Seema Haider News: पाकिस्तानियों (Pakistani) को उनके देश वापस भेजने के केंद्र सरकार (Central Government) के आदेश के बाद सीमा हैदर (Seema Haider) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से उसे भारत में रहने देने की गुहार लगाई है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार उसने कहा कि वह बेशक पाकिस्तान (Pakistan) की बेटी थी लेकिन अब बहू भारत (India) की है।
सचिन से शादी के बाद हिंदू धर्म अपनाया
मालूम हो कि दो साल पहले सीमा ने अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और गौतमबुद्ध नगर जिले में सचिन मीणा के साथ रह रही है। सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है।
यह भी पढ़ें – क्या सीमा हैदर को अगले 48 घंटे में लौटना पड़ेगा पाकिस्तान? पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार के फैसलों के बीच शुरू हुई चर्चा
सीमा ने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर वीडियो शेयर किया जिसमें एक व्यक्ति उससे कुछ पूछता है। इस पर सीमा कहती है, ‘‘मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती सर।’’ इसके बाद वह व्यक्ति पूछता है कि मोदी (प्रधानमंत्री) जी से क्या गुहार लगाना चाहेंगी। इस पर सीमा को यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘मैं यही गुहार लगाना चाहूंगी मोदी जी और योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) से कि मैं इनकी शरण में हूं, मैं इनकी अमानत हूं, बेटी पाकिस्तान की थी लेकिन बहू भारत की हूं। मुझे यहां रहने दिया जाए।’’
साल 2023 में अवैध रूप से आई थी भारत
रिपोर्ट के अनुसार इसी साल सीमा ने 18 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की निवासी सीमा मई 2023 में कराची में अपने घर को छोड़कर बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी। उसने जुलाई में उस समय सुर्खियां बटोरीं, जब भारतीय अधिकारियों ने उसे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा इलाके में 27 वर्षीय सचिन के साथ रहते पकड़ा था।
यह भी पढ़ें – क्या सीमा हैदर को भी छोड़ना पड़ेगा भारत? जानिए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एपी सिंह ने क्या कहा
कथित तौर पर दोनों 2019 में ऑनलाइन गेम खेलते समय संपर्क में आए थे। सीमा के अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं। गुलाम ने पहले अपने बच्चों का कस्टडी हासिल करने के लिए एक भारतीय वकील की मदद ली थी।
जुलाई 2023 में सीमा और सचिन को गिरफ्तार किया गया था। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप है, जबकि सचिन पर अवैध प्रवासी को शरण देने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में, दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। अब दोनों साथ रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं।