भारत की ख्याति प्राप्त महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज ने तेईस वर्ष खेल के मैदान में रह कर भारत का नाम रोशन किया। अब उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया है। 1999 में मिताली राज ने क्रिकेट के खेल में पदार्पण किया और फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। मिताली राज खेल के प्रति निष्ठा, लगन और जुड़ाव की एक जीती-जागती मिसाल हैं। उनके खेल के प्रति दीवानगी इसी बात से सिद्ध हो जाती है कि वह आज भी अविवाहित हैं।

लेडी सचिन तेंदुलकर के नाम से नवाजी जाने वाली मिताली राज छह विश्व कप खेलने वाली एकमात्र महिला हैं और उनके नाम अनेक विश्व रिकार्ड दर्ज हैं। आज वनडे क्रिकेट में दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर हैं। उनके जज्बे को हम सलाम करते हैं। यह प्रसन्नता का विषय है कि आने वाले दिनों में मिताली राज क्रिकेट के क्षेत्र में एक नई पारी शुरू करने वाली हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

वीरेंद्र कुमार जाटव, देवली, दिल्ली</strong>