मेयर पद प्रत्याशी आगे चल रही हैं। उन्हें अबतक 2858 वोट हासिल हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर सपा है। सपा को 1943 वोट हासिल हुए हैं जबकि बीएसपी को 1058 वोट मिल चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को यहां सिर्फ 147 मिले हैं।
देखिए : UP Nikay Chunav Results 2023: Kanpur मेयर में BJP पिछड़ी, Congress आगे, BJP 16 निगम में आगे
UP Nikay Chunav 2023 Results Live: मुरादाबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। बीजेपी के विनोद अग्रवाल 8768 वोट मिल चुके हैं। कांग्रेस को 3628, बीएसपी को 2186 मिले हैं। यहां सपा को सिर्फ 623 वोट हासिल हुए हैं।
पढ़ें: यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी के पक्ष में आया पहला रुझान, अखिलेश यादव ने इलेक्शन कमीशन को घेरा
17 नगर निगमों में से 16 पर बीजेपी के मेयर पद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। एक सीट पर बसपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मेरठ सीट पर पिछड़ गई हैं।
यूपी के औरेया नगर पालिका के बदनपुर वार्ड से निर्दलीय कैंडिडेट राजन तिवारी और बीजेपी प्रत्यासी मधु पांडेय के बीच झड़प की खबर है। दोनों प्रत्याशी काउंटिंग के दौरान उलझ गए। प्राप्त सूचना के अनुसार, दोनों में जमकर मारपीट हुई है। दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं।
आगरा में वार्ड नंबर 1 से बीएसपी की मीना देवी 1700 वोटों से पार्षद का चुनाव जीत गई हैं। मीना देवी को 2991 वोट मिले जबकि बीजेपी की श्रावती को महज 1232 वोट हासिल हुए। आगरा मेयर पद चुनाव में बीजेपी बढ़त बनाए हुए हैं।
UP Nikay Chunav 2023 Live: बागपत नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी के राजकुमार चौहान आरएलडी प्रत्याशी राजुद्दीन से आगे चल रहे हैं।
पढ़ें: यूपी नगर निकाय चुनाव में BJP का डंका, निर्विरोध जीते 8 नगर निगम पार्षद, जानें कहां- किसकी बढ़त
यूपी नगर निगम चुनाव में बीजेपी एक बार फिर से डंका बजाती दिखाई दे रही है। राज्य के कुल 17 नगर निगमों में से 14 पर बीजेपी आगे चल रही है। तीन पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आगे हैं। बसपा का कोई भी प्रत्याशी आगे नहीं चल रहा है।
UP Nikay Chunav 2023 Live: यूपी निकाय चुनाव में ये पार्षद निर्विरोध जीते हैं। आज दोपहर तक चुनाव में जीतने वाले अन्य पार्षदों की लिस्ट आ जाएगी।
UP Nikay Chunav 2023 Live: पश्चिमी यूपी से आए रुझानों में बीजेपी के लिए गुड न्यूज है। गाजियाबाद में बीजेपी आगे चल रही है। बरेली, मथुरा और आगरा सीट पर भी बीजेपी आगे है। मेरठ में सपा आगे चल रही है। कुल 17 नगर निगमों में से 15 पर बीजेपी आगे चल रही है। एक पर बसपा आगे है।
UP Nikay Chunav Result Live: नगर निकाय चुनाव के रुझानों में सपा मुरादाबाद और मेरठ में आगे चल रही है। सहारनपुर में मायावती की पार्टी बसपा आगे है। कुल 17 नगर निगमों में से सात में बीजेपी आगे चल रही है।
यूपी नगर निकाय चुनाव में मतों की गणना शुरू
Uttar Pradesh | Counting of votes for UP Urban local body polls to begin shortly
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 13, 2023
Visuals from Varanasi pic.twitter.com/3jbsXe6rZZ
UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 में मुख्य मुकाबला बीजेपी, सपा और बसपा के बीच माना जा रहा है। चुनाव में 17 नगर निगमों के परिणाम पर पूरे प्रदेश की नजर रहेगी। शहरी इलाकों को बीजेपी का गढ़ माना जाता है, इसलिए बीजेपी नगर निगमों में अन्य दलों का सूपड़ा साफ करने का दावा कर रही है। पिछले बार बीजेपी को सिर्फ दो नगर निगमों में हार का सामना करना पड़ा था।