मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को वोटिंग होगी और ऐसे में लाजमी है कि प्रदेश का सियासी पारा बढ रहा है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बुधवार को, बता दें बुधवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था और काफी मान- मनौवल करने के बाद भाजपा ने अपने 53 बागियों को निष्काषित कर दिया। ये फैसला धर्मेन्द्र प्रधान, विनय सहस्त्रबुद्धे, कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह ने बैठक कर लिया। बता दें निष्काषित सदस्यों में पूर्व सांसद रामकृष्ण कुसमरिया और कांग्रेस के टिकट से उतरे सरताज सिंह भी शामिल रहे। भाजपा के अलावा कांग्रेस ने झाबुआ से पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा को पार्टी से निष्काषित किया वहीं कांग्रेस के 14 बागी अभी भी मैदान में हैं। गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में बुधवार को 556 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। 9 नवंबर तक 4157 प्रत्याशी मैदान में थे जबकि अब 2907 ही बचे।

         आखिर कौन माना ?

  • भोपाल की हुजूर सीट से निर्दलीय हुंकार भरने के लिए खड़े हुए पूर्व विधायक जितेन्द्र डागा ने शिवराज के कहने पर नामांकन वापस ले लिया।
  • विदिशा जिले की शमशाबाद सीट से निर्दलीय उतरे पूर्व वित्त मंत्री राघवजी ने अमित शाह के कहने पर पर्चा वापस ले लिया।
  • सुसनेर से गो- संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक (भाजपा) संतोष जोशी मान गए ।
  • बड़नगर से जितेन्द्र पंड्या जोशी मान गए ।
  • नागदा- खाचरौद से दयाराम धाकड़ मान गए।
  • शुजालपुर से राजेन्द्रसिंह राजपूत जोशी मान गए ।
  • उत्तर भोपाल से सऊद, मध्य भोपाल से नासिर इस्लाम, इंदौर 1 से प्रीति अग्निहोत्री- कमलेश खंडेलवाल और इंदौर 5 से छोटे यादव ने पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में अपना पर्चा वापस ले लिया।
  • मंदसौर से महेंद्र पाटीदार मान गए।

    कौन नहीं माना ?

  • पूर्व सांसद रामकृष्ण कुसमरिया को मनाने के लिए प्रभात झा पहुंचे लेकिन करीब एक- दो घंटे के इंतजार के बाद झा को खाली हाथ लौटना पड़ा।
  • भिंड से भाजपा विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह सपा के टिकट से मैदान में हैं।
  • गुना की बमोरी सीट से पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
  • पूर्व मोर्चा अध्यक्ष धीरज पटैरिया निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
  • बैरसिया से पूर्व विधायक ब्रह्मानंद रत्नाकर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
  • पुष्पराज गढ़ से पूर्व विधायक सुदामा सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
  • दक्षिण ग्वालियर से पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
  • शाजापुर से जेपी मंडलोई निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
  • उज्जैन दक्षिण से जयसिंह दरबार, उज्जैन उत्तर से माया त्रिवेदी निर्दलीय मैदान में उतरेंगे।
  • महिदपुर से दिनेश जैन निर्दलीय चुनाव लडेंगे।
  • जोहट सीट से विशाल रावत निर्दलीय मैदान में उतरेंगे।
  • दक्षिण ग्वालियर से साहिब सिंह गुर्जर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
  • राजनगर से पूर्व सांसद नितिन चतुर्वेदी, केदार डाबर भगवानपुरा से मैदान में हैं।
  • इसके साथ ही बाबूलाल मेवरा, राजकुमार मेव, उषा सक्सेना भी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
  • सुसनेर से राण विक्रम सिंह नहीं माने और निर्दलीय चुनाव में उतरेंगे।
  • आगर- मालवा से मधु गेहलोत भी नहीं मानी और निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।
  • बुरहानपुर से सुरेंद्र सिंह निर्दलीय मैदान में हैं।
  • गरोठ से तूफानसिंह सिसौदिया ने पर्चा वापस नहीं लिया और मैदान में अकेले ही उतरेंगे।

28 नवंबर को चुनाव, 11 दिसंबर को नतीजे..
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। जबकि 11 दिसंबर को नतीजे सबके सामने होंगे। गौरतलब है कि 2013 के चुनाव में भाजपा को 165 सीटें जबकि कांग्रेस को 58 सीटें मिली थीं।