बिहार में आज (3 मार्च 2025) साल 2025 का बजट पेश किया जाएगा। विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार अपना आखिरी बजट पेश करेगी। बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी लगातार दूसरी बार बिहार का बजट पेश करेंगे। वित्त मंत्री के पिटारे से बिहार के लोगों के लिए क्या-क्या निकलेगा? सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं। बता दें कि पहली बार ऐसा होगा, जब बिहार का सालाना बजट 3 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचे जाएगा। सालू वित्त वर्ष में बिहार का वार्षिक बजट 2.79 लाख करोड़ रुपये है। हम आपको बताते हैं बिहार बजट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट लाइव…

Live Updates
15:41 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates: नीतीश कुमार ने थपथपाई वित्त मंत्री की पीठ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी घोर विरोधी रहे सम्राट चौधरी के राज्य के वित्त मंत्री के तौर बजट पेश किये जाने के बाद उनके बगल में बैठे जदयू के प्रमुख ने अपनी सीट से खडे होकर चौधरी को शाबाशी दी।

15:40 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates: विधानसभा चुनाव से पहले का आखिरी बजट

बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए करीब 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले का आखिरी बजट है।

14:57 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates: सम्राट चौधरी ने पेश किया बिहार बजट

बिहार विधानसभा में सोमवार को उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3,16,895 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

14:34 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates:पूर्णिया हवाई अड्डे का काम जल्द शुरु

पूर्णिया हवाई अड्डे का काम जल्द शुरु होगा, अगले तीन महीने में वहां से हवाई जहाज उड़ेगा- वित्त मंत्री सम्राट चौधरी

14:33 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates:

SC-ST प्री मैट्रिक स्कॉलशिप दोगुनी- 1000से बढ़कर 2000 रुपये हुई

सभी प्रखंड में इसी साल आउटडोर स्टेडियम

बेगुसराय में कैंसर हॉस्पिटल खुलेगा

शहरों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट

सभी जिलों में आधुनिक बस स्टैंड बनाने की योजना

PPP मोड पर मेडिकल कॉलेज खुलेंगे

बड़े शहरों में महिला स्पेशल पिंक बस चलेंगी ड्राइवर, कंडक्टर और सवारी महिलाएं होंगी

महिलाएं ही महिलाओं को ट्रेनिंग देंगी

साइबर अटैक से बचाने के लिए डेटा सेंटर

14:25 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates:

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी-

कन्या विवाह मंडप की स्थापना की जाएगी,

कन्या मंडप में गरीब लड़कियों की शादी

पटना में महिलाओं के लिए चलंत जिम बनेगी

सभी जिलों में आधुनिक बस स्टैंड

शहरों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट

कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्रावास की स्थापना

सब्जी उत्पादन समिति का गठन होगा

14:22 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates: अरहर और मूंग दाल MSP पर खरीदेगी

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी-

शिक्षा पर 60 हजार 964 करोड़ का खर्च

पंचायती राज निकाय के लिए 4012 करोड़

नगर निकाय के लिए 2160 करोड़

गृह विभाग के लिए 17 हजार 831 करोड़

ऊर्जा विभाग के लिए 13 हजार 448 करोड़

1289 करोड़ की लागत से बाजार समिति

अरहर और मूंग दाल MSP पर खरीदेगी

14:18 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates: स्टूडेंट कार्ड के लिए 1000 करोड़

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- स्टूडेंट कार्ड के लिए 1000 करोड़

कई नीतियों को आसान बनाया गया

आर्थिक सेवा में 25 हजार 262 करोड़ का प्रावधान

2819 करोड़ का लोन चुकाएगी सरकार

लोन का 1600 करोड़ केंद्र को देगी सरकार

14:14 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates: बिहार बजट की 10 बड़ी बातें

बिहार बजट की 10 बड़ी बातें-

1. 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ का बजट

2.पूंजीगत ढांचे में सुधार करना मकसद

3.वित्तीय ढ़ांचे में सुधार पर जोर

4.निजी निवेश को प्रोत्साहित करने पर जोर

5.आय-व्यय के बीच सामंजस्य पर जोर

6.प्रदेश के विकास पर सरकार का जोर

7.बिहार में केंद्र की मदद से हो रहा विकास

8.राजकोषीय घाटा 3 प्रतिशत तक करने की कोशिश

9.रोजगारयुक्त निवेश पर सरकार का ध्यान

10. बजट का आकार पिछले वित्तीय वर्ष से 38000 करोड़ रुपये ज्यादा

14:06 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates: वित्त मंत्री सम्राट चौधरी पढ़ रहे बजट भाषण

