Tulsi Plant Vastu: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद शुभ माना गया है। इसलिए लगभग हर घर में तुलसी का पौधा मिल जाता है। लोग सुबह और शाम को तुलसी के पौधे के पास दीपक भी जलाते हैं। साथ ही चुन्नी उढ़ाकर रखते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा होता है उस घर के लोग सदैव सुखी रहते हैं और मां लक्ष्‍मी भी ऐसे घरों में वास करती हैं।

वहीं  तुलसी का पौधा सही दिशा में और उचित स्‍थान पर रखा हो तो आपके घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।  साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है। लेकिन क्या आपको पता है वास्तु अनुसार तुलसी का पौधा किस दिशा और स्थान पर रखना चाहिए। आइए जानते हैं…

इस दिशा में रख सकते हैं तुलसी का पौधा

वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर के आंगन, केंद्र या घर की पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा बालकनी या खिड़की की उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं।  पहले केवल घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाया जाता था। क्योंकि वहां उस पौधे को धूप, हवा पानी सब कुछ पर्याप्‍त मात्रा में मिलता रहे। लेकिन अब घर का एरिया कम होने से और फ्लैट कल्चर होने की वजह से अब आंगन में तुलसी का पौधा लगाना बंद हो गया है। वहीं तुलसी के साथ कैक्टस और कांटेदार पौधें नहीं रखने चाहिए।

इस दिशा में नहीं लगाएं तुलसी

वास्तु अनुसार तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से पितृ नाराज हो सकते हैं। साथ ही दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है। इसलिए ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है। साथ ही जीवन में दरिद्रता का वास रह सकता है।

इन नियमों का करें पालन

घर में तुलसी लगाने के बाद उस स्थान पर साफ- सफाई जरूर रखें। साथ ही तुलसी के पौधे में शाम के समय दीपक लगाने से महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही घर का वास्तु दोष भी खत्म होता है। तुलसी का पौधा जहां भी लगा हो वहां झाड़ू या डस्टबीन न रखें क्योंकि तुलसी को देवतुल्य माना जाता है। वहीं आपके घर में पति और पत्‍नी के बीच में अक्‍सर लड़ाई- झगड़े होते हैं तो तुलसी का एक पौधा अपने किचन के बाहर रख दीजिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023