Bihar Election Results 2020, Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2020 HIGHLIGHTS: बिहार चुनाव में नतीजों के बाद कांग्रेस में असंतोष, प्रदेशाध्यक्ष पर लगे गुटबाजी के आरोप
बिहार चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद अब पार्टी के अंदरखानों में ही बगावत के सुर उठने लगे हैं। पार्टी के कई वरिष्‍ठ नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस के प्रदर्शन ने दिखाया है कि तेजस्‍वी यादव के राष्‍ट्रीय जनता दल और वाम पार्टियों के महागठबंधन को किस कारण ‘पीछे’ रहना पड़ा।’ इतना ही नहीं पार्टी नेताओं ने प्रदेशाध्यक्ष पर गुटबाजी के आरोप लगा दिए। बिहार में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन केवल 19 सीट किसी तरह जीत पाई।

एक दिन पहले ही बिहार में एनडीए की जीत पर पीएम मोदी ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय में आयोजित धन्यबाद सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं आज आभार व्यक्त करता हूं महान देश की महान जनता का। धन्यवाद इसलिए नहीं कि उन्होंने चुनावों में भाजपा को इतनी बड़ी सफलता दी है, इसके तो वो हकदार हैं ही। धन्यवाद इसलिए क्योंकि लोकतंत्र के इस महान पर्व को हम सभी ने मिलकर बहुत उत्साह से मनाया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के इस संकट काल में ये चुनाव कराना आसान नहीं था। लेकिन हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं इतनी सशक्त हैं, पारदर्शी हैं कि इस संकट के बीच भी उन्होंने इतना बड़ा चुनाव कराकर दुनिया को भी भारत के ताकत की पहचान करा दी है।

मोदी ने कहा, ’21वीं सदी के भारत के नागरिक, बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं। अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा। हर राजनीतिक दल से देश के लोगों की यही अपेक्षा है कि देश के लिए काम करो, देश के काम से मतलब रखो।’

बता दें बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश के नेतृत्व वाले एनडीए को 125 सीटों पर जीत मिली है। वहीं विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं। पांच सीटें AIMIM और दो सीटें अन्यों जीती हैं।

बिहार चुनावी घटनाक्रम से जुड़ी सभी खबरें लाइव पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Live Blog

10:23 (IST)12 Nov 2020
दिल्ली में भाजपा का जश्न, पर गायब रहे बिहार के ही नेता

दिल्ली के भाजपा मुख्यालय के आयोजन में प्रधानमंत्री समेत केन्द्र के सभी बड़े चेहरे दिखे। लेकिन सबसे खास बात यह रही कि बिहार में भाजपा की सफलता के लिए आयोजित इस समारोह के मंच पर बिहार का कोई नेता नहीं दिखा। ऐसा भी नहीं था कि समारोह में बिहार से कोई नेता नहीं पहुंचा था। बिहार के कई केन्द्रीय मंत्री मौजूद तो थे, लेकिन किसी को भी मंच या पहली पंक्ति में जगह नहीं मिली।

09:47 (IST)12 Nov 2020
कल कैबिनेट बैठक बुला सकते हैं नीतीश कुमार

एनडीए की सरकार बनने के बाद अब सीएम नीतीश कुमार के कल ही कैबिनेट की बैठक बुलाने की चर्चा है। यह 16वीं विधानसभा के तौर पर अंतिम कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें मंत्रिमंडल को भंग किया जाएगा । इसकी सूचना राजभवन को दे दी जाएगी। इस दौरान एनडीए विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को नेता चुना जाएगा। यह फैसला कल लिया जाएगा कि एनडीए की बैठक किस दिन की जाएगी।

09:16 (IST)12 Nov 2020
इस बार पहले से कम महिला प्रत्याशी जीत पाईं चुनाव

बिहार में इस बार पहले से कम महिला प्रत्याशी चुनाव जीतीं। इस बार सिर्फ 26 महिला प्रत्याशियों को जीत मिली है, जो कि कुल उम्मीदवारों का 11 फीसदी रहा। दूसरी तरफ 2015 में 243 में से 28 महिलाएं जीती थीं, जो कि कुल उम्मीदवारों का 12 फीसदी था।

08:32 (IST)12 Nov 2020
पीएम मोदी बोले- लोगों ने सिद्ध किया कि बिहार क्यों लोकतंत्र की जमीन

