Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 (गुजरात लोकसभा चुनाव परिणाम 2024) ECI Gujarat Election Results Highlights: गुजरात लोकसभा चुनाव 4 जून को घोषित हो चुके हैं और इन चुनावों में बीजेपी ने राज्य की 26 में से 25 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि 1 सीट पर कांग्रेस को विजय मिली है। केंद्रीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में भाजपा ने गुजरात सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी और पार्टी इस बार भी पिछला परिणाम दोहराने को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। इस लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में 7 मई को राज्य की 25 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें कुल मतदान 56.23 प्रतिशत दर्ज किया गया है। भाजपा यहां परिणाम जारी होने से पहले ही एक सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है, जो सूरत लोकसभा सीट है। सूरत सीट पर भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल (BJP candidate Mukesh Dalal) ने निर्विरोध जीत दर्ज की है।

लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम (Lok Sabha Election 2024 results) का इंतजार राजनीतिक दलों के साथ साथ आम जनता के बीच बेसब्री से किया जा रहा है। अगर आप भी गुजरात राज्य से हैं और वहां की सभी सीटों का हाल जानना चाहते हैं, तो यहां जानें गुजरात लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट

Live Updates
09:40 (IST) 5 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: गुजरात में बीजेपी मिशन क्लीन स्वीप नहीं हुआ पूरा

गुजरात लोकसभा रिजल्ट जारी हो चुके हैं और बीजेपी इस बार पिछले यानी 2019 का परिणाम दोहराने में नाकाम रही है। पिछले चुनाव में बीजेपी ने सभी 26 सीटों पर कब्जा किया था लेकिन इस बार बीजेपी 25 सीटों को जीतने में ही कामयाब रही है। एक सीट बनासकांठा पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

17:44 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: गुजरात की 7 सीटों पर घोषित हुए परिणाम

गुजरात की 25 में से 7 लोकसभा सीटों पर आधिकारिक रूप से परिणाम जारी हो गए हैं, जिसमें सबसे बड़ी जीत गृहमंत्री अमित शाह के नाम दर्ज हुई है। अमित शाह ने कांग्रेस प्रत्याशी सोनल पटेल को 744716 वोटों से हराकर जीत हासिल की है।

17:20 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: गुजरात की छह सीटों पर रिजल्ट जारी

चुनाव आयोग द्वारा गुजरात की 6 सीटों पर आधिकारिक परिणाम जारी कर दिए गए हैं। यह सभी सीटें बीजेपी के खाते में दर्ज हुई हैं।

16:40 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: पांच सीटों का रिजल्ट जारी

गुजरात लोकसभा सीटों में चुनाव आयोग ने पांच सीटों पर आधिकारिक परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें यह पांचों सीटें बीजेपी के खाते में गई हैं।

15:31 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: अपराजित मार्जन से आगे बढ़े अमित शाह

गुजरात लोकसभा चुनाव परिणाम जैसे जैसे जारी हो रहे हैं, सीटों पर जीत का मार्जन कम ज्यादा होता जा रहा है। गुजरात की गांधी नगर सीट से देश के गृहमंत्री अमित शाह करीब 7 लाख वोटों से विजयरथ पर सवार हो चुके हैं।

15:14 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: भगवा होने की तरफ गुजरात की 25 लोकसभा सीटें

गुजरात की 26 में से 25 सीटों पर बीजेपी ने भारी बढ़त बनाई हुई है जिसमें से एक सीट निर्विरोध जीती जा चुकी है। कांग्रेस सिर्फ एक बनासकांठा सीट पर करीब 24 हजार वोटों से आगे चल रही है।

14:06 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: गुजरात में क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही बीजेपी

गुजरात लोकसभा चुनाव में 1 सीट पर अग्रिम जीत दर्ज कर चुकी बीजेपी क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है, जिसने 24 सीटों पर भारी बढ़त हासिल कर ली है।

13:36 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: गुजारत में बीजेपी के क्लीन स्वीप पर कांग्रेस का अडंगा

गुजरात में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरी बीजेपी का मकसद इस लोकसभा चुनाव में शायद ही पूरा हो सके क्योंकि कांग्रेस दो सीटों पर मजबूती से बढ़त बनाए हुए है।

13:15 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: अमित शाह की जीत

गुजरात की गांधी नगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार देश के गृहमंत्री अमित शाह ने 5.30 लाख वोटों की अजय बढ़त हासिल कर ली है, जिसके बाद इनकी जीत सुनिश्चित हो चुकी है। अब चुनाव आयोग की तरफ से महज औपचारिक ऐलान होना बाकी है।

12:51 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: जीत के रथ पर सवार हुए अमित शाह

गुजरात की गांधी नगर सीट से उम्मीदवार गृहमंत्री अमित शाह ने 4.5 लाख वोटों की महा बढ़त बना ली है और उनका जीतना तय हो चुका है, बस आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

11:37 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: राजकोट पर हुई बीजेपी की पकड़ मजबूत

गुजरात की राजकोट लोकसभा सीट पर बीजेपी के कद्दावर नेता पुरुषोत्तम रुपाला ने कांग्रेस के धनाना परेश को पछाड़ते हुए 2.5 लाख वोटों की भारी भरकम बढ़त हासिल कर ली है।

11:17 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: वलसाड लोकसभा सीट पर बीजेपी की मजबूत पकड़

गुजरात की वलसाड लोकसभा सीट पर बीजेपी के धवल लक्ष्मणभाई पटेल ने 1.5 लाख से ज्यादा वोंटों की बढ़त हासिल कर ली है।

