सपा एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्मी के घर पड़े छापे को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कन्नौज में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस छापे को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है। पात्रा द्वारा अखिलेश की एक फोटो शेयर की गई है। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी कई प्रकार की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दरअसल हाथ में समाजवादी परफ्यूम लिए अखिलेश यादव की एक तस्वीर शेयर करते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने लिखा कि मित्र के इत्र ने तो सब कुछ तीतर- बीतर कर दिया। उनके इस ट्वीट पर यूजर अपनी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। कुछ लोग उन्हें समर्थन दे रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर मजे लेते नजर आ रहे हैं।

एक यूजर लिखते हैं कि अब तो अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए। एक दूसरे यूजर कमेंट करते हैं – इतना झूठ कैसे बोल लेते हो संबित पात्रा। अभिषेक नाम के यूजर लिखते हैं कि भाई हिंदी लिखना सीख जाओ। तितर बितर होता है। लाल सिंह आर्य नाम के यूजर ने लिखा, ” सपा के भ्रष्ट इत्र में खुशबू नहीं है।”

Pushpraj Jain: 12 देशों में फैला है इत्र का कारोबार, अखिलेश ने कुछ दिन पहले ही लिया नाम और अब रेड पड़ गई, पढ़ें पूरा Profile

चंदन सिंह लिखते हैं – मैं उन लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने संबित पात्रा को लोकसभा नहीं भेजा। कभी कायदे की बात तो करना जानते ही नहीं हैं। अनामिका दुबे लिखती हैं कि इत्र मित्र का पैसा बीजेपी का बताया जा रहा है। शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कमेंट किया, ‘ आप सही कह रहे हैं संबित पात्रा जी। यह समाजवादियों का नहीं भ्रष्टाचारियों का परफ्यूम है।’

शगुफ्ता नाम की युद्ध ने कमेंट किया कि मित्र के इत्र ने मित्र को 52 करोड़ देकर सब सेट कर लिया है। सुजाता सिंह नाम की एक यूजर ने संबित पात्रा से पूछा कि आपने यूपीएससी कैसे पास कर लिया था? आपको तो कायदे से हिंदी लिखनी भी नहीं आती है। राघवेंद्र शुक्ला नाम के यूजर ने कमेंट किया कि अखिलेश यादव एकदम बौखला गए हैं। अब तो कुछ कहने की जरूरत भी नहीं पड़ती।

क्या है मामला – कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर कार्रवाई करने के बाद आयकर विभाग ने अब पुष्प राज जैन के यहां छापा मारा है। पुष्पराज जैन समाजवादी पार्टी के एमएलसी है और उन्होंने समाजवादी इत्र बनाया था। जिसे 9 नवंबर को अखिलेश यादव ने लांच किया था। छापे को लेकर समाजवादी पार्टी का कहना है कि भाजपा का डर और बौखलाहट साफ है, जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।