हम जिसे प्यार करते हैं उसे किसी भी हाल में खोना नहीं चाहते। थोड़ी देर के लिए अगर ये लगे कि हम जिसे जान से ज्यादा प्रेम करते हैं वह हमेशा के लिए हमें छोड़कर चला गया है… यह सोचकर ही मन भारी हो जाता है। प्रेम क्या है… इस सवाल का जवाब हर इंसान अपने हिसाब से दे सकता है। प्रेम की बात इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। पति-पत्नी के प्रेम और समर्पण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। चलिए बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली के राजपुर रोड सिविल लाइन पर मशहूर फतेह कचोड़ी वाले की दुकान पर लोग रोजाना की तरह स्वादिष्ट कचौड़ी का लुफ्त उठा रहे थे। दुकान में दर्जनों लोग कचौड़ी खा रहे थे। इसी बीच अचानक एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर दुकान में घुस आती है। पूरी दुकान तहस-नहस हो जाती है। लोग तीतर-बीतर हो जाते हैं।

पत्नी के लिए बेचैन हो जाता है पति

इसी बीच वीडियो में एक शख्स दिखाई देता है। वह काफी परेशान है। काफी बेचैन है। वह हर तरफ अपनी निगाह दौड़ा रहा है। वह किसी को खोज रहा है। वह कार के नीचे झांककर देख रहा है। वह चारों तरफ पागलों की तरह अपनी निगाह दौड़ा रहा है। इतने में उसे पीछे से कोई आवाज देता है। उसे आवाज कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी दे रही है। पत्नी को देखते ही उसके चेहरे पर चमक आ जाती है। वह फटाफट से उसका हाथ पकड़कर उसे संभालता है।

वीडियो देख लोग हुए भावुक

हादसे के कारण दुकान के पास भीड़ जमा है। वह अपनी पत्नी को संभाल कर भीड़ से बाहर ले जाता है। वह उसे गले लगाए हुए है। वीडियो में दिख रहा है कि वह काफी देर तक पत्नी को गले लगाए हुए है। यह वीडियो सच में भावुक करने वाला है। अपनी पत्नी को खोने का डर शख्स के चेहरे पर दिखाई देता है। वह उसे खोजने के लिए बैचैन हो जाता है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद शख्स की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा प्रेम करने वाला पति हर पत्नी को मिले।

देखिए वायरल वीडियो