लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election) को लेकर इंडिया टुडे और सी-वोटर ने एक सर्वे किया गया। जिसके मुताबिक, अगर आज भारत में चुनाव होते हैं तो एक बार फिर से बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करेगी। इंडिया टुडे और सी-वोटर के ‘मूड ऑफ द नेशन पोल’ नतीजों में दावा किया गया कि 67 फीसदी लोग एनडीए सरकार (NDA Government) से संतुष्ट हैं। इस सर्वे को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

इंडिया टुडे, सी-वोटर के मुताबिक इतनी सीट जीतेगी बीजेपी

इंडिया टुडे, सी-वोटर के मुताबिक, अगर आज चुनाव होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) 284 सीटें जीत सकती है। वहीं, इस सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 68 सीटें और अन्य को 191 सीटें मिल सकती है। इस सर्वे को लेकर लोग तरह- तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक तबके ने इस सर्वे पर भरोसा जताते हुए खुशी व्यक्त की हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने कई तरह के सवाल उठाये हैं।

लोगों ने किये ऐसे कमेंट्स

@Deveshtiwari_ नाम के एक यूजर ने लिखा,”पैसे प्रोपोगेंडा और एजेंडा से भरोसा उठ जाएगा, 400 + तो दिखाइए।” @poetvardhan नाम के एक यूजर ने इस सर्वे पर सवाल उठाते हुए कमेंट किया- राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा ने गोदी मीडिया को माहौल बनाने की सुपारी दे दी है हिमाचल का हाल भूल गए? ये सब उस साइलेंट वोटर को साधने की कोशिश है, जो उसी दल को वोट देता है जिसके जीतने के चांस हों। @snyaduvanshi नाम के एक यूजर द्वारा कमेंट किया गया कि चलो यही सही। मौसम बदल रहा है।

@indian_armada नाम के एक यूजर ने कमेंट किया,”ये सर्वे करने वाले कभी हमें नही दिखे या मिले आज तक?” @Devdutt198 नाम के एक यूजर ने सवाल उठाया कि जब अभी चुनाव होने ही नहीं तो ऐसे सर्वे का क्या मतलब। क्या राजनीतिक पार्टियां चैनलों को पैसा देकर अपनी हवा बनाने के लिए न्यूज चैनलों से सर्वे कराती हैं? @harendranews920 नाम के एक यूजर ने लिखा- यह प्रायोजित सर्वे है.. काश बेरोजगारी, मंहगाई के साथ पूर्वांचल के औद्योगिक शून्यता पर कोई सर्वे होता लेकिन ऐसा होगा नहीं निजी चैनलों का चश्मा सरकार को विपक्ष और विपक्ष को सरकार में देखता है ,सब डरकर सरकार का चुनावी एजेंडा चला रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी खूब एक्टिव नजर आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार कई राज्यों का दौरा कर जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों में बीजेपी को 303 सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें जीतीं थीं। वहीं, कांग्रेस को 52 सीटों पर जीत दर्ज की थी।