बिहार विधानसभा चुनाव में जमुई से दिवंगत दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह चुनाव जीत गई हैं। श्रेयसी भाजपा के टिकट से मैदान में थीं।  इस समय एनडीए गठबंधन 126 सीटों पर आगे है वहीं महागठबंधन 107 सीटों पर आगे है। शाहपुर सीट पर आरजेडी के राहुल तिवारी अपनी प्रतिद्वंद्वी शोभा देवी से काफी आगे चल रहे हैं। शोभा देवी निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

 पटना में जेडीयू दफ्तर के आगे लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से कई सीटें ऐसी हैं, जहां रिश्तेदारों ने ही एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोकीं। चुनावी समर में कहीं पति-पत्नी, तो कहीं देवरानी-जेठानी मुकाबले में थीं। कई नेता पुत्रों और के साथ ही पिता व पति की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। राज्य की संदेश विधानसभा सीट से जदूय से विजेंद्र यादव ने भाभी राजद से किरण देवी के चुनाव जीत गई हैं। शाहपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार देवरानी मुन्नी देवी का मुकाबला अपनी जेठानी निर्दलीय प्रत्याशी शोभा देवी से है। खबर लिखे जाने तक कहलगांव सीट से कांग्रेस के नेता सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश पीछे चल रहे थे। यहां भाजपा उम्मीदवार ने निर्णायक बढ़त बना ली थी।

Bihar Election Results 2020 LIVE

तारापुर सीट से राजद नेता जयप्रकाश यादव की बेटी दिव्या प्रकाश पीछे चल रही थीं। वहीं, रामगढ़ से राजद प्रदेशाध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह चुनाव जीत गए हैं। मखदूमपुर सीट से हम नेता जीतन राम मांझी के दामाद देवेंद्र कुमार मांझी चुनाव हार गए हैं। यहां राजद उम्मीदवार सतीश कुमार की जीत हुई है। ओबरा सीट से राजद नेत्री कांति सिंह के बेटे ऋषि सिंह चुनाव जीत गए हैं। वजीर गंज से वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह के बेटे शशिशेखर सिंह आगे चल रहे थे। रेप के मामले में आरोपी रहे नवादा से राजवल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी राजद उम्मीदवार के रूप में बढ़त बनाए हुए थीं। बाराचट्टी सीट से जीतन राम मांझी की समधिन ज्योति देवी आगे चल रही थीं।

ECI Bihar Results 2020: Check live counting on eciresults.nic.in

Live Blog

21:12 (IST)10 Nov 2020
अगर भाजपा नीतीश को मुख्यमंत्री बनाती है तो उन्हें शिवसेना का शुक्रिया अदा करना चाहिए : राउत

शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में कम सीटें जीतने के बावजूद भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाती है तो जदयू नेता को शिवसेना का शुक्रिया अदा करना चाहिए, जैसा कि ताजा रुझानों में सामने आ रहा है। पिछले साल महाराष्ट्र चुनाव नतीजों के बाद शिवसेना और भाजपा के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर हुई खींचतान के बीच शिवसेना ने विरोधी विचारधारा वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

21:07 (IST)10 Nov 2020
बिहार चुनाव के कड़े मुकाबले को लेकर पवार ने तेजस्वी की सराहना की

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में नजर आ रहे हों लेकिन राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने कड़ा मुकाबला किया है। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि राजग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव प्रचार किया था।

20:17 (IST)10 Nov 2020
संदेश सीट से राजद उम्मीदवार किरण देवी के चुनाव जीती

राज्य की संदेश विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार किरण देवी के चुनाव जीत गई हैं। यहां उनका मुकाबला जदूय से उनके देवर विजेंद्र यादव से था।

19:04 (IST)10 Nov 2020
शरद यादव की बेटी सुभाषिनी बुंदेला चुनाव हारीं

समाजवादी नेता शरद यादव की बेटी सुभाषिनी बुंदेला बिहारीगंज विधानसभा सीट से चुनाव हार गई हैं। यहां उन्हें जदयू उम्मीदवार निरंजन कुमार मेहता ने धूल चटाई। 

18:19 (IST)10 Nov 2020
तारापुर से दिव्या प्रकाश पीछे

राजद नेता जयप्रकाश यादव की बेटी दिव्या प्रकाश तारापुर विधानसभा से पीछे चल रही है। यहां जदयू उम्मीदवार मेवा लाल चौधरी आगे चल रहे हैं।

17:33 (IST)10 Nov 2020
शाहपुर सीट से आरजेडी आगे


इस समय एनडीए गठबंधन 126 सीटों पर आगे है वहीं महागठबंधन 107 सीटों पर आगे है। शाहपुर सीट पर आरजेडी के राहुल तिवारी अपनी प्रतिद्वंद्वी शोभा देवी से काफी आगे चल रहे हैं। शोभा देवी निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

16:55 (IST)10 Nov 2020
तारापुर सीट पर दिव्या प्रकाश आगे


बिहार की तारापुर सीट पर आरजेडी की दिव्या प्रकाश आगे चल रही हैं। इस सीट पर 25 उम्मीदवार हैं। जेडीयू के मेवालाल चौधरी यहां पर दूसरे नंबर पर हैं। यह सीट मुंगेर जिले में आती है। यहां कांटे की टक्कर जेडीयू और आरजेडी के बीच ही है।