पीएम मोदी ने बिहार में भाजपा को बंपर सीटें दिलाने के लिए प्रदेशवासियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मैं बिहार के अपने भाइयों और बहनों से कहूंगा, आपने एक बार फिर सिद्ध किया है कि बिहार क्यों लोकतंत्र की जमीन कहा जाता है। आपने फिर सिद्ध किया है कि वाकई, बिहारवासी पारखी भी हैं और जागरूक भी। भाजपा की सफलता के पीछे उसका गवर्नेंस मॉडल है। जब लोग गवर्नेंस के बारे में सोचते हैं, तो भाजपा के बारे में सोचते हैं। भाजपा सरकारों की पहचान ही है।

22:04 (IST)11 Nov 2020
रविशंकर को दें बिहार- नीतीश को सीएम बनाने के खिलाफ आवाज उठा रहे भाजपाई!

बिहार चुनाव में एनडीए की घटक दल जेडीयू की कम सीटें आने पर राज्य में भाजपा का सीएम बनाए जाने की मांग उठने लगी है। पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग है कि बिहार की कमान अब केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को सौंपी जाए। इसके लिए पंफलेट्स भी छपवाए गए हैं जिन्हे सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। ऐसा ही एक पंफलेट एनडीटीवी के पत्रकार उमाशंकर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

21:00 (IST)11 Nov 2020
एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने पर बोले जेपी नड्डा- बिहार में का बा...

बिहार में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं ने उनके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। धन्यवाद कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार चुनाव साल 2020 का पहला बड़ा चुनाव था जब भारत कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आया।

19:37 (IST)11 Nov 2020
बिहार में एनडीए की जीत पर दलाई लामा भी खुश, पत्र लिख दी सीएम नीतीश को बधाई

बिहार में एनडीए की जीत पर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा पत्र लिखकर बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार को बधाई दी है। धार्मिक गुरु ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि बिहार के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में जो भी चुनौतियां हैं, उन्हें पार पाने में सीएम नीतीश को सफलता मिलेगी। बता दें बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश के नेतृत्व वाले एनडीए को 125 सीटों पर जीत मिली है। वहीं विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं। पांच सीटें AIMIM और दो सीटें अन्यों जीती हैं।

19:23 (IST)11 Nov 2020
चुनाव में किस दल को कितने वोट, जानिए

इन चुनाव में आरजेडी को सबसे अधिक 23.11 फीसदी मत मिले। वहीं भारतीय जनता पार्टी के खाते में 19.5 फीसदी मत पड़े। एनडीए की सहयोगी जदयू 15.39 फीसदी वोट हासिल करने में सफल रही। जबकि कांग्रेस का वोट प्रतिशत 9.48 रहा। ओवैसी की पार्टी को 1.24 फीसदी वोट मिले।

17:48 (IST)11 Nov 2020
जेडीयू को 28 सीटों का नुकसान

बिहार विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। एनडीए ने इस चुनाव में 125 सीटें हासिल की हैं, जबकि महागठबंधन को 110 सीटों पर जीत मिली। राज्य में सबसे बड़ा फायदा भाजपा को हुआ, जिसे 74 सीटें मिलीं। हालांकि, सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर तेजस्वी यादव की राजद ही उभरी, जिसे 75 सीटें मिलीं। दूसरी तरफ इस बार जदयू को 28 सीटों का नुकसान हुआ और वह तीसरे नंबर की पार्टी बन गई।

15:34 (IST)11 Nov 2020
कांग्रेस में अब बवाल, पूर्व विधायक ने प्रदेशाध्यक्ष से मांगा जवाब

कांग्रेस के कई नेताओं ने टिकट बंटवारे को लेकर सवाल उठाया है। जाले से कांग्रेस के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने आरोप लगाया है कि जो नेता अपने क्षेत्र का नाम-पता ठीक से नहीं जानता उसको भी कांग्रेस ने टिकट दे दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मदन मोहन झा को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने सीनियर नेता और हाईकमान से आग्रह किया है कि बिहार कांग्रेस को बचा लें। बिहार कांग्रेस को राज्य के कुछ नेताओं ने हाईजैक कर लिया है।

15:20 (IST)11 Nov 2020
दिवाली के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार

बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय है। अब सिर्फ मंत्रीपद की जोड़तोड़ बाकी रह गई है। इस बीच बताया गया है कि सीएम नीतीश कुमार दिवाली के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जदयू नेता केसी त्यागी ने इस ओर इशारा किया। बता दें कि नीतीश कुमार अब जब शपथ लेंगे, तो बतौर मुख्यमंत्री वो सातवीं बार पद संभालेंगे। इधर बिहार में लगातार एनडीए में जश्न का माहौल है। पटना में जदयू और भाजपा के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, तो वहीं दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में शाम को पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी हो रही है।

14:28 (IST)11 Nov 2020
अमित शाह ने जेपी नड्डा को फूल भेंटकर दी बिहार चुनाव में जीत की बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार चुनाव की जीत पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को फूल भेंटकर बधाई दी। शाह ने ट्विटर पर कहा कि नड्डा जी और पीएम मोदी जी के नेतृत्व में हम सभी पार्टी कार्यकर्ता देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। बता दें कि एनडीए ने बिहार में 125 सीटों का आंकड़ा छू लिया है। इनमें 74 सीटों अकेले भाजपा की हैं।

13:59 (IST)11 Nov 2020
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के पहले शिक्षा मंत्री की तस्वीर पर फूल अर्पित किए

बिहार में दोबारा सत्ता में लौटने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की तस्वीर पर फूल चढ़ाए। चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद यह पहला मौका था, जब नीतीश कार्यक्रम में दिखे। 

13:21 (IST)11 Nov 2020
Bihar Election LIVE: भाजपा की जीत पर गिरिराज सिंह ने कसा तेजस्वी पर तंज

बिहार चुनाव में एनडीए में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा की जीत औऱ राजद की हार को लेकर एक मीम शेयर किया है। उऩ्होंने एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव क्रिकेट खेलते दिखाई पड़ रहे हैं। इसमें पीएम मोदी को धौनी के स्टाइल में तेजस्वी यादव को रन आउट होते दिखाया गया है। गिरिराज सिंह ने इस फोटो को ट्वीट करते हुए कैप्शन दिया है- 'गुड वन'।

12:51 (IST)11 Nov 2020
बिहार चुनाव में इस बार हुई वामदलों की वापसी

बिहार चुनाव में इस साल महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने वाली लेफ्ट पार्टियों को बड़ा फायदा हुआ है। वामदलों ने कुल 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से 16 सीटों पर उन्हें जीत मिली है। लेफ्ट की तीन मुख्य पार्टियां- CPI-ML, CPI और CPM थीं।

12:22 (IST)11 Nov 2020
जदयू को भाजपा के भरोसे मिली सीटें, हमने अपना जनाधार खड़ा कियाः चिराग पासवान

बिहार चुनाव परिणाम पर बोले लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि वे पार्टी के प्रदर्शन पर खुश हैं। उन्होंने कहा कि कई सीटों पर लोजपा दो नंबर पर रही, लोजपा में अपना जनाधार खड़ा किया है। साथ ही ऐलान किया कि 2025 के लिए लोजपा मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जितना हो सका उतना करने की कोशिश की। हमें करीब 25 लाख वोट मिले हैं जो यह बताता है कि हमारी नीतियों को बिहार की जनता ने पसंद किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें लोगों ने पिच्छलग्गू और न जाने क्या क्या कहा लेकिन अकेले लड़ने का हौसला नही कर सके। उन्होंने कहा कि जदयू को 43 सीटों पर जीत पीएम मोदी के नाम पर मिली है।

11:58 (IST)11 Nov 2020
बिहारः भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में जश्न की तैयारी

बिहार चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है। अब एनडीए को बहुमत मिल गया है और बीजेपी एनडीए में सबसे बड़ा दल बना है। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारी है। आज शाम पांच बजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यालय पहुंचेंगे, साथ ही पीएम मोदी शाम को 6 बजे बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे।

11:34 (IST)11 Nov 2020
बिहार चुनाव में जीत के बाद भाजपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर

बिहार के पटना में स्थित राज्य भाजपा के मुख्यालय के बाहर बुधवार सुबह से ही होर्डिंग लग गईं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी दिखी। एक होर्डिंग पर लिखा था- भरोसा उसी पर, जो ईमानदार है, मेहनत जिसके संस्कार हैं। इसके अलावा अन्य पोस्टरों में बिहार को धन्यवाद दिया गया है।

