Future By The Color of Your Hands: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों के आकार और बनावट से उसके नेचर और व्यक्तित्व के बारे में पता चल सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं हथेली के रंग से व्यक्ति के बाेर में पता लगाया जा सकता है। हथेली का रंग सफेद, गुलाबी, लाल, पीला, नीला या मटमैला होने का अलग- अलग अर्थ होता है। आइए आज आपको इन रंगों में छिपे व्यक्तित्व के राज बताते हैं।
हथेली का रंग हो सफेद
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ कम लाल हैं, तो वह वह मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो सकते हैं। साथ ही ये लोग भावुक भी हो सकते हैं। अगर को इनके कुछ कह दे तो ये लोग किसी बात को घंटों तक सोचते रहते हैं। लेकिन ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं और संबंधों को अंत तक निभाते हैं।
हथेली का रंग हो गुलाबी
गुलाबी हथेली जिस व्यक्ति की होती हैं। ऐसा व्यक्ति में खून का प्रवाह संतुलित रूप से होता है। साथ ही समय आने पर ऐसे लोगों के पास लगभग सभी सुख-सुविधाएं होती हैं। ये लोग करियर में अच्छा नाम कमाते हैं। साथ ही समाज में इनको खूब मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। इनके पास जीवन का हरेक सुख होता है। ये लोग कम उम्र में अच्छी लोकप्रियता हासिल करते हैं। साथ ही इन लोगों को हमेशा भाग्य का साथ मिलता है।
हथेली का रंग हो लाल
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का हथेली का रंग लाल होता है। ये योग आत्मविश्वासी और दूरदर्शी होते हैं। साथ ही इनकी बातचीत की शैली अच्छी होती है। ये लोग लग्जीरियस लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। ये लोग जो बोलते हैं वो मुंह पर बोलते हैं। ये साहसी और निडर भी होते हैं।साथ ही ये बहुत ही व्यवहारकुशल होते हैं। ये सभी के साथ आसानी से घुलमिल जाते हैं।
पीली, नीली व मटमैली हथेली
पीली और मटमैली जिनकी हथेली होती हैं, ऐसी व्यक्तियों में रक्त का प्रवाह गढ़बड़ होता है। ऐसे लोग बीमार, उदास, चिड़चिड़े हो सकते हैं। इन लोगों की इम्युनिटी पॉवर कम होती है। ये लोग आर्थिक रूप से भी कमजोर रहते हैं।