Walking Personality: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और आकार के आधार पर उसके व्यक्तित्व और नेचर के बारे में पता लगाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के बोलने की स्टाइल, सोने और चलने की स्टाइल के भी उसके नेचर और व्यक्तित्व के बारे में बताया गया है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं व्यक्ति के चलने की स्टाइल से उसके नेचर और व्यक्तित्व के बारे में कैसे पता करेंगे। आइए जानते हैं…
हाथों को हिलाकर चलने वाले लोग
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जो लोग चलते समय पैरों के साथ हाथ को भी हिलाकर चलते हैं ऐसे लोग मस्तमौला होते हैं। साथ ही ये इन लोग जोशीले होते हैं। ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं। साथ ही ये लोग हर काम को बड़ी आसानी से कर लेते हैं। ये लोग न टेंशन लेते हैं और न ही टेंशन देते हैं। साथ ही इन लोगों की सोच काफी सकारात्मक होती है।
पैरों को जमीन पर घसीटकर चलने वाले लोग
पैरों को जो लोग जमीन पर घसीटकर चलते हैं ये लोग किसी भी विषय को लेकर बहुत जल्दी तनाव में आ जाते हैं। साथ ही ये लोग विपरीत परिस्थिति में बहुत जल्दी घबरा जाते हैं। ये लोग कन्फ्यूज भी बहुत होते हैं। साथ ही इनको अगर कोई कुछ कहदे तो यह बहुत गहराई तक सोचते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं होती। इन लोगों पर राहु और शनि का प्रभाव ज्यादा होता है।
सिर ऊंचा करके चलने वाले लोग
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जो लोग सिर ऊंचा करके चलते हैं ये काफी सकारात्मक और सामाजिक होते हैं। साथ ही ये लोग समय निकालकर अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से जरूर मिलते हैं। लेकिन ये लोग थोड़े से चीजों को लेकर संशय में रहते हैं। ये लोग अच्छे नेचर के होते हैं। हर कोई इनकी तारीफ करता है।
तेज चलने वाले लोग
जो लोग काफी तेल चाल से चलते हैं। ये लोग साहस और निडर होते हैं। साथ ही ये लोग हर काम में जल्दीबाजी करते हैं। इन लोगों में आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता है। वहीं इन लोगों को आलस्य बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है और ये अपना काम कार्यस्थल पर समय पर पूरा करते हैं।