New Delhi-Patna Vande Bharat Express services extended till Nov 30: फेस्टिव सीजन के मौके पर होने वाली रेल यात्रियों की बड़ी भीड़ हो रही है। और अब टिकटों की भारी मांग को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत स्पेशल ट्रेन सर्विस (Vande Bharat Festival Special Train services) की अवधि को बढ़ा दिया गया है। बता दें कि नई दिल्ली-पटना रूट (New Delhi-Patna Route) पर अब वंदे भारत एक्सप्रेस की सर्विस को बढ़ा दिया गया है। सर्विस की अवधि बढ़ने से फेस्टिव सीजन के दौरान ज्यादा यात्रियों को सीट उपलब्ध होगी और आवाजाही आसान होगी।

ट्रेन संख्या 02252 नई दिल्ली से पटना जंक्शन के बीच पहले 20 नवंबर, 2024 तक चलनी थी। लेकिन अब इसकी सर्विसेज 29 नवंबर 2024 तक चलेगी। बता दें कि इस सर्विस को अब 22, 24,27 और 29 नवंबर 2024 को भी चलाया जाएगा।

सरकारी कर्मचारियों को मिली गुड न्यूज, पेंशन से जुड़े नए नियम जारी, Pension Form जमा करना अब आसान

इसी तरह गाड़ी संख्या 02251 पटना जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलेगी। पहले यह ट्रेन 21 नवंबर 2024 तक चलनी थी लेकिन अब इसका संचालन 30 नवंबर 2024 तक होगा। इस ट्रेन की सर्विस 23, 25, 28 और 30 नवंबर 2024 को बढ़ाया गया है।

Gold Rate Today: सोने का रेट कहां पहुंच गया? दिल्ली-मुंबई-चेन्नई और कोलकाता में चेक करें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट

New Delhi-Patna Vande Bharat Express: कितनी दूरी करेगी तय

देश की सबसे लंबी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिल्ली और पटना के बीच चलाई जा रही है। आज से शुरू हुई यह ट्रेन 994 किलोमीटर का कुल सफर 11 घंटे 35 मिनट का सफर तय करेगी। आपको बता दें कि डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 11 घंटे और 55 मिनट का समय लेती है जबकि नई दिल्ली-राजेंद्र नगर तेजस राजधानी इसी दूरी को 11 घंटे और 30 मिनट में पूरा कर लेती है।

नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस टाइमिंग: New Delhi-Patna Vande Bharat Express Timing

नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर चलेगी और कानपुर, प्रयागराज व बक्सर और आरा जंक्शन होते हुए शाम 8 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन कानपुर दोपहर 1 बजकर 2 बजे पहुंचेगी जबकि 1 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी। ट्रेन 3 बजकर 5 मिनट पर प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और 5 मिनट के स्टॉपे के साथ 3 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। ट्रेन दोपहर 4 बजकर 50 मिनट पर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी और 5 बजे रवाना होगी। वहीं अगले स्टॉप बक्सर पर ट्रेन 6 बजकर 15 मिनट पर पहुंचकर 6 बजकर 17 मिनट पर रवाना होगी। आरा जंक्शन पर ट्रेन 7 बजकर 8 मिनट पर पहुंचेगी और 7.10 पर रवाना होगी। ट्रेन रात 8 बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी।

वापसी में यह ट्रेन सुबह पटना से 7.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर ट्रेन आरा जंक्शन पहुंचकर 8.07 बजे रवाना होगी। बक्सर, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल के रास्ते नई दिल्ली शाम 7 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

पटना-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस शेड्यूल किराया: Patna-Delhi Vande Bharat Express Fare

इस स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयर कार का टिकट 2575 रुपये रखा गया है। जबकि एसी एग्जिक्युटिव चेयर कार के लिए पटना-दिल्ली के बीच 4,655 रुपये किराया देना होगा।

रेल मंत्रालय के मुताबिक,यह एक स्पेशल ट्रेन है जिसे ट्रायल बेसिस पर चलाया जा रहा है। और ट्रेन आरा, बक्सर,डीडीयू, प्रयागराज व कानपुर जैसे बड़े स्टेशनों पर रुकेगी।