11:04 (IST)11 Nov 2020
जीतनराम मांझी बोले- चुनाव में लालू प्रसाद यादव का जिन्न नहीं निकला

जीतनराम मांझी ने इमामगंज विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद विपक्ष पर तंज कसा। मांझी ने कहा, "राजद सुप्रीमो लालू यादव प्रसाद का जिन्न नहीं निकला। गरीबों-दलिताें के एकमात्र नेता अब नीतीश कुमार है। इसके अलावे उन्होंने एग्जिट पोल पर भी तंज कंसा। कहा कि एग्जिट पोल अक्सर उलटा ही रहता है। क्यूंकि वह ग्राउंड स्तर पर नहीं किया जाता। शहर, कस्बा व मंडी में 20 से 25 आदमी से बात कर एग्जिट पोल बनाया जाता है। साइलेट वोटर से बात नहीं होती।"

10:43 (IST)11 Nov 2020
बिहार चुनावः 55 यादव बने विधायक, 38 सीटों पर दलित चुने गए

बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे काफी दिलचस्प रहे हैं। जातिगत लिहाज से देखें तो 55 यादव प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं, 38 सीट पर दलित चुने गए हैं। वैश्य समाज के 22, जबकि पिछड़ा वर्ग के भी 21 उम्मीदवार विजयी रहे। सबसे कम कायस्थ वर्ग के तीन और एसटी वर्ग के 2 विधायक बने।

10:13 (IST)11 Nov 2020
Bihar Election Results 2020 Live Updates: चिराग पासवान ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई

लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने नतीजे आने के बाद भाजपा को जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा, "बिहार की जनता ने आदरणीय नरेंद्र मोदी जी पर भरोसा जताया है। जो परिणाम आए हैं उससे यह साफ़ है की भाजपा के प्रति लोगो में उत्साह है।यह प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की जीत है। सभी लोजपा प्रत्याशी बिना किसी गठबंधन के अकेले अपने दम पर शानदार चुनाव लड़े।पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है।लोजपा इस चुनाव में बिहार1st बिहारी1st के संकल्प के साथ गई थी।पार्टी हर ज़िले में मज़बूत हुई है।इसका लाभ पार्टी को भविष्य में मिलना तय है।"

09:52 (IST)11 Nov 2020
शिवसेना ने की तेजस्वी यादव की तारीफ, बताया- वन मैन आर्मी

शिवसेना प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने बिहार चुनाव में राजद की हार के बावजूद सीएम पद की दावेदारी कर रहे तेजस्वी यादव की तारीफ की है। प्रियंका ने कहा कि तेजस्वी पूरे चुनाव में वन मैन आर्मी की तरह रहे। उनकी पार्टी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी। उन्होंने सम्मान से चुनाव लड़ा और बिहार के लोगों को अपनी प्राथमिकता बनाया। इस चुनाव के मैन ऑफ द मैच तेजस्वी यादव जी रहे। बिहार और उसके लोगों के लिए बोलना जारी रखें।

09:21 (IST)11 Nov 2020
दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार से की भाजपा छोड़ने की मांग

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से महागठबंधन में शामिल होने की अपील की है। दिग्विजयन ने बुधवार सुबह ही ट्वीट कर कहा, "नितीश जी, बिहार आपके लिए छोटा हो गया है, आप भारत की राजनीति में आ जाएँ। सभी समाजवादी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों को एकमत करने में मदद करते हुए संघ की अंग्रेजों के द्वारा पनपाई “फूट डालो और राज करो” की नीति ना पनपने दें। विचार ज़रूर करें।"

08:53 (IST)11 Nov 2020
बिहार नतीजेः कांग्रेस की वजह से गिरी महागठबंधन की सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। पार्टी सिर्फ 19 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई। कांग्रेस उस जगहों पर तो सीधे हार गई है, जहां उसका मुकाबला भाजपा से था। हालांकि, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि उसके नेताओं ने जहां चुनाव लड़े वे पारंपरिक तौर पर गैर-यूपीए और गैर-कांग्रेसी सीटें थीं और इन पर एनडीए का बोलबाला था।

