भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल है और वह यात्रा में लोगों की ऊर्जा बनाये रखने के लिए तमाम कोशिश करते रहते हैं। इस यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) भी शामिल हुए हैं। दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह भारत जोड़ो यात्रियों (Bharat Jodo Yatra) के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
दिग्विजय सिंह के डांस का वीडियो वायरल
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो दिन यात्रा विश्राम के दौरान वहां पर कुछ लोग गाने का रहे हैं और कुछ लोग उस गाने पर थिरक रहे हैं। थिरकने वालों में सबसे फुर्तीले दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) नजर आ रहे हैं। वो अन्य लोगों को अपने साथ डांस करने करने के लिए बुलाते भी हैं जो “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे” गाने पर नाचते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है लोग इस पर टिप्पणी कर रहे हैं।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
खुद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh Twitter) ने इस वीडियो पर लिखा है कि जब आप कई दिनों तक एक साथ चल रहे हों तो क्या हमें आराम के दौरान मस्ती नहीं करनी चाहिए? हमें करना चाहिए और हम करते भी हैं। @RitwikMehta3 यूजर ने लिखा कि दिग्विजय सिंह अपना राज्य और अपनी पार्टी के हराने के बाद इस तरह डांस कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतने दिनों की यह यात्रा और इस उम्र में दिग्विजय सिंह की इस उर्जा का कोई जवाब नहीं है।
युवा लड़कों के साथ दिग्विजय सिंह को थिरकते देख @ababeelTweeting यूजर ने लिखा कि कांग्रेस के लोग वास्तव में प्रगतिशील मानसिकता के हैं। वे जानते हैं कि आधुनिक समय के साथ कैसे तालमेल बिठाना है। आप बीजेपी में इसकी कल्पना नहीं कर सकते। @devjat007 यूजर ने लिखा कि गुजरात में चुनाव चल रहा है और ये लोग यहां मौज मस्ती कर रहे हैं फिर कह देंगे कि EVM हैक हो गई है। भाजपा नेता राहुल कोठयारी ने लिखा कि ऐसे बहके दिग्विजय सिंह की “‘केसरिया’ इश्क़ है पिया” पर भी नाच गये।
बता दें कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र (Bharat Jodo Yatra Maharashtra) के बाद अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पहुंचने वाली है। मध्य प्रदेश में यात्रा में एंटर होने से पहले दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। महाराष्ट्र और MP बॉर्डर पर यात्रा को 2 दिन का ब्रेक देकर राहुल गांधी गुजरात चुनाव प्रचार के लिए गए तो यात्री यहां मनोरंजन करते दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।