दिल्ली मेट्रो में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा जरूर होता रहता है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। कभी कपल्स की हरकत तो कभी यात्रियों के बीच झगड़ा तो कभी ट्रेन के अंदर डांस रील बनाना दिल्ली मेट्रो को आए दिन बदनाम करता है। सीट के लिए झगड़ा होना भी आम बात हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला सीट के लिए एक बुजुर्ग महिला से भिड़ती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग बुजुर्ग महिला से भिड़ने वाली लड़की को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

क्यों हुई महिला और बुजुर्ग महिला के बीच बहस?

वायरल वीडियो हाल फिलहाल का ही बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सीट के लिए बुजुर्ग महिला से बहस कर रही है। दरअसल, महिला मेट्रो सीट पर बैठे हुए बच्चे को उठने को बोलती है, लेकिन उसकी दादी मना कर देती हैं। इसके बाद बुजुर्ग महिला और लड़की के बीच तीखी बहस हो जाती है। कोच में मौजूद सभी लोग इस बहस को देख रहे हैं। इस दौरान महिला को बुजुर्ग महिला पर चीखते और चिल्लाते हुए देखा जा सकता है।

हे भगवान! भरी बस में सीट के नीचे हाथ डाला और…, बुजुर्ग ने लड़की के साथ की अश्लील हरकत, Viral Video देख चौंके लोग

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर यह कोई पहला झगड़ा नहीं है। सीट को लेकर अक्सर महिलाएं आपस में और पुरुष आपस में भिड़ते नजर आए हैं, लेकिन इस वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी बहुत ज्यादा है। सीट के लिए बुजुर्ग महिला से उलझती इस महिला को लोग जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स ने ‘नारीवाद’ को लेकर बात करना शुरू कर दिया है। यहां देखिए लोगों की प्रतिक्रियाएं-

एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है- “इनको सीट केवल इसलिए चाहिए क्योंकि ये लड़की हैं?” यह “महिला होने का विशेषाधिकार” (female privilege) का खुला प्रदर्शन है।”

एक और अन्य यूजर ने लिखा है- बराबरी का मतलब सिर्फ़ अधिकार लेना नहीं, ज़िम्मेदारी निभाना भी है।

एक अन्य यूजर ने लिखा है- दिल्ली मेट्रो मे एक कोच महिलाओं के लिए रिजर्व होता है। उसमें अगर कोई पुरुष चढ़ जाए तो जुर्माना और मेट्रो में अनाउंस भी होता है कि महिलाओं के डिब्बे में ना चढ़ें।”

यहां देखें वायरल वीडियो