16:26 (IST)10 Nov 2020
परसा सीट से हारे लालू के समधी चंद्रिका राय


लालू प्रसाद यादव के समधी और तेज प्रताप के ससुर चंद्रिका राय परसा सीट से चुनाव हार गए हैं। पहले वह आगे चल रहे थे। 

15:58 (IST)10 Nov 2020
कहलगांव में बीजेपी आगे

कहलगांव में कांग्रेस बीजेपी से आगे चल रही है। इसके अलावा बिहपुर, गोपालपुर और पीरपैंती विधानसभा में भी गिनती तेजी से चल रही है। बीजेपी के पवन यादव कहलगांव सीट से आके हैं। कांग्रेस के शुभानंद मुकेश दूसरे नंबर पर हैँ।

15:08 (IST)10 Nov 2020
दरभंगा सीट पर बीजेपी के पक्ष में परिणाम

हला चुनाव परिणाम आ गया है। दरभंगा से बीजेपी प्रत्याशी संजय को  जीत हासिल हो गई है। इनका सीधा मुकाबल आरजेडी कैंडिडेट से था। अब भी नीतीश +आगे चल रहा है। वहीं पप्पू यादव ने एक बार फिर से ईवीएम को दोष दे दिया है।

12:12 (IST)10 Nov 2020
70 सीटों पर कांटे की टक्कर

वोटों की गिनती जारी है। अभी किसी भी सीट पर परिणाम स्पष्ट नहीं हुए हैं लेकिन एनडीए अभी रुझानों में आगे है। बिहार की 70 सीटों पर कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

11:18 (IST)10 Nov 2020
बिहार के पिछले चुनाव में क्या हुआ था?

2015 के विस चुनाव में महागठबंधन में राजद, जदयू और कांग्रेस थे, जबकि एनडीए में भाजपा, लोजपा, रालोसपा और हम थे। सबसे अधिक सीटें तब राजद (80) को मिली थीं। वहीं, जदयू के खाते में 71 सीटें गई थीं। भाजपा के हिस्से में 53 तो कांग्रेस को 27 सीटों से संतोष करना पड़ा था।

10:29 (IST)10 Nov 2020
Bihar Election Results 2020: मछली के साथ RJD समर्थक यूं नजर आए

बिहार की राजधानी पटना में मतगणना के बीच मंगलवार को मछली के साथ विक्ट्री पोज देते हुए Rashtriya Janata Dal (RJD) समर्थक। बता दें कि मछली को शुभ माना जाता है। बिहार चुनाव के एग्जिट पोल्स के मुताबिक, सूबे में महागठबंधन की सरकार बन सकती है। हालांकि, ताजा रुझानों में NDA स्पष्ट बहुमत पाती दिख रही है, जबकि महागठबंधन 112 सीटों पर नजर आ रही है।

10:19 (IST)10 Nov 2020
NDA को स्पष्ट बहुमत, नीतीश+ 125 पर- रुझान

काउंटिंग के दो घंटे बाद के रुझानों में बड़ा उलटफेर हुआ है। NDA को फिलहाल स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। NDA (नीतीश+) को 125 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि महागठबंधन (तेजस्वी+) 109 के साथ आगे चल रहा है। सीट के हिसाब से कैंडिडेट्स की बात करें, तो तेजस्वी राघोपुर सीट से आगे चल रहे हैं, मगर तेज प्रताप हसनपुर से पीछे चल रहे हैं। हम के जीतन राम मांझी भी अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं।

09:40 (IST)10 Nov 2020
कौन आगे, कौन पीछे; ताजा अपडेट यहां

खगड़िया से जेडीयू की पूनम देवी आगे चल रही है
कटिहार-बरारी विधानसभा से जद यू के विजय सिंह आगे
बेगूसराय -बखरी सुरक्षित विधानसभा से सीपीआई उम्मीदवार सूर्यकांत पासवान आगे
नालन्दा विधानसभा से मंत्री श्रवण कुमार 910 वोट से आगे
केवटी से 2263 वोट से भाजपा के मुरारी मोहन झा आगे
गोपालगंज - बरौली राजद रियाजुल हक राजू 1098 वोट से आगे।
कटिहार प्राणपुर बीजेपी निशा सिंह तौकीर आलम कांग्रेस से आगे

09:27 (IST)10 Nov 2020
कौन कहां से आगे?

छपरा से RJD के रणधीर आगे

सोनपुर से RJD के रामानुज आगे

अमनौप से RJD के सुनील राय आगे

मढ़ौरा से RJD के जितेन्द्र राय आगे

09:14 (IST)10 Nov 2020
शुरुआती 1 घंटे के रुझानों में गठबंधन को बहुमत

बिहार चुनाव परिणाम से जुड़े शुरुआती एक घंटे के रुझानों में RJD के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। फिलहाल यह एलायंस 123 के पार बढ़त लिए है, जबकि NDA 89 सीट पर आगे चल रहा है। वहीं, चिराग पासवान के नेतृत्व वाली LJP सिर्फ दो सीटों पर खाता खोल पाई है।