Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में रैलियां हो रही हैं। कांग्रेस ने इस बार बीजेपी का किला गिराने के लिए प्रियंका गांधी को भी चुनाव मैदान में उतारा है। वह पूर्वी उत्तर प्रदेश की चुनाव प्रभारी के तौर पर चुनाव में काम कर रही हैं। प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी प्रचार के लिए जा रही हैं। उनके अमेठी जाने से पहले ही पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। उनके खिलाफ कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें प्रियंका गांधी का विरोध करते हुए बातें लिखी गई हैं। जगह पोस्टर पर प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा है , क्या खूब ठगती हो क्यों पांच साल बाद ही अमेठी दिखती हो।’ साठ साल का हिसाब दो।
प्रियंका गांधी के विरोध में लगे पोस्टर में उनके पहनावे तक को निशाने पर लिया गया है। एक पोस्ट में लिखा गया है।देख चुनाव पहन ली सारी नहीं चलेगी होशियारी’। उनके इस बात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। बुधवार को प्रियंका गांधी अमेठी में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगी। गुरुवार को वह अपनी मां सोनिया गांधी के सांसदीय क्षेत्र रायबरेली में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगी। इसके बाद 29 मार्च को वह अयोध्या के हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद रोड शो करेंगी।
प्रियंका के अमेठी पहुँचने से पोस्टर वॉर, मुसाफिरखाना कस्बे में लगाये गए पोस्टर में लिखा गया स्लोगन:
“क्या खूब ठगती हो क्यों पांच साल बाद ही अमेठी दिखती हो।”साठ सालों का हिसाब दो।”देख चुनाव पहन ली सारी नही चलेगी होशियारी| pic.twitter.com/1HLm8142eu
— Imran Abbas ⤴️ (@imranabbas_TN) March 27, 2019
गौरतलब है कि इन पोस्टर पर सपा छात्रसभा के नेता जयसिंह प्रताप यादव की तस्वीर लगी हुई है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से इस बात की शिकायत की है। उनका कहना है कि कुछ शरारती तत्वों ने उनके पोस्टर पर उनकी तस्वीर लगाकर उनका नाम खराब करने की कोशिश की है। उनका कहना है कि ये पूरी तरह से गलत है, मैं इसका खंडन करता हूं। ये साजिश है, प्रियंका गांधी अमेठी आएं, उनका स्वागत है।

