Arun Govil Net Worth: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश के मेरठ से टीवी सीरियण ‘रामायण’ से मशहूर हुए अरुण गोविल को टिकट दिया है। लोगो में अरुण गोविल की छवि अभी भी ‘श्री राम’ वाली ही है। भगवान राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल देशभर में इतने लोकप्रिय हो गए थे कि लोग अपने घरों में उनकी फोटो रखकर पूजने लगे थे। अरुण गोविल हाल ही में अपने बयान के चलते विवादों में भी रहे। राम बनकर मशहूर होने वाले अरुण गोविल का जन्म मेरठ में 12 जनवरी 1958 को हुआ था और उनका बचपन शाहजहांपुर में बीता। आज हम आपको बताएंगे बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले अरुण गोविल की धन-दौलत के बारे में…

Arun Govil Net worth

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरुण गोविल को ‘रामायण’ के हर एपिसोड के लिए करीब 51 हजार रुपये फीस के तौर पर मिलते थे। रामायण के कुल 81 एपिसोड रिलीज हुए थे। यानी इस तरह देखें तो उन्हें इस धार्मिक सीरियल के लिए कुल 40 लाख रुपये मिले थे। इसके अलावा हाल ही में रिलीज फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ के लिए उन्होंने 50 लाख रुपये फीस ली थी।

कौन हैं भारत के 7 सबसे अमीर बाबा? रामदेव, सद्गुरु से भी अमीर ये गुरु, जानें किसके पास है 10000 करोड़ की अकूत धन-दौलत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण गोविल की कुल संपत्ति 38 करोड़ रुपये है। उनके पास 60 लाख रुपये की कीमत वाली एक लग्जरी कार भी है। मुंबई में उनके पास एक आलीशान घर है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया एक्टिंग और विज्ञापन है।

Arun Govil Education

अरुण गोविल की शुरुआती पढ़ाई मेरठ में ही हुई है। उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने थिएटर और एक्टिंग में करियर शुरू किया। साल 1975 में वे मुंबई गए। उनका पहला बड़ा शो विक्रम बेताल था और इसके बाद रामायण से वह देश के घर-घर में राम के रूप में मशहूर हो गए।

Arun Govil Family

अरुण गोविल के पिता चंद्र प्रकाश गोविल एक सरकारी अधिकारी थे। अरुण गोविल के 4 भाई और 2 बहन हैं। उनके बड़े भाई विजय गोविल की शादी एक्ट्रेस तबस्सुम से हुई थी। अरुण गोविल की पत्नी श्रीलेखा हैं। उनके एक बेटा और बेटी है।