झारखंड के करीब एक दर्जन अपराधियों द्वारा कथित तौर पर चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। फिलहाल शुरुआती पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। मामला राज्य के गुमला जिले के एक गांव का है। गुमला के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने एएनआई को बताया, ‘प्रथम दृष्ट्या ऐसा लग रहा है कि सभी पीड़ित जादू-टोने में लिप्त थे। अंधविश्वास के चलते यह घटना होने की आशंका है। फिलहाल जांच जारी है।’ सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे और सभी की उम्र 60 वर्ष से अधिक है।
डर के चलते लोगों ने नहीं किया विरोधः प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतकों में एक दंपती भी है। चारों की पीट-पीटकर हत्या की गई। घटना शनिवार (20 जुलाई) की है। इस दौरान कई लोगों की भीड़ मौजूद थी, लेकिन डर के चलते किसी ने विरोध नहीं किया और हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। सभी मृतक सिसई के पिसकारी गांव के रहने वाले हैं। और बताया जा रहा है कि ये अपने घरों में तंत्र-मंत्र किया करते थे।
National Hindi News, 21 July 2019 LIVE Updates: दिनभर की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें
Sheila Dikshit Demise News Live Updates: शीला दीक्षित से जुड़ी हर अपडेट के लिए क्लिक करें
सभी मृतकों की उम्र 60 साल से अधिकः मृतकों की पहचान सुना उरांव (62), फगनी (60), चापा भगत (62) और उसकी पत्नी पीरी देवी (60) के रूप में हुई है। अंधविश्ववास के चलते मौतों का सिलसिला देश के पिछड़े इलाकों से लेकर राजधानी दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों तक जारी है। इस तरह की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी है। फिलहाल इस मामले में हमलावरों की पहचान सामने नहीं आई है। पूरी जांच होने के बाद इस घटना के संदर्भ में कुछ कहा जा सकता है।
Bihar News Today, 21 July 2019: बिहार से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए