Mandsaur Lok Sabha Election 2024 Date, Candidate Name: लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों ने अभी से चुनाव के लिए कमर कस ली है। ऐसे ही मध्य प्रदेश की मंदसौर लोकसभा सीट एक महत्वपूर्ण सीट है। मंदसौर लोकसभा सीट की बात करें तो ये भाजपा का गढ़ माना जाता है।
इस क्षेत्र को दशपुर नाम से जाना जाता था। 1951 से 2019 तक हुए 17 लोकसभा चुनावों में, 8 बार भाजपा और उससे पहले जनसंघ के 3 उम्मीदवार जीते हैं। साथ ही पिछले 2 चुनावों से भी यहां पर बीजेपी की जीत हो रही है। वर्तमान सांसद सुधीर गुप्ता पिछले 2 चुनावों में लगातार जीत हासिल कर चुके हैं।
मंदसौर सीट पर केवल 5 बार ही जीती कांग्रेस
इस सीट पर केवल पांच बार ही कांग्रेस के प्रत्याशी यहां जीत हासिल कर पाए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीनारायण पांडेय ने यहां से 11 बार लोकसभा चुनाव लड़ा और आठ बार जीतकर कीर्तिमान बना दिया है। डा. पांडेय के सामने कांग्रेस के तमाम दिग्गजों ने हार झेली है। 72 साल में मंदसौर लोकसभा क्षेत्र से डा. लक्ष्मीनारायण पांडेय के अलावा वर्तमान सांसद सुधीर गुप्ता ही दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीत सके हैं। वैसे कई नेता दो से तीन बार चुनावी रण में उतर चुके हैं लेकिन अधिकतम एक बार ही जीत पाए तो कुछ का खाता ही नहीं खुला।
मंदसौर संसदीय क्षेत्र में कई बार बाहरी प्रत्याशियों ने भी चुनाव लड़ा। पहले सांसद कैलाशनाथ काटजू दिल्ली से आए थे। यहां हुए 17 चुनावों में तीन बार एक ही महिला प्रत्याशी को टिकट मिला। मंदसौर लोकसभा सीट से अब तक तीन बार एक ही महिला प्रत्याशी मैदान में उतरी हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम
सुधीर गुप्ता। भाजपा के सुधीर गुप्ता लगातार दो बार से सांसद हैं। पार्टी संगठन में सुधीर गुप्ता सह-कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। सुधीर गुप्ता को 8.47 लाख वोट मिले थे। वहीं, दूसरे स्थान पर रहीं कांग्रेस की मीनक्षी नटराजन को 4.71 लाख वोट मिले थे।
मंदसौर का जातीय समीकरण
मंदसौर संसदीय क्षेत्र में 8 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। मंदसौर, मल्हारगढ़, सुवासरा, गरोठ, नीमच, मनासा, जावद, जावरा। यहां कुल मतदाता- 18,72,135 हैं। वहीं, पुरुष मतदाता- 9,47,244 और महिला मतदाता- 9,24,874 हैं। यहां हिंदुओं की जनसंख्या 88% है। वहीं, मुस्लिम-9%, एससी- 16.78% और ST- 5.36% हैं। मंदसौर की 75.49% जनसंख्या ग्रामीण है।