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी पढ़ रहे बजट भाषण-

पीएम मोदी- सीएम नीतीश के नेतृत्व में विकास

राज्य की जनता ने जन समर्थन दिया

बिहार का विकास हो रहा

नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व से विकास

रोजगारयुक्त निवेश को बढ़ावा दिया गया

14:05 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates: बिहार बजट का आकार बढ़ा

वित्तीय वर्ष 2025 -26 के लिए बिहार बजट का आकार बढ़कर 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये पहुंचा

13:30 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates: बिहार बजट से आम जनता को बड़ी उम्मीदें

विधानमंडल में बिहार बजट 2025-26 पेश करने से पहले वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान बजट की कॉपी भी वहां रखी। बिहार में आम लोगों को बिहार के इस नए बजट से काफी उम्मीदें हैं। बजट में महिलाओं और किसानों को लेकर बड़े ऐलान कए जा सकते हैं।

12:55 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates: बिहार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित।

बिहार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित। बजट पेश होने से पहले विधानसभा की कार्यवाही चली। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने फिलहाल सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित की है।

12:13 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates: विपक्ष का वॉकआउट

कई मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगते हुए विपक्षा विधायक सदन में जमकर विरोध कर रहे हैं। विरोध करते हुए विपक्ष के विधायक वेल में आ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विपक्षी विधायक, विधानसभा अध्यक्ष के समझाने पर भी नहीं माने और पेपर फाड़ते हुए वॉकआउट कर दिया।

11:42 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates: बजट से पहले विपक्ष का प्रदर्शन

विधानसभा परिसर में विपक्ष के विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। विपक्षी विधायक वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन पढ़ाने की मांग कर रहे हैं। भाकपा माले के विधायकों ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

11:26 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates: दोनों सदनों में पेश होगा बिहार बजट

वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट आज विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा। पहली बार बिहार का सालाना बजट तीन लाख करोड़ रुपये के पार का होगा। इस बजट में रोजगार एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, ग्रामीण विकास एवं आधारभूत संरचना के निर्माण पर खास फोकस होगा।

10:57 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates: बिहार बजट में हो सकता है लाखों नौकरियों का ऐलान

नीतीश सरकार के इस आखिरी बजट में नौकरियों से जुड़े बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। अनुमान के मुताबिक, बजट में 6 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की जा सकती है। सबसे ज्यादा भर्तियां शिक्षक और पुलिस विभाग में होने की उम्मीद है।

10:44 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates: बजट से पहले तेजस्वी यादव की बड़ी मांग

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने रविवार (2 मार्च) को मांग की कि बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि की जाए और गरीब महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह मिलें। विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार राज्य में सभी कंज्यूमर्स के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा करेगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को दी जाने वाली राशि को मौजूदा 400 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रति माह किया जाना चाहिए, जो देश में सबसे कम है।’’

10:40 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates: बिहार बजट में आधारभूत संरचना के विकास पर फोकस

आने वाले वित्त वर्ष 2025-26 के सालाना बजट में बिहार की आधारभूत संरचना के विकास पर फोकस रखा गया है। इस बजट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं को ध्यान में रखकर निर्माण कार्यों को पूरा किए जाने का प्रावधान भी है। इनमें सड़क निर्माण , नगर विकास, स्वास्थ्य, सिंचाई, पर्यटन एवं खेल विभाग के निर्माण कार्य शामिल हैं।

10:38 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates: यह बजट चुनावी लॉलीपॉप- सत्येंद्र यादव

विधानसभा परिवसर में विपक्षी विधायक सत्येंद्र यादव ने कहा कि बिहार की जनता टकटकी लगाई हुई है लेकिन बजट से कोई फायदा नहीं होने वाला है। नीतीश कुमार के सरकार का जो बजट है यह भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए मुखित होगा जनता के लिए कुछ नहीं होगा। यह बजट चुनावी लॉलीपॉप होगा।

10:37 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates: कब पेश होगा बिहार बजट?

बिहार बजट के लिए विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरु होगी। सुबह पहले 2 घंटे प्रश्नोत्तर, सूचनाओं और प्रतिवेदनों के लिए तय किए गए हैं। उसके बाद दोपहर 1 बजे से बिहार बजट पेश किया जाएगा।

10:35 (IST) 3 Mar 2025
Bihar Budget 2025-26 LIVE Updates: नीतीश सरकार का आखिरी बजट

बिहार विधानसभा में आज नीतीश कुमार सरकार का अंतिम बजट पेश होगा। आपको बता दें कि इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव है और इससे पहले आने वाला यह राज्य सरकार का आखिरी बजट है।