भारत और श्रीलंका के बीच नौका सेवा की शुरुआत कल यानी शनिवार से होगी। इससे दोनों देशों के यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। यात्री कुछ ही घंटों में भारत से श्रीलंका पहुंच जाएंगे। नौका सेवा के शुरु होने से परिवहन के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत होगी। यह नौका तमिलनाडु के नागापट्टिनम से श्रीलंका के बीच चलेगी। इस सेवा की शुरुआत के साथ ही दोनों देशों के बीच पहला समुद्री मार्ग बन जाएगा।
सांस्कृतिक संबंधों मिलेगी मजबूती
यह फेरी सेवा दोनों देशों भारत और श्रीलंका के लोगों के लिए सुविधाजनक यात्रा करने का एक शानदार मौका है। इसके लोग कम खर्चें में दोनों के देशों के बीच यात्रा कर सकेंगे। इससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।
कितने में मिलेगी टिकट
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका जाने के लिए टिकट शुल्क पहले प्रति व्यक्ति 7670 रुपये (6500, 18% जीएसटी) तय किया गया था। नागापट्टिनम शिपिंग हार्बर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने 14 अक्टूबर को उद्घाटन प्रस्ताव के रूप में पहले दिन का शुल्क 2800 रुपये (2375, 18% टैक्स) तय किया है। यह किराया मौजूदा कीमत से 75% कम है। अधिकारी के मुताबिक, अब तक 30 यात्री इस ऑफर पर टिकट बुक कर चुके हैं। इस नौका के जरिए आप सिर्फ तीन घंटे में तमिलनाडु से श्रीलंका पहुंच सकते हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कंपनी ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। स्वच्छता प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। नौका पर चढ़ते समय पर्याप्त दूरी बनानी होगी। इसके अलावा यात्रियों को नौका पर चढ़ने से पहले कोविड-19 की जांच करानी होगी औऱ मास्क पहनना होगा। यह नौका सेवा पर्यटन को बढ़ावा देगा। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार, रोजगार का अवसर बढ़ेगा।
Delhi Metro Ticket: अब टिकट के लिए नहीं लगानी होगी लाइन
दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी आई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रा के लिए टिकट खरीदने के लिए एक अतिरिक्त विकल्प पेश किया है। देश के सबसे लंबे मेट्रो नेटवर्क दिल्ली मेट्रो ने अपने सभी रूटों पर पेटीएम मोबाइल ऐप के माध्यम से क्यूआर कोड-आधारित टिकटिंग सुविधा शुरू की है।