आज कल कर लोग ऑनलाइन गेमिंग एप्प के जरिए कमाई करने की कोशिश में लगे हुए हैं। कोई करोड़पति बना देने का लालच देता है तो कोई सट्टा लगवाकर रातोंरात किस्मत बदल देने का दावा करता है। हालांकि अब एक शख्स ने ऑनलाइन गेमिंग एप्प पर कमाई का लालच देकर करोड़ों का चूना लगा दिया है। पुलिस ने उसके घर छापा मारा, नोटों का ढेर देखकर हैरान रह गई।

यह हैरान कर देने वाला मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है। नागपुर में एक शख्स के घर जब पुलिस ने छापा मारा तो इतने नोट मिले कि देखकर पुलिस वालों की आंखें चौंधियां गईं। सट्टा लगाने और ज्यादा मुनाफा के लालच में एक व्यापारी ऐसे फंसा कि ऑनलाइन गेम के जरिये उसे 58 करोड़ रुपए की चपत लग गई।

व्यापारी ने महाराष्ट्र के गोंदिया में नागपुर पुलिस से शिकायत की और ऑनलाइन गेमिंग से हुई ठगी के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने इसके बाद आरोपी अनंत जैन के घर पुलिस ने छापा मारा तो 10 करोड़ से ज्यादा का कैश और 4 किलो सोने के बिस्किट बरामद हुए। इतनी बड़ी रकम देखकर पुलिस को भी यकीन नहीं हुआ, फिर कैश गिनने वाली मशीन लाई गई। गिनती में दस करोड़ से अधिक रकम मिलने की बात कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 2021 के नवंबर महीने में आरोपी अनंत जैन ने अपने व्यापारी पार्टनर को ऑनलाइन गेम में सट्टा लगाने के लिए कहा और अच्छा मुनाफा कमाने का लालच भी दिया। व्यापारी लालच में आ गया और उसे इसकी लत लग गई और उसने 2021 से 2023 के बीच में व्यापारी ने तक गेम में करीब 63 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।

पहले व्यापारी को कुछ मुनाफा हुआ तो उसकी दिलचस्पी बढ़ती गई। हालांकि कि बाद में वह लगातार हारने लगा। फिर उसे ठगी का एहसास हुआ तो उसने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि पैसे मांगने पर अनंत नवरतन जैन ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद व्यापारी ने पुलिस में इसकी शिकायत दी। बताया जा रहा है कि आरोपी अनंत नवरतन जैन देश छोड़कर भाग गया है।