मध्य प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस आएगी तो स्कूली बच्चों को मुफ्त शिक्षा और भत्ता उपलब्ध कराएगी। गुरुवार को यह घोषणा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने की। कांग्रेस पढ़ो और पढ़ाओ योजना के तहत कक्षा 12 तक इसके लिए प्रावधान करेंगी। मंडला जिले में प्रियंका एक रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने जाति जनगणना के वादे को भी दोहराया है।

उन्होंने दावा किया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आदिवासियों को आबादी में उनकी हिस्सेदारी के अनुरूप नौकरियां नहीं मिल रही हैं। कांग्रेस की पढ़ो और पढ़ाओ योजना के तहत कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को हर माह पांच रुपए, कक्षा नौ व दस के लिए हर माह एक हजार रुपए और कक्षा 11 व 12 के लिए 1500 रुपए प्रति माह का भत्ता दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आएगी जब राज्य में सही मायने में प्रगति होगी। उन्होंने बिहार की जातिगत जनगणना का जिक्र करते हुए कहा कि इस जनगणना से पता चला कि राज्य में 84 फीसद लोग ओबीसी, एससी (अनुसूचित जाति) और एसटी (अनुसूचित जनजाति) वर्ग के हैं लेकिन नौकरियों में उनकी संख्या बहुत कम है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि सभी जातियों की सही संख्या जानने के लिए और उनके साथ न्याय करने के लिए देशभर में जातीय जनगणना कराई जानी चाहिए लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार इस पर बात नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि ओबीसी और आदिवासियों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्हें उनकी संख्या के अनुरूप नौकरियां नहीं मिल रही हैं। हम चाहते हैं कि उनकी गिनती हो, और उन्हें न्याय मिले।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जितने भी अधिकार कांग्रेस ने लोगों को दिए और उनकी मजबूती के लिए जो-जो काम किए भाजपा ने एक-एक कर सारे अधिकार छीन लिए। आज सरपंचों के अधिकारों में कटौती है, मनरेगा को लागू ही नहीं किया, पलायन और बढ़ गया है। गांव में रोजगार नहीं मिल रहा है। लोगों की जमीन छीनी जा रही हैं। फसल के सही दाम नहीं मिलते। विरोध करने पर गोलियां बरसाई जाती हैं। वन का अधिकार खत्म कर दिया। कमलनाथ जी ने पट्टे दिए थे वो काम भी भाजपा सरकार ने रोक दिया।

उन्होंने मध्य प्रदेश में सत्ता में आने पर कांग्रेस द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के कार्यान्वयन सहित कई ‘गारंटियों’ की घोषणा की। उन्होंने दावा किया कि आजीविका के लिए तेंदूपत्ता इकट्ठा करने वाले आदिवासियों को बोनस के बजाय जूते दिए जा रहे हैं। इन जूते की साइज भी अलग-अलग होती है। हो सकता है कि उन्हें कमीशन मिल रहा हो। उन्होंने सवाल किया कि क्या जूते, चप्पल, छाते आपके सम्मान का प्रतिनिधित्व करते हैं। क्या यह आपका सम्मान है। आपको अपने श्रम के लिए सम्मान मिलना चाहिए।

प्रियंका ने कहा, 250 घोटाले

प्रियंका ने व्यापमं परीक्षाओं, मध्याह्न भोजन योजना और छात्रवृत्ति से संबंधित भ्रष्टाचार घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में 250 घोटाले हुए हैं, जहां भाजपा लगभग 225 महीनों से सत्ता में है। पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि वे कुछ हद तक उनसे मिलती जुलती हैं और इसलिए, उन्हें लोगों, खासकर आदिवासी आबादी के लिए अधिक जिम्मेदार होना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मप्र में अपने शासन के पिछले 18 वर्षों में लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को चुनाव के दौरान लोगों की याद आती है और विभिन्न योजनाओं की घोषणा करती है।

सरकार बनने पर ये चुनावी तोहफे देगी कांग्रेस

प्रियंका ने व्यापमं परीक्षाओं, मध्याह्न भोजन योजना और छात्रवृत्ति से संबंधित भ्रष्टाचार घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में 250 घोटाले हुए हैं, जहां भाजपा लगभग 225 महीनों से सत्ता में है। पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि वे कुछ हद तक उनसे मिलती जुलती हैं और इसलिए, उन्हें लोगों, खासकर आदिवासी आबादी के लिए अधिक जिम्मेदार होना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मप्र में अपने शासन के पिछले 18 वर्षों में लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को चुनाव के दौरान लोगों की याद आती है और विभिन्न योजनाओं की घोषणा करती है। 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर। महिलाओं को 1,500 रुपए की मासिक सहायता। किसानों के लिए लाएंगे ऋण माफी योजना। प्रति कनेक्शन 100 यूनिट बिजली मुफ्त और आधी कीमत पर 200 यूनिट। किसानों को कृषि कार्य के लिए पांच हार्स पावर तक मुफ्त बिजली कनेक्शन