Mumbai Central-Gandhinagar Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे कई बार समय-समय पर कुछ ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव करती रहती है। अब देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल को अपडेट किया गया है। 30 सितंबर, 2022 को लॉन्च होने के बाद से अपनी पूरी क्षमता के साथ चल रही है। शेड्यूल में बदलाव का मकसद, यात्री सुविधा को बढ़ाना और महाराष्ट्र व गुजरात के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करना है।
यह सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन पश्चिमी रेलवे (WR) जोन के तहत मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर राजधानी के बीच चलती है। 520 किमी की दूरी 6 घंटे 25 मिनट में तय कर लेती है। ट्रेन को बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन ऑपरेट किया जाता है।
महिला समृद्धि योजना, यमुना सफाई, जलनिकासी, दिल्ली बजट में क्या-क्या हो सकते हैं ऐलान
मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस रूट, स्टॉपेज: Mumbai Central-Gandhinagar Vande Bharat Express Route, stoppages
अपडेट किए गए शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन संख्या 20901/20902 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस अब 6 की जगह 5 स्टेशनों पर रुकेगी। इस वंदे भरत एक्सप्रेस का स्टॉप अब बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा जंक्शन, आनंद जंक्शन और अहमदाबाद जंक्शन पर भी होगा।
मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस टाइमिंग, शेड्यूल: Mumbai Central-Gandhinagar Vande Bharat Express Timings, schedule
प्रस्थान (मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर राजधानी): ट्रेन 20901 मुंबई सेंट्रल से 06:00 बजे प्रस्थान करती है, 12:25 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचती है।
वापसी (गांधीनगर कैपिटल से मुंबई सेंट्रल): ट्रेन 20902 गांधीनगर कैपिटल से 14:05 बजे प्रस्थान करती है और 20:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है।
ट्रेन कंपोजिशन की बात करें तो मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच लगे हैं। इनमें एसी चेयरकार और एग्जिक्युटिव क्लास के दो ऑप्शन मिलते हैं।
वंदे भारत के एसी चेयरकार का किराया 1255 रुपये है जबकि एग्जिक्युटिव चेयर कार का किराया 2435 रुपये है।