IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) भारतीय रेलवे की एक प्रमुख सहायक कंपनी है जिसकी शुरुआत वर्ष 1999 में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करना है। ग्राहक आईआरसीटीसी के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा अपना PNR स्टेटस जांच सकते हैं, सीट उपलब्धता देख सकते हैं और ट्रेन के समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा IRCTC यात्रियों को ट्रेन में भोजन की सुविधा उपलब्ध कराता है। कंपनी देश और विदेश में विभिन्न पर्यटन पैकेज, होटल बुकिंग और यात्रा से संबंधित सर्विसेज भी ऑफर करती है। IRCTC का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर, तेज और सुरक्षित डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना तथा भारतीय रेलवे को तकनीकी रूप से और मजबूत बनाना है।