08:28 (IST)11 Nov 2020
एनडीए की जीत के बाद पटना में लगे नीतीश के पोस्टर

बिहार चुनाव में नतीजे आने के बाद पटना में सीएम नीतीश कुमार के पोस्टर लग गए। इन पोस्टरों में राजद पर तंज कसा गया है। साथ ही पीएम मोदी और नीतीश के गठबंधन की तारीफ भी की गई। एक पोस्टर में लिखा गया- बिहार में का बा? फिर नीतीशे कुमार बा। इसके अलावा एक अन्य पोस्टर में पीएम मोदी और नीतीश को रेल के इंजन की तरह दिखाया गया।

08:01 (IST)11 Nov 2020
मुस्लिम जनसंख्या वाले सीमांचल में भी कांग्रेस का बड़ा नुकसान

कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में 41 सीटों पर चुनाव लड़ा था, इनमें 27 सीटों पर जीत हासिल की थी। तब पार्टी को अच्छी-खासी मुस्लिम आबादी वाले सीमांचल इलाके में 8 सीटें मिली थीं। पर इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन गिरा है। उसे सीमांचल में सिर्फ 5 सीटें ही मिलीं। इसके बावजूद राज्य में उसका वोट शेयर 2015 के 6.66 फीसदी से बढ़कर 9.5 फीसदी हो गया है।

05:06 (IST)11 Nov 2020
बीजेपी को 74 सीटें और जनता दल यू को 43 सीटें मिलीं

बिहार विधानसभा चुनाव के सभी नतीजे घोषित हो गए हैं। इसमें सत्ताधारी एनडीए में शामिल बीजेपी ने 74 सीटों पर, जनता दल (यूनाइटेड) ने 43 सीटों पर जीत हासिल की। सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने चार और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है।

23:58 (IST)10 Nov 2020
पारो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने निर्दलीय उम्मीदवार को हराया

पारो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अशोक कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय शंकर प्रसाद को 14698 मतों से पराजित किया । रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से राजद के मोहम्मद नेहालुद्दीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रमोद कुमार सिंह को 9429 मतों से पराजित किया । रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू के अचमित ऋषिदेव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के अविनाश मंगलम को 2304 मतों से पराजित किया । रोसडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बिरेंद्र कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के नागेंद्र कुमार विकल को 35744 मतों से पराजित किया ।

23:36 (IST)10 Nov 2020
नौतन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नारायण प्रसाद जीते

नौतन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नारायण प्रसाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मोहम्मद कामरान को 25896 मतों से पराजित किया । नोखा विधानसभा क्षेत्र से राजद की अनिता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के नागेंद्र चंद्रवंशी को 17672 मतों से पराजित किया । परिहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की गायत्री देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के रितु कुमार को 1569 मतों से पराजित किया ।

23:22 (IST)10 Nov 2020
कुटुम्बा से कांग्रेस ने हम को हराया

कुटुम्बा से कांग्रेस के राजेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के श्रवण भुईयां को 16653 मतों से पराजित किया । मनेर विधानसभा क्षेत्र से राजद के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद को 32917 मतों से पराजित किया । मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के राजीव कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के मनोज कुमार को 15512 मतों से पराजित किया ।

23:18 (IST)10 Nov 2020
कांग्रेस, राजद के आरोप पर निर्वाचन आयोग ने कहा: हम कभी दबाव में नहीं रहे 

बिहार में कुछ विधानसभा सीटों पर मतगणना में कथित गड़बड़ी के कांग्रेस एवं राजद के आरोपों की पृष्ठभूमि में निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि वह कभी भी किसी के दबाव में नहीं रहा है। आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा ने यह भी कहा कि मतगणना में सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आयोग पूरी तरह से मुस्तैद है और मतगणना सही ढंग से हो रही है। आयोग कभी भी किसी के दबाव में नहीं रहा है। जो प्रक्रियाएं हैं, उनका पालन हो रहा है। इन प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी।’’

22:50 (IST)10 Nov 2020
बिहार में महागठबंधन की कमजोर कड़ी साबित हुई कांग्रेस!

