Delhi Corona App: दिल्ली में Coronavirus COVID 19 के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने लोगों की सहायता के लिए खास मोबाइल एप दिल्ली कोरोना एप को लॉन्च किया है। इस एप की मदद से लोगों को इस बात की जानकारी मिलेगी कोविड 19 अस्पतालों में कितने बेड और वेंटिलेटर खाली हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल यह एप अभी Android यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर उपलब्ध है।
Delhi Corona App: 10 जरूरी बातें
1) दिल्ली कोरोना एप में आपको अकाउंट बनाने या फिर लॉग-इन करने की जरूरत नहीं है। एप्लिकेशन के सभी फीचर्स बिना रजिस्ट्रेशन के एक्सेस किए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, एप स्टोरेज या अन्य कोई परमिशन भी नहीं मांगता है।
2) एप के होम स्क्रीन पर आपको बेड की कुल संख्या दिखाई देने के साथ यह भी जानकारी मिलेगी की कितने बेड खाली हैं। कोविड-19 बेड की जानकारी के ठीक नीचे आपको कुल कोविड 19 वेंटिलेटर की संख्या की जानकारी मिलेगी, इसमें जितने वेंटिलेटर भरे हुए हैं और कितने खाली हैं दोनों ही बारे में जानकारी दी गई है।
3) Covid 19 beds और Covid 19 ventilators की जानकारी के ठीक नीचे आपको मैसेज डेस्क लिखा नज़र आएगा, इसपर क्लिक करते ही यह आपको सीधे दिल्ली सरकार के Youtube चैनल पर ले जाएगा।
इसमें आपको दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal का एक वीडियो मिलेगा जिसमें वह दिल्ली में Corona की स्थिति के बारे में और दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बता रहे हैं।
4) होम स्क्रीन के दाहिनी तरफ ऊपर की और एक बटन दिया गया है जिसकी मदद से आप भाषा को अंग्रेजी और हिंदी के बीच आसानी से एक टैप करके बदल सकते हैं।
5) होम स्क्रीन के सबसे नीचे more information के लिए आपको विकल्प दिखाई देगा। जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे अलग से एक स्क्रीन खुल जाएगी जहां आपको COVID 19 से जुड़ी अन्य अहम जानकारियां मिलेंगी।
6) स्क्रीन पर आपको सबसे पहले Delhi COVID Updates टैब मिलेगा, इस टैब पर क्लिक करने के बाद आपको देश में कुल संक्रमित मामलों की जानकारी के साथ दिल्ली में कितने कंफर्म केस हैं, कितने एक्टिव केस हैं, कितने मरीज ठीक हुए आदि जानकारी मिलेगी।
इतना ही नहीं, नीचे की तरफ Test Today लिखा नजर आएगा जिसमें आपको इस बात की भी जानकारी मिलेगी की आज के दिन में कितने टेस्ट किए जा चुके हैं, साथ ही अब तक किए गए टोटल टेस्ट का भी आंकड़ा दिखेगा।
7) टेस्ट के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद जब आप नीचे देखेंगे तो आपको Delhi Govt. Corona Helpline लिखा मिलेगा। जैसे ही आप इस पर टैप करते हैं यह आपको WhatsApp पर कोरोना हेल्पलाइन पर ले जाएगा।
8) इसके बाद नीचे की तरफ आपको डोनेट टू CM/LG Relief Fund लिखा दिखेगा। यदि आप इस टैब पर क्लिक करते हैं तो अलग से एक स्क्रीन खुलेगी जहां आपको डोनेट करने के लिए UPI QR code मिलेगा। इसके अलावा आपको NEFT बैंक ट्रांसफर डिटेल्स और चेक या डीडी यानी डिमांड ड्राफ्ट के जरिए पैसे देने के लिए निर्देश भी मिलेंगे।
9) सेकेंड स्क्रीन पर Delhi COVID Updates के ठीक नीचे Corona Information टैब मिलेगा जहां आपको कोविड हेल्थ सर्विस, मैप पर दिल्ली में कंटेंमेंट जोन, फाइंड आउट if you have COVID और गर्वमेंट ऑर्डर की जानकारी मिलेगी।
10) यूजर को दिल्ली कोरोना एप में लॉकडाउन सर्विस का भी एक टैब मिलेगा, जिसमें आपको राशन, फाइंड हंगर रिलीफ सेंटर, फाइंड शेल्टर आदि की जानकारी मिलेगी।
बाबा रामदेव ने मोबाइल से चीनी ऐप डिलीट करने को बताया राष्ट्रसेवा, लोग करने लगे ट्रोल

