रतन टाटा एक ऐसा नाम जो पिछले कुछ घंटों से देश-दुनिया की खबरों में है। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने 9 अक्तूबर देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे बड़े कारोबारी होने के साथ-साथ महान समाजसेवी और देशभक्त भी थे। भले ही दुनिया को रतन टाटा ने अलविदा कह दिया हो लेकिन वो हमेशा भारतवासियों के दिलों पर राज करेंगे। 86 साल की उम्र तक शिद्दत के साथ जिंदगी जीने वाले रतन टाटा की शादी नहीं की। आपको बताते हैं कि आखिर क्या वजह थी जिसके चलते हजारों करोड़ के एम्पायर के मालिक रतन टाटा जिंदगीभर कुंवारे रह गए। एक नजर डालते हैं उनकी निजी जिंदगी पर…

टाटा ग्रुप को रतन टाटा ने अपनी लगन और विजन से इतना बड़ा बनाया कि आज यह ग्रुप नमक से लेकर प्लेन तक बना रहा है। उन्होंने ना केवल देश में बल्कि दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे सम्मान उन्हें भारत सरकार ने दिए।

कौन बनेगा टाटा का उत्तराधिकारी? जानें किसके हाथ आ सकती है 3800 करोड़ के साम्राज्य की कमान

रतन टाटा ने किया था अकेलेपन का जिक्र

रतनटाटा ने अपने अकेलेपन का जिक्र खुद किया था। अपने मैनेजर शांतनु के स्टार्टअप Goodfellow की ओपनिंग के समय उन्होंने बताया था कि आप नहीं जानते, अकेले रहना कैसा होता है? जब तक आप अकेले समय बिताने के लिए मजबूर नहीं होते, तब तक आपको अहसास नहीं होगा। 85 वर्ष की उम्र में टाटा ने बताया था कि जब तक आप वाकई बूढ़े नहीं हो जाते, तब तक किसी को भी बूढ़े होने का बिल्कुल मन नहीं करता।

हजारों करोड़ की संपत्ति छोड़ गए रतन टाटा, भारत की पहली स्वदेशी कार बनाई, लॉन्च की लखटकिया कार

क्यों नहीं हो सकी शादी?

ऐसा नहीं है कि रतन टाटा को कभी प्यार नहीं हुआ, लेकिन उनकी प्रेम कहानी शादी में तब्दील नहीं हो पाई। टाटा को यूएस के लॉस एंजलिस में रहने वाली एक लड़की से प्यार हुआ था। लेकिन तभी रतन टाटा की दादी की तबीयत खराब हो गई और तभी उन्हें अचानक भारत वापस आना पड़ा। उन्हें लगा था कि उनकी प्रेमिका भी भारत उनके साथ आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया था कि वो शादी करने वाले थे लेकिन भारत-चीन युद्ध के बाद लड़की की फैमिली ने उन्हें भारत आने से मना कर दिया। जिसके चलते शादी नहीं हो पाई।

देश के सबसे बड़े कारोबारी रतन टाटा की शादी नहीं हुई। जी हां, वह कुंवारे रहे। एक बार एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद यह बताया था कि वह 4 बार शादी करने वाले थे लेकिन किसी वजह से ऐसा नहीं हो पाया।