Election Commission India MP Chunav Election Result 2018, MP Vidhan Sabha Election Chunav Result 2018: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में नतीजा आने का सिलसिला शुरू हो गया है, पहला नतीजा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में गया है। रतलाम ग्रामीण से भाजपा के उम्मीदवार दिलीप कुमार मकवाना ने जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस 117 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य में भाजपा डेढ़ दशक से सत्ता में है और यहां इस बार के चुनाव में भाजपा के लिए जीत बड़ी चुनौती नजर रही। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला रहा। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की बढ़त का क्रम ऊपर-नीचे होता रहा। पहला नतीजा भाजपा के खाते में गया है, रतलाम ग्रामीण से भाजपा के उम्मीदवार दिलीप कुमार मकवाना ने जीत दर्ज की है। यहां भाजपा के उम्मीदवार 5605 मतों के अंतर से जीते है।
राज्य में मतगणना का दौर जारी है, कांग्रेस जहां 115 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं भाजपा 106 सीटों पर आगे है और एक सीट पर जीत गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण यादव से 37 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया, जयंत मलैया, रुस्तम सिंह, लाल सिंह आर्य, रामपाल सिंह अपने अपने प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे है। वहीं कांग्रेस के दिग्गज सुरेश पचौरी पिछड़ रहे हैं।
यहां देख सकते हैं नतीजे: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना का अपडेट jansatta.com के ‘चुनाव 2018‘ पेज पर देखा जा सकता है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http://www.mplocalelection.gov.in पर भी चुनाव नतीजों का अपडेट लिया जा सकता है।
Election Commission of India Result 2018 LIVE: Chhattisgarh Election Result 2018
Election Result 2018 LIVE: Rajasthan | Telangana | Mizoram | Chhattisgarh
अभी रुझान में बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस आगे चल रही है। कांग्रेस 113 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं, बीजेपी को 109 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए कम से कम यहां से तीन सीटों की और जरूरत है।
मध्यप्रदेश में एक बार फिर रुझानों ने खेल बिगाड़ दिया है। ताजा रुझानों को देखते हुए वहां गठबंधन की सरकार बनने की संभावना नजर आ रही है। अगर ऐसा होता है तो तीसरी पार्टी का रोल बेहद अहम हो जाएगा।
मध्यप्रदेश में पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई और उसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू हुई। रुझान जो सामने आए हैं, उसमें शुरू से कड़ी टक्कर है, कांग्रेस को यहां 117 सीटों पर बढ़त है, वहीं भाजपा 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और एक पर जीत दर्ज कर ली है।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में नतीजा आने का सिलसिला शुरू हो गया है, पहला नतीजा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में गया है। रतलाम ग्रामीण से भाजपा के उम्मीदवार दिलीप कुमार मकवाना ने जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस 117 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
मध्य प्रदेश चुनाव के रुझानों पर गौर करें तो पूरी तरह यह पता चलता है कि अधिकांश समय दोनों दलों का आंकड़ा 110 के आसपास बना रहा। नतीजों का रुझान ठीक वैसा ही रहा, जैसे 20-20 क्रिकेट मैच में हुआ करता है।
राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस 115, बीजेपी 104 और अन्य 10 के साथ रेस में बनी हुई है।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस को अब भी सरकार बनाने के लिए बहुमत की जरूरत है। कांग्रेस और भाजपा में ज्यादा सीटों का अंतर नहीं है। ऐसे में अगर कांग्रेस यहां कुछ और सीट हासिल करने में कामयाब नहीं होती है तो उसकी मुश्किलें बढ़ जाएगी।
राज्य में टीकमगढ़, सुमावली, सुवासेरा, त्योंथर, सिहोरा, सांची, पृथ्वीपुर, परसवाड़ा, मउगंज, मेहगांव, मंधाता, मानपुर, लहार, कटंगी, क्योलारी, जैतपुर, इंदौर-तीन, घटिया, गोटेगांव, डिंडोरी, देवतालाब, चंदेरी, भैंसदेही, ब्यावरा, बैरसिया, अटेर, अम्बाह, आमला ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां उम्मीदवारों के वोटों का अंतर हार को जीत और जीत को हार में बदल सकता है।
मध्यप्रदेश में अभी भी मामला फंसा हुआ है। भाजपा-कांग्रेस के बीच उठा पठक जारी है। दोनों ही पार्टियों के बीच आगे निकलने की होड़ जारी है। ऐसे में देखने दिलचस्प होगा कि कौन सी पार्टी बाजी मारती है।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी के बीच शुरू से ही जोरदार टक्कर चल रही है। दोनों ही पार्टी अपनी-अपनी जीत की दावेदारी पेश कर रही है। हालांकि, दूसरे राज्यों में कांग्रेस का पलड़ा साफतौर पर भारी नजर आ रहा है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर बालाघाट के वारा-सिवनी विधानसभा क्षेत्र से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच चल रहा है।