11:03 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: गांधी नगर में अमित शाह बंपर वोटों से आगे

देश के गृहमंत्री का जलवा उनके लोकसभा क्षेत्र में भी जमकर बोल रहा है, अमित शाह ने इस सीट पर करीब 2.30 लाख वोटों की महा बढ़त बना ली है।

10:39 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: गुजरात के गांधी नगर में अमित शाह का जलवा

गुजरात की गांधी नगर सीट पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने 1.88 लाख वोटों की अजय बढ़त हासिल कर ली है।

10:31 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: गुजरात की अमरेली सीट पर भाजपा को भारी बढ़त

गुजरात की अमरेली सीट पर बीजेपी के भरतभाई मनुभाई सुतारिया ने 82 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है।

10:14 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: अहमदाबाद ईस्ट में बीजेपी को बढ़त

अहमदाबाद ईस्ट से बीजेपी उम्मीदवार हसमुखभाई पटेल 81 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

10:04 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: गुजरात की गांधी नगर सीट पर मिली अमित शाह को अजय बढ़त

गुजरात की गांधी नगर सीट पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने 1.30 लाख से ज्यादा वोटों की अजय बढ़त बना ली है और ये संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है।

09:08 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: 25 सीटों पर बीजेपी की बढ़त

गुजरात की सभी 26 सीटों पर पहले रुझान सामने आ चुके हैं, जिसमें 26 में से 25 सीटों पर बीजेपी और 5 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिली हुई है।

09:02 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: 22 सीटों पर बीजेपी को बढ़त

राज्य की 26 में से 22 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 2 और आम आदमी पार्टी 1 सीट पर आगे चल रही है।

08:56 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: गांधीनगर से गृहमंत्री अमित शाह को भारी बढ़त

गुजरात की गांधीनगर सीट से उम्मीदवार देश के गृहमंत्री अमित शाह शुरुआती रुझानों में 80 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

08:48 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: बीजेपी ने बनाई भारी बढ़त

गुजरात में भाजपा ने 15 सीटों पर बढ़त बना ली है दूसरी तरफ कांग्रेस 3 सीटों पर आगे चल रही है।

08:44 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: 11 सीटों पर आगे निकली बीजेपी

गुजरात की 26 सीटों में से 25 पर काउंटिंग जारी है, जिसमें बीजेपी ने 11 सीटों पर बढ़त बना ली है।

08:39 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: बीजेपी ने बनाई 8 सीटों पर बढ़त

लोकसभा चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने 1 सीट पर जीत दर्ज करने के अलावा 8 सीटों पर बढ़त बना ली है।

08:20 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: बीजेपी को एक सीट पर बढ़त

चुनाव आयोग द्वारा वोटों की गिनती की जा रही है और बीजेपी एक सीट पर जीत के साथ बढ़त बना चुकी है, अन्य सीटों के नतीजे थोड़ी देर में आपके सामने होंगे।

08:03 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: गुजरात में शुरू हुई मतगणना

गुजरात की 26 में से 25 सीटों पर चुनाव आयोग की तरफ से मतगणना शुरू कर दी गई है, यहां सूरत सीट बीजेपी निर्विरोध जीत चुकी है।

07:44 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: विधानसभा में सरकार बनाने का दावा करने वाली आप लोकसभा में गायब

गुजरात सामरिक और व्यापारिक नजरिए के साथ साथ राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण राज्य है, जो पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का गृहराज्य भी है। यहां भाजपा अपने 2014 और 2019 के प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान में उतरी है। इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी सिर्फ दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर ताल ठोक रही है।

07:27 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: बीजेपी ने नवसारी से सीआर पाटिल पर जताया भरोसा

बीजेपी ने सीआर पाटिल को नवसारी से दोबारा उम्मीदवार बनाया है, 2019 में सीआर पाटिल ने इस सीट पर 972,739 वोटों से जीत दर्ज की थी।

07:16 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: पोरबंदर से मुनसुख मंडाविया मैदान में उतरे

पोरबंदर से बीजेपी के मनसुख मंडाविया मैदान में हैं. रमेशभाई लवजीभाई धादुक ने 2019 में 59.36% पर 563,881 वोटों से जीत हासिल की थी।

07:01 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: गुजरात में इन मुद्दों पर लगा गया चुनाव

गुजरात में, बीजेपी ने पीएम मोदी की छवि को भुनाया, जबकि विपक्ष ने खुद को "संविधान के रक्षक" के रूप में चित्रित किया और भाजपा पर आरोप लगाया कि अगर उन्हें प्रचंड बहुमत मिलता है तो वे इसमें संशोधन करना चाहते हैं। सरकारी परीक्षा लीक, पानी की उपलब्धता और क्षत्रिय गौरव जैसी जैसे मुद्दों को विपक्ष ने जोर शोर से उठाया था।

06:57 (IST) 4 Jun 2024
Gujarat Lok Sabha Election Results 2024 LIVE UPDATE: क्या कहते हैं वोटिंग पर्संटेज के आंकड़े ?

25 लोकसभा सीटों वाले राजस्थान में 61.34% मतदान हुआ। एनडीए ने 2019 में 24 सीटें और 2014 में सभी 25 सीटें जीतीं। गुजरात की 26 में से 25 सीटों पर 60.13% मतदान हुआ था। कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज होने और अन्य दावेदारों के नाम वापस लेने के बाद भाजपा ने सूरत सीट पर निर्विरोध कब्जा कर लिया।