NASA ने खोजे पृथ्वी के आकार के 7 गृह; 3 ग्रहों पर जीवन की संभावना

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने नए सौरमंडल के अस्तित्‍व का दावा किया है जिसमें 7 पृथ्वी जैसे ग्रह भी देखे गए हैं। वहीं 3 पर जीवन संभव होने की भी संभावना जताई गई है। नासा ने इस खोज को नया रिकॉर्ड बताया। नासा ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि स्पिट्जर स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने पाया कि ये ग्रह आकार में पृथ्‍वी जितने बड़े हैं और ‘आवासीय जोन’ के दायरे में

आते है। नासा के मुताबिक इनमें से 3 ग्रह रहने लायक हो सकते हैं और जिस स्टार के इर्द-गिर्द ये हैं, उस स्‍टार का नाम TRAPPIST-1 है और यह पृथ्‍वी से 40 प्रकाश वर्ष दूर है। अभी तक सौरमंडल के बाहर 3,500 ग्रहों की खोज हुई है. ये नए खोजे गए ग्रह भी उन्‍हीं में से एक हैं। कहा जा रहा है कि इन गृहों पर कुछ तरल पानी हो सकता है और जीवन हो सकता है। वहीं नासा के इस अद्भुत कारनामे को गूगल ने सलाम किया है। गूगल ने अपने होम पेज पर डूडल बनाकर अंतरिक्ष में हमारे नए पड़ोसियों की खोज को दिखाया है। इस एनिमेटेड डूडल में पृथ्वी पर एक दूरबीन नजर आ रहा है, इसके जरिए स्पेस में देखने की कोशिश की जा रही है। थोड़ी देर में अंतरिक्ष में एक छोटा सा ग्रह दिखता है, इसके बाद एक के बाद एक कई ग्रह दूरबीन में दिखाई देते है। गूगल पहले भी नयी खोज़ों और अजूबों को अपने डडूल पर जगह देता आ रहा है।

और पढ़ें