पंजाब के मोहाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय दो लड़कियां मंहगी कार से उतरती हैं और घर के बाहर रखे गमलों को चुरा ले जाती हैं। वे फटाफट गमले उठाती हैं औऱ कार में बैठकर रवाना हो जाती हैं। अब इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, “रईस घर के बच्चे भी काफ़ी बदमाश होते हैं। महंगी कार से चलते हैं मगर काम कुछ ऐसा कर बैठते हैं। पापा भी अपनी परियों की करतूत देख शर्मिंदा हो जाएं।” दूसरे ने लिखा है कि रईस चोर हैं ये…
दरअसल, वीडियो में दिखने वाली लड़कियां मोहाली के सेक्टर 78 में एक घर के बाहर अपनी कार रोकती हैं। वे जल्दी-जल्दी घर के बाहर रखे गमलों पर हाथ साफ करती हैं और फिर गाड़ी में भैठकर वहां से फटाफट भाग जाती हैं। पिछले हफ्ते इस इलाके में ऐसी करीब 10 घटनाएं सामने आई हैं।
लोग इस वीडियो को देखने के बाद हैरानी जता रहे हैं। वे इस बात से ज्यादा हैरान हैं कि चोरी करने वाली महिलाएं हैं। वे भी वे कार से आईं थीं। महिलाओं ने कार को घर के सामने रोक दिया। वे कार से उतरीं, चारों तरफ देखा और मेन गेट की दिवार पर दोनों साइड रखे गमलों को उठा ले गईं। इसके बाद वे बिना किसी देरी के कार से भाग गईं।
साल की शुरुआत में भी चोरी हुए थे गमले
बता दें कि इसी तरह की घटना इस साल की शुरुआत में सामने आई थी। उस समय दो लोगों को कथित तौर पर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर स्थित एंबिएंस मॉल के सामने सड़क पर रखे गमले चुरा ले गए। वे उन गमलों को एसयूवी में रख रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिस कार में गमले रखे जा रहे थे उस कार के साथ एल्विश यादव की फुटेज सामने आई थी। एक रैली के दौरान एल्विश यादव उस कार में नजर आए थे। उन्होंने इस मामले में सफाई दी थी औऱ बताया था कि वह कार उनकी नहीं थी। उस वक्त यह साफ हो गया था कि गलमों की चोरी से एल्विश यादव का कुछ लेना-देना नहीं था। हालांकि इस मामले में 50 साल के एक शख्स को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था।
इसके अलावा इस साल जी20 शिखर सम्मेलन के बाद गमलों की चोरी की कई अन्य घटनाएं सामने आईं थीं। जब दिल्ली की सड़कों पर रखे गमले चोरी हो गए थे।