RRB NTPC Rescheduled Exam News Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा तिथि को कुछ उम्मीदवारों के लिए री-शेड्यूल कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जो परीक्षा पहले 30 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी, वह अब 11 फरवरी 2026 को दोबारा कराई जाएगी। यह बदलाव केवल 30 दिसंबर 2025 को हुई परीक्षा पर लागू होगा। अन्य परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जिन उम्मीदवारों ने 28 दिसंबर 2025 को परीक्षा दी थी, वे अपनी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेटेड शेड्यूल देख सकते हैं।
परीक्षा शहर, तिथि और यात्रा प्राधिकरण की जानकारी
RRB ने जानकारी दी है कि उम्मीदवारों के लिए, एग्जाम सिटी और एग्जाम डेट लिंक परीक्षा से 10 दिन पहले एक्टिव किया जाएगा। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रेवल अथॉरिटी डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध रहेगा और ये सभी लिंक संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
RRB NTPC Admit Card कब जारी होगा?
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का ई-कॉल लैटर यानी एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रिंटेड ई-कॉल लेटर लेकर जाना होगा।
Typing Skill Test (TST) के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट देना होगा, जिसकी आवश्यक शर्तें इस प्रकार हैं।
अंग्रेजी: कम से कम 300 शब्द
हिंदी: कम से कम 250 शब्द
डिफॉल्ट भाषा अंग्रेजी होगी
हिंदी में कृतिदेव या मंगल फॉन्ट का ज्ञान होना चाहिए
Typing Test Format
टाइपिंग टेस्ट तीन चरणों में होगा:
1 मिनट का प्रैक्टिस सेशन (कीबोर्ड से परिचित होने के लिए)
30 सेकंड का ब्रेक
10 मिनट का मेन टाइपिंग टेस्ट (यही मूल्यांकन के लिए होगा)
यदि कोई उम्मीदवार जल्दी पूरा कर लेता है, तो वह उसी 10 मिनट में फिर से टाइपिंग शुरू कर सकता है, लेकिन पूरा पैसेज कम से कम एक बार पूरा करना अनिवार्य है।
Disqualification Rule
यदि उम्मीदवार 10 मिनट में पूरा पैसेज एक बार भी पूरा नहीं कर पाता, तो उसे अयोग्य माना जाएगा।
Jansatta Education Expert Advice
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपनी क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर विजिट करते रहें और एग्जाम सिटी, एडमिट कार्ड और ट्रैवल अपडेट पर नजर बनाए रखें।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2025 का री-शेड्यूल उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। समय पर जानकारी चेक करना और तैयारी पूरी रखना परीक्षा में सफलता के लिए बेहद जरूरी है।