सूत्रों की मानें तो बीएसपी नेता का कहना है कि वह राज्य में कांग्रेस का साथ देंगे बीजेपी का नहीं। रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच बेहद जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है।
मध्यप्रदेश में वीजेपी वापसी करती नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद बीजेपी ने शानदार वापसी की है। ताजा हाल जानने के लिए इलेक्शन कमीशन बेवसाइट पर जाएं।
राघोगढ़ सीट से कांग्रेस के जयवर्धन सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं बुधनी सीट से बीजेपी के शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं। बाकी की सीटों पर भी रुझानों में कांग्रेस आगे दिखाई पड़ रही है।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा से बढ़त बना ली है। पार्टी के उम्मीदवार 230 में से 115 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भाजपा 104 सीटों पर आगे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जीत की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।
मध्यप्रदेश में शुरुआती रुझान में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर चल रही थी। दोनों ही पार्टियों के बीच चूहे और बिल्ली का खेल चल रहा था। लंबे समय तक पिछड़े रहने के बाद बीजेपी ने कुछ हद तक वापसी की है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लगातार बढ़त मिल रही है और कांग्रेस रुझानों में बहुमत के करीब पहुंच रही है। शिवराज सरकार के कई मंत्री पिछड़े हुए हैं।
मध्यप्रदेश के रुझान जो सामने आए है, उसमें कड़ी टक्कर दिख रही है, भाजपा को जहां 109 सीटों पर बढ़त है। वहीं, कांग्रेस 113 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 11 सीटों पर अन्य आगे हैं।
मध्य प्रदेश में बीजेपी 100 सीटों पर और कांग्रेस 116 सीटों आगे चल रही है। वहीं वीएसपी सात और समाजवादी पार्टी पांच सीटों पर आगे है। बघेलखंड में कांग्रेस आगे है तो वहीं भोपाल में बीजेपी का दबदबा बरकरार है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी हैं। पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई और उसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू हो चुकी है। रुझान जो सामने आए है, उसमें कड़ी टक्कर दिख रही है, भाजपा को जहां 101 सीटों पर बढ़त मिली है वहीं कांग्रेस 104 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आठ सीटों पर अन्य आगे हैं।
मध्य प्रदेश के शुरुआती रुझानों में भाजपा कांग्रेस से आगे निकल गई है। हालांकि वह बहुमत से आंकड़ें से दूर है। अभी तक आए रुझानों के मुताबिक भाजपा 110 सीटों पर आगे चल रही है जबकि 106 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। अन्य सीटों पर 14 निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझानों में मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा के मुकाबले बढ़त बना ली है। कांग्रेस यहां 104 सीटों पर आगे चल रही है जबकि 98 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। बता दें कि एग्जिट पोल में सी-वोटर ने कांग्रेस को 110-126 सीटें दी है, जबकि भाजपा को 90-106 सीटें दी है। अन्य दलों के खाते में 6-22 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है।
कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव व सुरेश पचौरी और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ईवीएम की सुरक्षा और सामने आई गड़बड़ियों पर सवाल उठा चुके हैं तो दूसरी ओर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह कहते हैं कि कांग्रेस को हार दिख रही है, इसलिए वह ईवीएम पर सारा दोषारोपण करने लगी है।
राउंडवाइज मतगणना परिणाम की उद्घोषणा की जाएगी। राउंडवाइज रिजल्ट शीट भी अभ्यर्थी (उम्मीदवार) और उसके अभिकर्ता (एजेंट) को दी जाएगी और मीडिया को अवगत कराने के लिए प्रत्येक राउंड के परिणाम की प्रति मतगणना परिसर में बनाए गए मीडिया कक्ष को दी जाएगी। राउंडवाइज मतगणना परिणाम की जानकारी निर्वाचन अधिकारी द्वारा आयोग के काउटिंग साटवेयर पर भी अपलोड की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के सभी 51 जिला मुख्यालयों में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। मतगणना के दौरान प्रत्येक राउंड की समाप्ति पर ईवीएम मशीनों से की गई मतगणना के परिणामों की प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) और संबंधित रिटर्निग अधिकारियों (निर्वाचन अधिकारियों) द्वारा हस्ताक्षर कर घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही घोषणा को मतगणना कक्ष में स्थापित डिस्पले बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा।
सी-वोटर ने कांग्रेस को 110-126 सीटें दी है, जबकि भाजपा को 90-106 सीटें दी है। अन्य दलों के खाते में 6-22 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है। आईटीवी-नेता एक्जिट पोल में कांग्रेस को 112 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है और भाजपा को 106 सीटें मिलने की बात कही गई है। मायवती की बसपा सहित अन्य दलों को 12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने भाजपा को 126 सीटें दी है, और कांग्रेस को 89 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। बसपा को छह सीटें दी गई हैं।