बिहार विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस करीब 20 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है और इस तरह से वह महाठबंधन में कमजोर कड़ी दिखाई देती है। हालांकि, पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के हिस्से में बहुत ही मुश्किल सीटें आई थीं और ‘भाजपा एवं ओवैसी के गठबंधन’ से भी उसको नुकसान हुआ है। कांग्रेस के सहयोगी राजद और वाम दलों से उसके प्रदर्शन की तुलना करें तो कुल उम्मीदवारों के मुकाबले सीटें जीतने की दर के मामले में पार्टी अपने सहयोगियों राजद और वाम दलों से काफी पीछे रह गई है।

22:18 (IST)10 Nov 2020
चुनाव आयोग ने आरजेडी के आरोप को नकारा

चुनाव आयोग ने आरजेडी को गिनती को प्रभावित करने के आरोपों को नकारा। चुनाव आयोग के अधिकारी की तरफ से कहा गया है कि कुछ ही राउंड की गिनती है बाकी। आयोग ने कहा कि हम किसी के भी प्रभाव में नहीं हैं।

22:09 (IST)10 Nov 2020
पहले जीता घोषित किया, सीएम आवास से फोन के बाद कहा-आप हार गए; राजद का आरोप

राजद ने चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। हिलसा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी शक्ति सिंह को निर्वाचन अधिकारी ने 547 वोट से विजयी घोषित कर दिया था। सर्टिफ़िकेट लेने के लिए इंतज़ार करने को कहा गया। सीएम आवास से RO को फ़ोन आता है। फिर अचानक अधिकारी कहते है पोस्टल बैलेट रद्द होने के कारण आप 13 वोट से हार गए।

22:04 (IST)10 Nov 2020
वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के रुझान में जदयू उम्मीदवार आगे

वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के रुझान में जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के प्रवेश कुमार मिश्रा से 24 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। राघोपुर से तेजस्वी यादव और हसनपुर से तेज प्रताप यादव बढ़त बनाये हुए हैं। हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी भी इमामगंज से आगे चल रहे हैं जबकि वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी समीरी बख्तियारपुर से आगे चल रहे हैं।

21:30 (IST)10 Nov 2020
राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी हारे

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के विश्वासपात्र भोला यादव क्रमश: दरभंगा जिले के केवटी और हायाघाट सीटों पर अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वियों से हार गए हैं। सिद्दीकी केवटी सीट से भाजपा के मुरारी मोहन झा से 5,267 वोटों के अंतर से हारे। वहीं भोला यादव को हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के राम चंद्र प्रसाद ने 10,252 वोटों के अंतर से हराया।

20:55 (IST)10 Nov 2020
बेलहर सीट से जदयू के मनोज यादव ने राजद उम्मीदवार को हराया

बेलहर सीट से जदयू के मनोज यादव ने राजद के रामदेव यादव को 2,473 मतों से पराजित किया। मोहिउद्दीननगर सीट से भाजपा के राजेश कुमार सिंह ने राजद की ईजयर यादव को 15,114 मतों से हराया। रामनगर सीट से भाजपा की भागीरथी देवी ने कांग्रेस के राजेश राम को 15,796 मतों से पराजित किया। रामगढ़ सीट से राजद के सुधाकर सिंह ने बसपा के अंबिका सिंह को 189 मतों से पराजित किया।

20:42 (IST)10 Nov 2020
बखरी सीट से भाकपा के सूर्यकांत पासवान जीते

बखरी सीट से भाकपा के सूर्यकांत पासवान ने भाजपा के रामशंकर पासवान को 777 मतों से हराया। बरुराज सीट से भाजपा के अरुण कुमार सिंह ने राजद के नंद कुमार राय को 43,654 वोटों से हराया। बरहारा सीट से भाजपा के राघवेंद्र प्रताप सिंह ने राजद के सरोज यादव को 4,973 मतों से पराजित किया। भभुआ सीट से राजद के भरत बिंद ने भाजपा की रिंकी रानी पांडेय ने 10,045 को मतों से पराजित किया।

20:20 (IST)10 Nov 2020
हसनपुर सीट से तेज प्रताप यादव जीते

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने जदयू के मजबूत उम्मीदवार राजकुमार राय को मात दी।

19:47 (IST)10 Nov 2020
अमित शाह ने की सीएम नीतीश कुमार से बात

बिहार चुनाव में राजग की महागठबंधन पर बढ़त बरकरार, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी।