रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर हो रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Rahul Gandhi, Bharat Jodo Yatra) पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि ये उनका अपना मामला है, उनकी पार्टी का मामला है, इस पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी। हालांकि रक्षा मंत्री ने यह जरूर कहा है कि साल 2027 तक भारत दुनिया के तीन सबसे बड़े अर्थव्यवस्था (Indian Economy) वाले देशों में शामिल होगा। राजनाथ सिंह के इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों ने साल 2022 में पूरे किये जाने वाले मोदी सरकार वादों की लिस्ट शेयर की है।
अर्थव्यवस्था पर क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह?
राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ साथ केंद्र की मोदी सरकार अच्छा काम कर रही है। मोदी जी ने जिस तरह से सरकार चलाई है, उसके परिणामस्वरूप अन्तर्राष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा तेजी के साथ बढ़ी है। जो भारत 2014 में दुनिया के टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओ में आता था, वो टॉप 5 में आकर खड़ा हो गया है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार तो भारत साल 2027 तक टॉप 3 अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृतकाल समाप्त होते होते भारत टॉप इकॉनमी में शामिल हो जाए, इससे नकारा नहीं जा सकता।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
@AbbasHafeez यूजर ने साल 2022 में पूरी होने वाली मोदी सरकार की योजनाओं को शेयर करते हुए लिखा कि 2027 अब नया 2022 बनने जा रहा है। एक यूजर ने पूछा कि 2022 वाले वादों का क्या हुआ? तो @AnzarAfaque यूजर ने जवाब देते हुए लिखा कि वो सब जुमला था अब ये दृढ़ संकल्प है। @NARESHRMEHTA यूजर ने लिखा कि आप लोगों के पुराने वादे 2022 में पूरे हो गए हैं? जनता आप लोग की बातों में यकीन कैसे करें। जनता गुमराह होने वाली नहीं है।
@dakuvirpan यूजर ने लिखा कि यही ढोल साल 2014 से बज रहा है, सिर्फ साल बदल जाते हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे ही जुमले फेक कर मारते रहिए देश की जनता पर। 2022 में जो वादे पूरे करने थे उनका क्या हुआ? भाजपा की पूरी सरकार ही जुमलेबाजों की सरकार है। @MalikMohdFaizan यूजर ने लिखा कि इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आज गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई। @giri1pra यूजर ने लिखा कि राजनाथ जी कल का तो किसी को पता नहीं 2027 की पंचायत अभी से शुरू हो गई है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Raj Nath Singh) ने यह भी कहा कि आत्मनिर्भर भारत के फैसले के अंतर्गत ही यह तय किया है कि अब बड़े बड़े टैंक, गोले, मिसाइल अब भारत में ही बनेंगे, भारत और पूरी दुनिया के लिए बनेंगे। कोरोना को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना को लेकर हमारे प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार की सजकता दिखाई है, पहले भी जो फैसले लिए हैं। उसको लेकर पूरी दुनिया ने भारत की सराहना की है।