Lok Sabha Election 2019: चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद प्रत्याशियों के नाम को लेकर उत्सुकता राजनीति में दिलचस्पी लेने वाले लगभग हर शख्स को है। उम्मदीवारों के नामों की चर्चा करने के चक्कर में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से अंजाने में एक उम्मीदवार की कलई खुल गई। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एमपी के इंदौर में फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। उन्हें रीवा जाना था। इस दौरान उनकी प्लेन करीब एक घंटे से ज्यादा की देरी से आया। इस दौरान एयरपोर्ट पर खड़े कार्यकर्ताओं से वह इंदौर में चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम लेकर चर्चा करने लगे।
दिग्विजय ने साथ खड़े कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं दावेदारों के नाम लूंगा और आप उनके बारे में धीरे से मेरे कान में बताना। प्रीति अग्निहोत्री, पंकज संघवी, सत्यनारायण पटेल,अरविंद बागड़ी, अर्चना जायसवाल, पूनम माथुर। (फिर कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की ओर इशारा करते हुए) विनय तुम चुनाव लड़ोगे? अगर तुम्हारी तरफ से हां है तो बोलो बात करता हूं कमलनाथ से। इतना कहने के बाद ही इत्तेफाकन कमलनाथ का फोन दिग्विजय सिंह के पास आ गया। फोन का स्पीकर ऑन करने के बाद दिग्विजय सिंह कमलनाथ से बात करने लगे। दिग्विजय ने कमलनाथ से कहा कि इंदौर से विनय को चुनाव लड़वा दें?इस पर कमलनाथ ने कहा नहीं वो जीतने वला कैंडिटेड नहीं है। फोन स्पीकर पर ही था इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि फोन स्पीकर पर है, कमलाथन फिर बात बनाने में जुट गए और बोले अच्छा कैंडिटेड रहेगा।
पत्नी के चुनाव लड़ने की अटकलें गलत-
इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी से बात कर ली है। वह जहां से कहेंगे हम वहीं से चुनाव लड़ेंगे। दिग्विजय सिंह ने इस दौरान उनकी पत्नी अमृता सिंह के चुनाव लड़ने की सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा की पत्नी अमृता सिंह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।